logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल परंपरा को जीवंत रखने के लिए मिलों को दिया आर्थिक सहयोग, बढ़ाया कलाकारों का हौसला इंदौर। वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।

1 hr ago
user_Naseem Khan
Naseem Khan
इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल परंपरा को जीवंत रखने के लिए मिलों को दिया आर्थिक सहयोग, बढ़ाया कलाकारों का हौसला इंदौर। वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियां तेज, चिंटू चौकसे बोले- युवाओं और छात्रों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर का ‘भारत जोड़ो मैदान’ ऐतिहासिक संवाद का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा की सुरक्षा और देश के नवनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत साबित होगा। चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रयासों और राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से देश में शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संवाद की शुरुआत होगी। Gen-Z और स्टूडेंट्स से जुड़ने की अपील कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सीधे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। विद्यार्थी उनसे अपने सवाल साझा कर सकेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे। चौकसे ने कहा कि आने वाला भारत युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स की आकांक्षाओं के अनुरूप मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी सोच के साथ कांग्रेस इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। 19 सितंबर को होगा बड़ा आयोजन गौरतलब है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA मैदान को तय किया है। मैदान के लिए कांग्रेस की ओर से करीब 10 लाख रुपये किराया जमा कराया गया है। कार्यक्रम से पहले मैदान में बारिश के कारण पानी भरने की चुनौती भी सामने आई थी, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हुई हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। चिंटू चौकसे ने कहा कि मजबूत भारत के भविष्य की परिकल्पना के साथ यह आयोजन किया जा रहा है और इसमें इंदौर के युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।
    1
    राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियां तेज, चिंटू चौकसे बोले- युवाओं और छात्रों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम
इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर का ‘भारत जोड़ो मैदान’ ऐतिहासिक संवाद का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा की सुरक्षा और देश के नवनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत साबित होगा।
चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रयासों और राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से देश में शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संवाद की शुरुआत होगी।
Gen-Z और स्टूडेंट्स से जुड़ने की अपील
कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सीधे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। विद्यार्थी उनसे अपने सवाल साझा कर सकेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे।
चौकसे ने कहा कि आने वाला भारत युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स की आकांक्षाओं के अनुरूप मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी सोच के साथ कांग्रेस इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है।
19 सितंबर को होगा बड़ा आयोजन
गौरतलब है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA मैदान को तय किया है। मैदान के लिए कांग्रेस की ओर से करीब 10 लाख रुपये किराया जमा कराया गया है। कार्यक्रम से पहले मैदान में बारिश के कारण पानी भरने की चुनौती भी सामने आई थी, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हुई हैं।
कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है।
चिंटू चौकसे ने कहा कि मजबूत भारत के भविष्य की परिकल्पना के साथ यह आयोजन किया जा रहा है और इसमें इंदौर के युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर में तीन पहिया लोडिंग वाला रिक्शा वाला नंबर प्लेट भी नहीं है पीछे और राइट साइड में उन्हें गाड़ी दबा के कर का साइड क्लास तोड़ दिया एक्सीडेंटल उसने गाड़ी वाले की भरपाई भी नहीं करी
    1
    इंदौर में तीन पहिया लोडिंग वाला रिक्शा वाला नंबर प्लेट भी नहीं है पीछे और राइट साइड में उन्हें गाड़ी दबा के कर का साइड क्लास तोड़ दिया एक्सीडेंटल उसने गाड़ी वाले की भरपाई भी नहीं करी
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Indore : चलती कार बनी आग का गोला, युवक 40% झुलसा | Traffic Police ने बचाई जान | Indore News
    1
    Indore : चलती कार बनी आग का गोला, युवक 40% झुलसा | Traffic Police ने बचाई जान | Indore News
