Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए
Vishal Jadhav
इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियां तेज, चिंटू चौकसे बोले- युवाओं और छात्रों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर का ‘भारत जोड़ो मैदान’ ऐतिहासिक संवाद का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा की सुरक्षा और देश के नवनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत साबित होगा। चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रयासों और राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से देश में शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संवाद की शुरुआत होगी। Gen-Z और स्टूडेंट्स से जुड़ने की अपील कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सीधे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। विद्यार्थी उनसे अपने सवाल साझा कर सकेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे। चौकसे ने कहा कि आने वाला भारत युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स की आकांक्षाओं के अनुरूप मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी सोच के साथ कांग्रेस इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। 19 सितंबर को होगा बड़ा आयोजन गौरतलब है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA मैदान को तय किया है। मैदान के लिए कांग्रेस की ओर से करीब 10 लाख रुपये किराया जमा कराया गया है। कार्यक्रम से पहले मैदान में बारिश के कारण पानी भरने की चुनौती भी सामने आई थी, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हुई हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। चिंटू चौकसे ने कहा कि मजबूत भारत के भविष्य की परिकल्पना के साथ यह आयोजन किया जा रहा है और इसमें इंदौर के युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।1
- इंदौर में तीन पहिया लोडिंग वाला रिक्शा वाला नंबर प्लेट भी नहीं है पीछे और राइट साइड में उन्हें गाड़ी दबा के कर का साइड क्लास तोड़ दिया एक्सीडेंटल उसने गाड़ी वाले की भरपाई भी नहीं करी1
- Indore : चलती कार बनी आग का गोला, युवक 40% झुलसा | Traffic Police ने बचाई जान | Indore News1
- खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण – 12 दिनों तक अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी लगेगा इंदौर, । खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर आज सुबह सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन खजराना गणेश को विभिन्न किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग भी समर्पित होगा। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा मंदिर प्रशासक एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को स्वर्ण आभूषण समर्पित किए। इसके पश्चात भक्त मंडल द्वारा निर्मित सवा लाख मोदक का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. सुमित भट्ट एवं जयदेव भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच मोदक का भोग समर्पित किया गया। क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के लिए मंदिर के प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा एवं घनश्याम शुक्ला के मार्गदर्शन में भक्त मंडल से जुड़े सुभाष नायक, दिलीप सर, गोकुल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार सहित 21 कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली। बागड़ी ने बताया कि भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का निर्माण पिछले छः दिनों से लगातार प्रसिद्ध रसोईए खेमजी महाराज और 20 सहयोगी 8 सुपर भट्टियों पर कर रहे थे। खजराना गणेश को आज पहले दिन सवा लाख मोदक प्रसाद के अलावा प्रतिदिन संध्या को अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी समर्पित किया जाएगा। इनमें अजवाईन, मूंग, चवले, उड़द, गोंद, बेसन, मोतीचूर, बड़ी बूंदी और फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डूओं का भोग भी शामिल है। भक्त मंडल द्वारा मोदक प्रसाद वितरण के लिए 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे की व्यवस्था की गई थी। भक्त मंडल से जुड़े 21 कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरे दिन संभाली। आज गणेशोत्सव के पहले दिन करीब डेढ़ लाख भक्तों ने खजराना गणेश के दर्शन, पूजन कर मोदक प्रसाद का भी पुण्यलाभ उठाया।1
- सालंगपुर हनुमान दादा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कष्ट भंजन दादा का यह स्वरूप विश्व में एक मात्र सालंगपुर गुजरात में विराजमान है यह भक्तों के दुखों का नाश होता है दुख हर लिये जाते है इसलिए दादा को दुख हरण हनुमान दादा कहा जाता है जय बजरंगबली की2
- त्योहार के चलते पुलिस जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की संख्या घटी एंकर — इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कंट्रोल रूम में मंगलवार को आयोजित पुलिस जनसुनवाई में इस बार कम संख्या में शिकायतकर्ता पहुंचे। त्योहार के चलते आवेदकों की संख्या में कमी देखी गई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक शिकायतकर्ता के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वीओ — इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस मंगलवार जनसुनवाई में आपसी लेन-देन, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, भूमाफियाओं और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके बाद शिकायतों को संबंधित थाना अधिकारियों और एसीपी को हस्तांतरित करते हुए निष्पक्ष जांच तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एक्स शॉट — पुलिस जनसुनवाई के दृश्य, शिकायतकर्ताओं से चर्चा करते पुलिस कमिश्नर और आवेदन लेते अधिकारी। बाइट — संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर, इंदौर1
- इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार इंदौर.... इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार..... 3 माह की अवधि के लिए जिलाबदर होने के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में खुलेआम धारदार चाकू लहरा रहा था आरोपी..... मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी...... पुलिस को देख भागने की कोशिश में गिरकर घायल हुआ बदमाश..... पकड़े गए आरोपी की पहचान तंजीम नगर निवासी फैजल उर्फ कालू उर्फ मांडा के रूप में हुई...... कब्जे से अवैध धारदार चाकू बरामद.... आरोपी के खिलाफ पूर्व से मारपीट, लूट, रंगदारी व एनडीपीएस के 9 से अधिक केस दर्ज...... खजराना पुलिस ने राज्य सुरक्षा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया केस..... एंकर - इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर इलाके में खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहे एक शातिर और कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश में आरोपी असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश पूर्व में मारपीट, लूट, अड़ीबाजी और एनडीपीएस जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है और पुलिस कमिश्नर द्वारा उसे 3 महीने के लिए इंदौर जिले की सीमाओं से बाहर जिलाबदर किया गया था। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जिलाबदर उल्लंघन का नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वीओ - इंदौर शहर में गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए खजराना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पुलिस कमिश्नर के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश फैजल उर्फ कालू तंजीम नगर इलाके में अवैध रूप से घूम रहा है और हाथ में धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा है।सूचना मिलते ही खजराना पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की।पुलिस टीम को सामने देखते ही शातिर आरोपी फैजल ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में दौड़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके पैर और शरीर में चोटें आईं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया।जांच में सामने आया कि आरोपी फैजल इलाके का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट के 9 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। 4
- Post by Aarti Raikwar1