logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Seoni News: Seoni News: मोदी के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा संकल्प का संदेश

10 hrs ago
user_BS News Network
BS News Network
Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

Seoni News: Seoni News: मोदी के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा संकल्प का संदेश

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Seoni News: 16,460 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर लौटे कान्हीवाड़ा के जतिन, हुआ जोरदार स्वागत
    1
    Seoni News: 16,460 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर लौटे कान्हीवाड़ा के जतिन, हुआ जोरदार स्वागत
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कृषि वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिंह बघेल ने किसानों को दी सोयाबीन फसल की समसामयिक सलाह
    1
    कृषि वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिंह बघेल ने किसानों को दी सोयाबीन फसल की समसामयिक सलाह
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *कुरई विकास खण्ड के ग्राम सिल्लौर में मनाया गया राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस।* ग्राम सिल्लौर में आयोजन समिति द्वारा राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर पूजन अर्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बरघाट कुरई विधानसभा के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया जी, जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तेजसिंह रघुवंशी,रमकचंद वरकड़े जी, दिलीप कर्वेती, सुनील राठौर, सुभाष धुर्वे,भागवत अड़माचे,लक्षमण मड़ावी, प्रदीप मरकाम, संजय मरकाम, राजेन्द्र ककोडिया,जयराम उइके, सीताराम तेकाम, महेश इनवाती, अरविंद सरयाम सहित अन्य ग्रामीण जन एवं क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।
    1
    *कुरई विकास खण्ड के ग्राम सिल्लौर में मनाया गया राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस।*
ग्राम सिल्लौर में आयोजन समिति द्वारा राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर पूजन अर्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर बरघाट कुरई विधानसभा के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया जी, जिला पंचायत सदस्य एवं  ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तेजसिंह रघुवंशी,रमकचंद वरकड़े जी, दिलीप कर्वेती, सुनील राठौर, सुभाष धुर्वे,भागवत अड़माचे,लक्षमण मड़ावी, प्रदीप मरकाम, संजय मरकाम, राजेन्द्र ककोडिया,जयराम उइके, सीताराम तेकाम, महेश इनवाती, अरविंद सरयाम सहित अन्य ग्रामीण जन एवं क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *कुरई जनपद अध्यक्ष ने किया रक्त दान समाज सेवा की मिसाल की पेश * सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुरई जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री लोचन सिंह मर्सकोले ने भी रक्त दान कर मानवता एव समाज सेवा की मिशाल पेश की l सुनील बिसेन,दुर्गेश सहित तीस से अधिक लोगों ने रक्त दान किया l रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है। आपका यह सेवाभाव निश्चित रूप से समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कुरई, चिकित्सा अधिकारी, जनपद पंचायत के सदस्यगण, विधायक प्रतिनिधि, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. 🙏 रक्तदान करें, जीवन बचाएँ। 🌹 सेवा ही संकल्प, मानवता ही धर्म। 🌹 #सेवा_संकल्प_अभियान #रक्तदान_जीवनदान #रक्तदान_महादान #कुरई #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र_कुरई #लोचन_सिंह_मर्सकोले
    1
    *कुरई जनपद अध्यक्ष ने किया रक्त दान समाज सेवा की मिसाल की पेश *
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुरई जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री लोचन सिंह मर्सकोले ने भी रक्त दान कर मानवता एव समाज सेवा की मिशाल पेश की l सुनील बिसेन,दुर्गेश सहित तीस से अधिक लोगों ने रक्त दान किया l
रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है। आपका यह सेवाभाव निश्चित रूप से समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कुरई, चिकित्सा अधिकारी, जनपद पंचायत के सदस्यगण, विधायक प्रतिनिधि, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. 
🙏 रक्तदान करें, जीवन बचाएँ।
🌹 सेवा ही संकल्प, मानवता ही धर्म। 🌹
#सेवा_संकल्प_अभियान #रक्तदान_जीवनदान #रक्तदान_महादान #कुरई #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र_कुरई #लोचन_सिंह_मर्सकोले
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लालबाग के बादशाह में कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते दिखेंगे कान्हा 15 फीट की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, आज से श्रद्धालु कर रहे दर्शन छिंदवाड़ा। गणेश उत्सव को यादगार बनाने के लिए श्री सनातन सेवा समिति, लालबाग द्वारा इस बार भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। शहर की चर्चित झांकियों में शामिल श्री लालबाग के बादशाह के दरबार में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण का कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते हुए मनमोहक स्वरूप देखने को मिल रहा है। झांकी में करीब 15 फीट की भव्य प्रतिमा तैयार की गई है। इसमें यमुना नदी में कालिया नाग के विष से परेशान गोकुलवासियों को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उसके आतंक से मुक्ति दिलाने और उसके फनों पर नृत्य करने की पौराणिक लीला को जीवंत स्वरूप दिया गया है। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर कालिया नाग मर्दन तक के प्रसंग को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार हुई भव्य झांकी झांकी को तैयार करने में समिति के सदस्यों और कारीगरों ने करीब तीन महीने तक लगातार मेहनत की। दिन-रात चले निर्माण कार्य के बाद अब झांकी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए तैयार है। समिति का प्रयास है कि लालबाग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं की भव्य झलक भी देखने को मिले। कालिया नाग मर्दन से बुराई पर अच्छाई का संदेश समिति के सदस्यों के अनुसार कालिया नाग मर्दन की यह झांकी केवल धार्मिक प्रसंग का प्रदर्शन नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश भी देती है। भगवान श्रीकृष्ण की यह लीला यह संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की विजय होती है। बच्चों और युवाओं के लिए भी खास आकर्षण श्री सनातन सेवा समिति का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक कथाओं से जोड़ना भी है। यही वजह है कि झांकी को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं के साथ बच्चे और युवा भी भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को करीब से समझ और महसूस कर सकें। लालबाग के बादशाह के दरबार में अब श्रद्धालुओं के लिए झांकी के दर्शन शुरू हो चुके हैं।
    4
    लालबाग के बादशाह में कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते दिखेंगे कान्हा