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण – 12 दिनों तक अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी लगेगा इंदौर, । खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर आज सुबह सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन खजराना गणेश को विभिन्न किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग भी समर्पित होगा। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा मंदिर प्रशासक एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को स्वर्ण आभूषण समर्पित किए। इसके पश्चात भक्त मंडल द्वारा निर्मित सवा लाख मोदक का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. सुमित भट्ट एवं जयदेव भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच मोदक का भोग समर्पित किया गया। क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के लिए मंदिर के प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा एवं घनश्याम शुक्ला के मार्गदर्शन में भक्त मंडल से जुड़े सुभाष नायक, दिलीप सर, गोकुल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार सहित 21 कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली। बागड़ी ने बताया कि भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का निर्माण पिछले छः दिनों से लगातार प्रसिद्ध रसोईए खेमजी महाराज और 20 सहयोगी 8 सुपर भट्टियों पर कर रहे थे। खजराना गणेश को आज पहले दिन सवा लाख मोदक प्रसाद के अलावा प्रतिदिन संध्या को अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी समर्पित किया जाएगा। इनमें अजवाईन, मूंग, चवले, उड़द, गोंद, बेसन, मोतीचूर, बड़ी बूंदी और फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डूओं का भोग भी शामिल है। भक्त मंडल द्वारा मोदक प्रसाद वितरण के लिए 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे की व्यवस्था की गई थी। भक्त मंडल से जुड़े 21 कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरे दिन संभाली। आज गणेशोत्सव के पहले दिन करीब डेढ़ लाख भक्तों ने खजराना गणेश के दर्शन, पूजन कर मोदक प्रसाद का भी पुण्यलाभ उठाया।
    1
    खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण
खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण – 12 दिनों तक अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी लगेगा
इंदौर, । खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर आज सुबह सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन खजराना गणेश को विभिन्न किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग भी समर्पित होगा। 
श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा मंदिर प्रशासक एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को स्वर्ण आभूषण समर्पित किए। इसके पश्चात भक्त मंडल द्वारा निर्मित सवा लाख मोदक का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. सुमित भट्ट एवं जयदेव भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच मोदक का भोग समर्पित किया गया। क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी  विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के लिए मंदिर के प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा एवं घनश्याम शुक्ला के मार्गदर्शन में भक्त मंडल से जुड़े सुभाष नायक, दिलीप सर, गोकुल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार सहित 21 कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली। 
बागड़ी ने बताया कि भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का निर्माण पिछले छः दिनों से लगातार प्रसिद्ध रसोईए खेमजी महाराज और 20 सहयोगी 8 सुपर भट्टियों पर कर रहे थे। खजराना गणेश को आज पहले दिन सवा लाख मोदक प्रसाद के अलावा प्रतिदिन संध्या को अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी समर्पित किया जाएगा। इनमें अजवाईन, मूंग, चवले, उड़द, गोंद, बेसन, मोतीचूर, बड़ी बूंदी और फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डूओं का भोग भी शामिल है। भक्त मंडल द्वारा मोदक प्रसाद वितरण के लिए 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे की व्यवस्था की गई थी। भक्त मंडल से जुड़े 21 कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरे दिन संभाली। आज गणेशोत्सव के पहले दिन करीब डेढ़ लाख भक्तों ने खजराना गणेश के दर्शन, पूजन कर मोदक प्रसाद का भी पुण्यलाभ उठाया।
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सालंगपुर हनुमान दादा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कष्ट भंजन दादा का यह स्वरूप विश्व में एक मात्र सालंगपुर गुजरात में विराजमान है यह भक्तों के दुखों का नाश होता है दुख हर लिये जाते है इसलिए दादा को दुख हरण हनुमान दादा कहा जाता है जय बजरंगबली की
    2
    सालंगपुर हनुमान दादा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कष्ट भंजन दादा का यह स्वरूप विश्व में एक मात्र सालंगपुर गुजरात में विराजमान है यह भक्तों के दुखों का नाश होता है दुख हर लिये जाते है इसलिए दादा को दुख हरण हनुमान दादा कहा जाता है 
जय बजरंगबली की
    user_Satyanarayan D. panwar
    Satyanarayan D. panwar
