जंगलों से उठी शिक्षा की रोशनी, कांकेर की बिटिया कृतिका टेकाम बनी देशभर के 750 एकलव्य विद्यालयों की टॉपर आदिवासी अंचल की बेटियां अब केवल सपने नहीं देख रहीं, बल्कि अपने संघर्ष और प्रतिभा से पूरे देश में पहचान भी बना रही हैं। इसी का प्रेरणादायी उदाहरण बनी हैं कांकेर जिले की प्रतिभाशाली छात्रा कृतिका टेकाम, जिन्होंने देशभर के 750 एकलव्य विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। कृतिका की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि आदिवासी समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता, मेहनत और बदलती सोच का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आई है। सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सर्व आदिवासी समाज जिला कांकेर, युवा प्रभाग, महिला प्रभाग एवं समाज के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा कृतिका टेकाम का सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आगे की बेहतर तैयारी और उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज जिला कांकेर के जिलाध्यक्ष कन्हैया उसेंडी, हल्बा समाज जिलाध्यक्ष प्रकाश दीवान, कंडरा समाज जिलाध्यक्ष चंद्रहास नेताम, पारधी समाज से भगवान सिंह शोरी, महिला प्रभाग से शकुन्तला तारम, युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष उमेंद्र कोरेटी, ब्लॉक अध्यक्ष कांकेर छविंद्र मंडावी सहित केशकाल ब्लॉक के कई पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने कहा कि कृतिका टेकाम जैसी बेटियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जो यह संदेश देती हैं कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा, नई पहचान और मजबूत भविष्य प्रदान करती है। जब बेटियां पढ़ती हैं, तब समाज आगे बढ़ता है। जिला अध्यक्ष उमेंद्र कोरेटी

- कबीरधाम के सिंगारपुर में भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा एंगल देने वाली ननंद को गिरफ्तार किया गया है। पारिवारिक रंजिश में ननंद ने भाभी की हत्या कर घटना को दुष्कर्म जैसा दिखाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।3
- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अवैध ईंट भट्टे, रेत का खनन और पेड़ों की कटाई बेरोकटोक जारी है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की कार्रवाई न के बराबर है। अब लोग शासन से सख्त अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं।3
- बिलासपुर के चकरभाठा में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट और मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने बुलेट सवार दो आरोपियों को पकड़ा है। इन बदमाशों ने मोबाइल और ₹5000 लूटे थे, साथ ही एक अन्य ड्राइवर को रॉड से पीटा था। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।1
- दुर्ग निगम में बवाल, आयुक्त के पीए पर लगा बड़ा आरोप परिसर में हुई पिटाई देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक चैट का आरोप, दुर्ग निगम में बवाल 🚨 दुर्ग नगर निगम में हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। आयुक्त के निज सचिव गौतम साहू की निगम परिसर में पिटाई कर दी गई। आरोप है कि उन्होंने एक महिला कर्मी से मोबाइल चैटिंग के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की थीं। घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। #Durg #HinduSangathan #DurgNigam #ViralChat #Chhattisgarh1
- 🚨 “दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा” 💥 रावा भाठा विस्फोटक मामले पर महापौर और पार्षद का बड़ा बयान। 🛑 शहर की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता — प्रशासन अलर्ट मोड पर। 📢 आखिर क्या बोले जनप्रतिनिधि? 👉 पूरी खबर देखें @ChhattisgarhVandaniya चैनल पर। #ChhattisgarhVandaniya #RaipurNews #BreakingNews #BlastCase #ExplosiveMatter #RawaBhatha #Ward13 #RaipurPolice #MayorStatement #CGNews #HindiNews #LatestNews #BigBreaking #SecurityAlert #ViralNews1
- राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में 8 मई को जिले के विकास कार्यो की आयोजित समीक्षा बैठक डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री एवं डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा 08 मई 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित इस बैठक में विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एंव आगामी प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।1
- स. लोहारा - भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा स्वरूप देने वाली ननंद गिरफ्तार। हत्या के बाद घटना को दुष्कर्म का स्वरूप देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास।1
- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ में पुलिस ने बड़े स्तर पर सुरक्षा मॉकड्रिल की। इसका उद्देश्य कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपातकाल में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था। यह अभ्यास आपात स्थितियों में बेहतर समन्वय और तेज प्रतिक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।1
- बिलासपुर जिले के सेवार और सारधा गांवों में हुई 37 बकरे-बकरियों की चोरी के दो मामलों में पुलिस ने तीसरे आरोपी रहीस खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी के 10 बकरे-बकरियों को काटकर बेचने की बात कबूली है; पुलिस ने औजार, तराजू, बिक्री के पैसे और वारदात में उपयोग की गई मोटर साइकिल समेत 63,000 रुपये का सामान जब्त किया है।1