Shuru
Apke Nagar Ki App…
सालंगपुर हनुमान दादा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कष्ट भंजन दादा का यह स्वरूप विश्व में एक मात्र सालंगपुर गुजरात में विराजमान है यह भक्तों के दुखों का नाश होता है दुख हर लिये जाते है इसलिए दादा को दुख हरण हनुमान दादा कहा जाता है जय बजरंगबली की
Satyanarayan D. panwar
सालंगपुर हनुमान दादा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कष्ट भंजन दादा का यह स्वरूप विश्व में एक मात्र सालंगपुर गुजरात में विराजमान है यह भक्तों के दुखों का नाश होता है दुख हर लिये जाते है इसलिए दादा को दुख हरण हनुमान दादा कहा जाता है जय बजरंगबली की
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल परंपरा को जीवंत रखने के लिए मिलों को दिया आर्थिक सहयोग, बढ़ाया कलाकारों का हौसला इंदौर। वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।1
- इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए1
- जय जवान जय किसान रजिस्ट्रेशन क30057 आदर्श ग्रामीण पटेल1
- इंदौर के चंदन नगर में हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों का मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया । मेडिकल जांच की अंतिम तारीख पर भी बड़ी संख्या में हाजी कैंप में पहुंचे और अपने जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। इस दौरान हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी जुनैद खान मौजूद रहे और हाजियों को जरूरी मार्गदर्शन दिया। हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों की मेडिकल जांच प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में कराई जा रही है। चंदन नगर में आयोजित मेडिकल कैंप में हाजी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे और डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। हाजी जुनैद खान ने बताया कि मेडिकल जांच को लेकर कुछ हाजी परेशान भी नजर आए, जिन्हें हज कमेटी के सदस्यों ने समझाया और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टरों, मेडिकल टीम, हज कमेटी और सभी सहयोग करने वालों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। इस दौरान हाजियों को मक्का-मदीना की यात्रा के लिए अभी से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। हाजी जुनैद खान ने खान-पान का ध्यान रखने, नियमित पैदल चलने और शारीरिक रूप से यात्रा के लिए खुद को तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के माध्यम से यदि किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी मिलती है तो उसका समय रहते उपचार कराया जा सकता है। साथ ही हाजियों से अपील की गई कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे हज कमेटी से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें।1
- Indore : चलती कार बनी आग का गोला, युवक 40% झुलसा | Traffic Police ने बचाई जान | Indore News1
- खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण – 12 दिनों तक अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी लगेगा इंदौर, । खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर आज सुबह सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन खजराना गणेश को विभिन्न किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग भी समर्पित होगा। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा मंदिर प्रशासक एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को स्वर्ण आभूषण समर्पित किए। इसके पश्चात भक्त मंडल द्वारा निर्मित सवा लाख मोदक का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. सुमित भट्ट एवं जयदेव भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच मोदक का भोग समर्पित किया गया। क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के लिए मंदिर के प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा एवं घनश्याम शुक्ला के मार्गदर्शन में भक्त मंडल से जुड़े सुभाष नायक, दिलीप सर, गोकुल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार सहित 21 कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली। बागड़ी ने बताया कि भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का निर्माण पिछले छः दिनों से लगातार प्रसिद्ध रसोईए खेमजी महाराज और 20 सहयोगी 8 सुपर भट्टियों पर कर रहे थे। खजराना गणेश को आज पहले दिन सवा लाख मोदक प्रसाद के अलावा प्रतिदिन संध्या को अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी समर्पित किया जाएगा। इनमें अजवाईन, मूंग, चवले, उड़द, गोंद, बेसन, मोतीचूर, बड़ी बूंदी और फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डूओं का भोग भी शामिल है। भक्त मंडल द्वारा मोदक प्रसाद वितरण के लिए 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे की व्यवस्था की गई थी। भक्त मंडल से जुड़े 21 कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरे दिन संभाली। आज गणेशोत्सव के पहले दिन करीब डेढ़ लाख भक्तों ने खजराना गणेश के दर्शन, पूजन कर मोदक प्रसाद का भी पुण्यलाभ उठाया।1
- सालंगपुर हनुमान दादा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कष्ट भंजन दादा का यह स्वरूप विश्व में एक मात्र सालंगपुर गुजरात में विराजमान है यह भक्तों के दुखों का नाश होता है दुख हर लिये जाते है इसलिए दादा को दुख हरण हनुमान दादा कहा जाता है जय बजरंगबली की2
- राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियां तेज, चिंटू चौकसे बोले- युवाओं और छात्रों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर का ‘भारत जोड़ो मैदान’ ऐतिहासिक संवाद का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा की सुरक्षा और देश के नवनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत साबित होगा। चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रयासों और राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से देश में शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संवाद की शुरुआत होगी। Gen-Z और स्टूडेंट्स से जुड़ने की अपील कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सीधे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। विद्यार्थी उनसे अपने सवाल साझा कर सकेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे। चौकसे ने कहा कि आने वाला भारत युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स की आकांक्षाओं के अनुरूप मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी सोच के साथ कांग्रेस इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। 19 सितंबर को होगा बड़ा आयोजन गौरतलब है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA मैदान को तय किया है। मैदान के लिए कांग्रेस की ओर से करीब 10 लाख रुपये किराया जमा कराया गया है। कार्यक्रम से पहले मैदान में बारिश के कारण पानी भरने की चुनौती भी सामने आई थी, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हुई हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। चिंटू चौकसे ने कहा कि मजबूत भारत के भविष्य की परिकल्पना के साथ यह आयोजन किया जा रहा है और इसमें इंदौर के युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।1