15 फीट की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, आज से श्रद्धालु कर रहे दर्शन
छिंदवाड़ा। गणेश उत्सव को यादगार बनाने के लिए श्री सनातन सेवा समिति, लालबाग द्वारा इस बार भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। शहर की चर्चित झांकियों में शामिल श्री लालबाग के बादशाह के दरबार में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण का कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते हुए मनमोहक स्वरूप देखने को मिल रहा है।
झांकी में करीब 15 फीट की भव्य प्रतिमा तैयार की गई है। इसमें यमुना नदी में कालिया नाग के विष से परेशान गोकुलवासियों को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उसके आतंक से मुक्ति दिलाने और उसके फनों पर नृत्य करने की पौराणिक लीला को जीवंत स्वरूप दिया गया है। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर कालिया नाग मर्दन तक के प्रसंग को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार हुई भव्य झांकी
झांकी को तैयार करने में समिति के सदस्यों और कारीगरों ने करीब तीन महीने तक लगातार मेहनत की। दिन-रात चले निर्माण कार्य के बाद अब झांकी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए तैयार है। समिति का प्रयास है कि लालबाग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं की भव्य झलक भी देखने को मिले।
कालिया नाग मर्दन से बुराई पर अच्छाई का संदेश
समिति के सदस्यों के अनुसार कालिया नाग मर्दन की यह झांकी केवल धार्मिक प्रसंग का प्रदर्शन नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश भी देती है। भगवान श्रीकृष्ण की यह लीला यह संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की विजय होती है।
बच्चों और युवाओं के लिए भी खास आकर्षण
श्री सनातन सेवा समिति का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक कथाओं से जोड़ना भी है। यही वजह है कि झांकी को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं के साथ बच्चे और युवा भी भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को करीब से समझ और महसूस कर सकें।
लालबाग के बादशाह के दरबार में अब श्रद्धालुओं के लिए झांकी के दर्शन शुरू हो चुके हैं।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • सिंगोड़ी में बच्चों के लिए आयोजित हुई अनोखी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता* *सिंगोड़ी।* गणेशोत्सव के पावन अवसर पर राजाधिराज मित्र मंडल, सिंगोड़ी द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत की धुन पर कुर्सियों के चारों ओर घूमते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही संगीत बंद होता, कुर्सी पाने के लिए बच्चों में होड़ लग जाती। आयोजन के दौरान पंडाल में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रंग-बिरंगे सजे पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। राजाधिराज मित्र मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ बच्चों की सहभागिता और मनोरंजन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह के आयोजन से गणेशोत्सव अब सिर्फ दर्शन और पूजा तक सीमित न रहकर बच्चों और युवाओं के उत्सव का रूप ले रहा है। सिंगोड़ी में बच्चों के लिए आयोजित हुई अनोखी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता* *सिंगोड़ी।* गणेशोत्सव के पावन अवसर पर राजाधिराज मित्र मंडल, सिंगोड़ी द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत की धुन पर कुर्सियों के चारों ओर घूमते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही संगीत बंद होता, कुर्सी पाने के लिए बच्चों में होड़ लग जाती। आयोजन के दौरान पंडाल में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रंग-बिरंगे सजे पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। राजाधिराज मित्र मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ बच्चों की सहभागिता और मनोरंजन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह के आयोजन से गणेशोत्सव अब सिर्फ दर्शन और पूजा तक सीमित न रहकर बच्चों और युवाओं के उत्सव का रूप ले रहा है।
    1
    सिंगोड़ी में बच्चों के लिए आयोजित हुई अनोखी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता*