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार इंदौर.... इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार..... ​3 माह की अवधि के लिए जिलाबदर होने के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में खुलेआम धारदार चाकू लहरा रहा था आरोपी..... ​मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी...... पुलिस को देख भागने की कोशिश में गिरकर घायल हुआ बदमाश..... ​पकड़े गए आरोपी की पहचान तंजीम नगर निवासी फैजल उर्फ कालू उर्फ मांडा के रूप में हुई...... ​कब्जे से अवैध धारदार चाकू बरामद.... आरोपी के खिलाफ पूर्व से मारपीट, लूट, रंगदारी व एनडीपीएस के 9 से अधिक केस दर्ज...... ​खजराना पुलिस ने राज्य सुरक्षा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया केस..... ​एंकर - इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर इलाके में खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहे एक शातिर और कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश में आरोपी असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश पूर्व में मारपीट, लूट, अड़ीबाजी और एनडीपीएस जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है और पुलिस कमिश्नर द्वारा उसे 3 महीने के लिए इंदौर जिले की सीमाओं से बाहर जिलाबदर किया गया था। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जिलाबदर उल्लंघन का नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ​वीओ - इंदौर शहर में गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए खजराना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पुलिस कमिश्नर के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश फैजल उर्फ कालू तंजीम नगर इलाके में अवैध रूप से घूम रहा है और हाथ में धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा है।​सूचना मिलते ही खजराना पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की।पुलिस टीम को सामने देखते ही शातिर आरोपी फैजल ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में दौड़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके पैर और शरीर में चोटें आईं। ​पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया।​जांच में सामने आया कि आरोपी फैजल इलाके का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट के 9 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। ​
    4
    इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर....
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार.....
​3 माह की अवधि के लिए जिलाबदर होने के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में खुलेआम धारदार चाकू लहरा रहा था आरोपी.....
​मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी......
पुलिस को देख भागने की कोशिश में गिरकर घायल हुआ बदमाश.....
​पकड़े गए आरोपी की पहचान तंजीम नगर  निवासी फैजल उर्फ कालू उर्फ मांडा के रूप में हुई......
​कब्जे से अवैध धारदार चाकू बरामद....
आरोपी के खिलाफ पूर्व से मारपीट, लूट, रंगदारी व एनडीपीएस के 9 से अधिक केस दर्ज......
​खजराना पुलिस ने राज्य सुरक्षा अधिनियम  और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया केस.....
​एंकर - इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर इलाके में खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहे एक शातिर और कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश में आरोपी असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश पूर्व में मारपीट, लूट, अड़ीबाजी और एनडीपीएस जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है और पुलिस कमिश्नर द्वारा उसे 3 महीने के लिए इंदौर जिले की सीमाओं से बाहर जिलाबदर किया गया था। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जिलाबदर उल्लंघन का नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
​वीओ - इंदौर शहर में गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए खजराना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पुलिस कमिश्नर के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश फैजल उर्फ कालू तंजीम नगर इलाके में अवैध रूप से घूम रहा है और हाथ में धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा है।​सूचना मिलते ही खजराना पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की।पुलिस टीम को सामने देखते ही शातिर आरोपी फैजल ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में दौड़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके पैर और शरीर में चोटें आईं।
​पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया।​जांच में सामने आया कि आरोपी फैजल इलाके का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट के 9 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।
​
    user_Sarfaraz Khan
    Sarfaraz Khan
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Aarti Raikwar
    1
    Post by Aarti Raikwar
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इंदौर। शाहर का हृदय स्थल ऐतिहासिक धरोहर राजबाड़े की विद्युत सजावट की गई हैं। इंदौर। शाहर का हृदय स्थल ऐतिहासिक धरोहर राजबाड़े की विद्युत सजावट की गई हैं।
    1
    इंदौर। शाहर का हृदय स्थल ऐतिहासिक धरोहर राजबाड़े की विद्युत सजावट की गई हैं।
इंदौर। शाहर का हृदय स्थल ऐतिहासिक धरोहर राजबाड़े की विद्युत सजावट की गई हैं।
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.