*सिंगोड़ी।* गणेशोत्सव के पावन अवसर पर राजाधिराज मित्र मंडल, सिंगोड़ी द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत की धुन पर कुर्सियों के चारों ओर घूमते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही संगीत बंद होता, कुर्सी पाने के लिए बच्चों में होड़ लग जाती।

आयोजन के दौरान पंडाल में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रंग-बिरंगे सजे पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

राजाधिराज मित्र मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ बच्चों की सहभागिता और मनोरंजन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह के आयोजन से गणेशोत्सव अब सिर्फ दर्शन और पूजा तक सीमित न रहकर बच्चों और युवाओं के उत्सव का रूप ले रहा है।
सिंगोड़ी में बच्चों के लिए आयोजित हुई अनोखी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता*
*सिंगोड़ी।* गणेशोत्सव के पावन अवसर पर राजाधिराज मित्र मंडल, सिंगोड़ी द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत की धुन पर कुर्सियों के चारों ओर घूमते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही संगीत बंद होता, कुर्सी पाने के लिए बच्चों में होड़ लग जाती।
आयोजन के दौरान पंडाल में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रंग-बिरंगे सजे पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।
राजाधिराज मित्र मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ बच्चों की सहभागिता और मनोरंजन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह के आयोजन से गणेशोत्सव अब सिर्फ दर्शन और पूजा तक सीमित न रहकर बच्चों और युवाओं के उत्सव का रूप ले रहा है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती और चार वर्षीय बच्चा घायल अंधेरे में ट्रक नहीं दिखने से हुआ हादसा, सड़क पर प्रकाश व्यवस्था पर उठे सवाल वारासिवनी। वारासिवनी-बालाघाट मार्ग पर सांदीपनी विद्यालय के सामने गुरुवार रात एक कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती सहित उनका चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायलों को परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए बालाघाट ले गए। जानकारी के अनुसार शिवधाम निवासी खिलेश लिल्हारे बालाघाट से प्रतिदिन की तरह कार्य से पत्नी प्रीति लिल्हारे और चार वर्षीय पुत्र मितांश के साथ कार से वारासिवनी लौट रहे थे। सांदीपनी विद्यालय के सामने मार्ग पर एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के साथ ट्रक की लाइट बंद थी और पीछे रेडियम संकेतक भी नहीं लगा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी आंखों में पड़ने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और कार उसके पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर में खिलेश के सिर, प्रीति के हाथ, पैर और सिर में चोट आई, जबकि मितांश को मामूली चोटें लगी हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें बालाघाट ले गए। हादसे के बाद सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों के खड़े रहने, प्रकाश व्यवस्था की कमी और वाहनों पर पर्याप्त रेडियम संकेतक नहीं होने से रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    4
    खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती और चार वर्षीय बच्चा घायल

अंधेरे में ट्रक नहीं दिखने से हुआ हादसा, सड़क पर प्रकाश व्यवस्था पर उठे सवाल
वारासिवनी। वारासिवनी-बालाघाट मार्ग पर सांदीपनी विद्यालय के सामने गुरुवार रात एक कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती सहित उनका चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायलों को परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए बालाघाट ले गए।
जानकारी के अनुसार शिवधाम निवासी खिलेश लिल्हारे बालाघाट से प्रतिदिन की तरह कार्य से पत्नी प्रीति लिल्हारे और चार वर्षीय पुत्र मितांश के साथ कार से वारासिवनी लौट रहे थे। सांदीपनी विद्यालय के सामने मार्ग पर एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के साथ ट्रक की लाइट बंद थी और पीछे रेडियम संकेतक भी नहीं लगा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी आंखों में पड़ने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और कार उसके पिछले हिस्से से जा टकराई।
टक्कर में खिलेश के सिर, प्रीति के हाथ, पैर और सिर में चोट आई, जबकि मितांश को मामूली चोटें लगी हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें बालाघाट ले गए।
हादसे के बाद सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों के खड़े रहने, प्रकाश व्यवस्था की कमी और वाहनों पर पर्याप्त रेडियम संकेतक नहीं होने से रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Seoni News: इंसानों की तरह हुआ सांप का ऑपरेशन, 3 टांकों से बची जिंदगी!
    1
    Seoni News: इंसानों की तरह हुआ सांप का ऑपरेशन, 3 टांकों से बची जिंदगी!
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.