Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग | सैफई सफारी से रास्ता रोक युवक पर हमला, सिर फोड़ा; मोबाइल व 15 हजार रुपये गायब होने का आरोप ब्रेकिंग | सैफई सफारी से रास्ता रोक युवक पर हमला, सिर फोड़ा; मोबाइल व 15 हजार रुपये गायब होने का आरोप सैफई थाना क्षेत्र के नगला बिहारी के पास वर्चस्व की रंजिश में बाइक सवार युवक पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया गया। पीड़ित ने मारपीट के दौरान मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये गायब होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
विकास यादव VK भैया
ब्रेकिंग | सैफई सफारी से रास्ता रोक युवक पर हमला, सिर फोड़ा; मोबाइल व 15 हजार रुपये गायब होने का आरोप ब्रेकिंग | सैफई सफारी से रास्ता रोक युवक पर हमला, सिर फोड़ा; मोबाइल व 15 हजार रुपये गायब होने का आरोप सैफई थाना क्षेत्र के नगला बिहारी के पास वर्चस्व की रंजिश में बाइक सवार युवक पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया गया। पीड़ित ने मारपीट के दौरान मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये गायब होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भदोही फिर बना संत रविदास नगर! 2027 चुनाव से पहले योगी का सबसे बड़ा दांव? | BJP vs SP | UP Politics उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी धमाका! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही का नाम फिर से 'संत रविदास नगर' करने का ऐलान किया है। क्या यह सिर्फ एक नाम बदलने का फैसला है, या फिर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले वोट बैंक साधने की बड़ी रणनीति? इस वीडियो में जानिए: ✅ भदोही के नाम बदलने का पूरा इतिहास ✅ मुलायम सिंह यादव, मायावती, अखिलेश यादव और योगी सरकार के फैसले ✅ 2027 चुनाव का राजनीतिक गणित ✅ दलित वोट बैंक और PDA की राजनीति ✅ BJP, SP, BSP और चंद्रशेखर आजाद की रणनीति ✅ क्या नाम बदलने से बदलेंगे चुनावी नतीजे? अगर आपको राजनीति की हर बड़ी खबर का निष्पक्ष और गहराई से विश्लेषण चाहिए, तो GD NEWS NETWORK को अभी Subscribe करें। 👍 Like | 💬 Comment | 📤 Share | 🔔 Subscribe1
- कावड़ यात्रा को लेकर इटावा जिला प्रशासन में चलाया बुल्डोजर *कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, भरथना चौराहे पर चला बुलडोजर, व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी* इटावा सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के आदेश पर सावन माह कांवर यात्रा को निकालने को लेकर जिला प्रशासन सख्त आदेश के तहस सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह व सीओ सिटी श्री अवनीश कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ अचानक भरथना चौराहे के आस-पास व्यापारियों द्वारा उनकी दूकानों का अतिक्रमण को आज बुलडोजर चलवाकर उनके सामानों को नगर पालिका द्वारा जब्त कराकर उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर सड़क मार्ग चौड़ा करवाया। नगरवासियों का कहना है कि इसी तरह प्रशासन नगर पालिका चौराहा,तहसील चौराहा, साबित गंज चौराहा,कांजी पेट्रोल पंप,पक्की सराय मार्ग व चूड़ी बाजार में दूकान दारों द्वारा अपनी नालियों पर बढ़ाये गये अतिक्रमण को अचानक बुलडोजर चलवा कर हटवाया जायें क्योंकि इन्हीं मार्गों से होकर कांवरिया मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं। और शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर आते हैं। इन मार्गों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण होने के व सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर इसी मार्ग पर चलने के कारण इन चौराहों पर भीषण गर्मी में लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे। तथा कोतवाली पुलिस जवान व ट्रैफिक जवान कभी यहां ड्यूटी ही नहीं देते तथा नगर पालिका अतिक्रमण के नाम पर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। समय रहते प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। तो आने वाले समय में कांवरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन थ्री व्हीलर वालों का रुट डायवर्ट किया जायें। "व्यापारी नेताओं का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में किसी भी रसूखदार को नहीं छोड़ा जाना चाहिए और न ही किसी के साथ भेदभाव होना चाहिए।"1
- इटावा: शहर में अवैध अतिक्रमण पर चलाया गया सरकारी बुलडोजर, जाम की समस्या को देखते हुए जिलाप्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चलाया बुलडोजर, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत भरथना चौराहा से दतावली तक सड़क किनारे अवैध कब्जाधारियों की दुकानों पर चलाया गया बुलडोजर, अतिक्रमण अभियान से दुकानदारों में भारी आक्रोश देखने को मिला दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि हमे बिना नोटिस दिए बुलडोजर चलाया जा रहा है।4
- *कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, भरथना चौराहे पर चला बुलडोजर, व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी* इटावा सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के आदेश पर सावन माह कांवर यात्रा को निकालने को लेकर जिला प्रशासन सख्त आदेश के तहस सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह व सीओ सिटी श्री अवनीश कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ अचानक भरथना चौराहे के आस-पास व्यापारियों द्वारा उनकी दूकानों का अतिक्रमण को आज बुलडोजर चलवाकर उनके सामानों को नगर पालिका द्वारा जब्त कराकर उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर सड़क मार्ग चौड़ा करवाया। नगरवासियों का कहना है कि इसी तरह प्रशासन नगर पालिका चौराहा,तहसील चौराहा, साबित गंज चौराहा,कांजी पेट्रोल पंप,पक्की सराय मार्ग व चूड़ी बाजार में दूकान दारों द्वारा अपनी नालियों पर बढ़ाये गये अतिक्रमण को अचानक बुलडोजर चलवा कर हटवाया जायें क्योंकि इन्हीं मार्गों से होकर कांवरिया मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं। और शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर आते हैं। इन मार्गों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण होने के व सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर इसी मार्ग पर चलने के कारण इन चौराहों पर भीषण गर्मी में लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे। तथा कोतवाली पुलिस जवान व ट्रैफिक जवान कभी यहां ड्यूटी ही नहीं देते तथा नगर पालिका अतिक्रमण के नाम पर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। समय रहते प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। तो आने वाले समय में कांवरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन थ्री व्हीलर वालों का रुट डायवर्ट किया जायें। "व्यापारी नेताओं का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में किसी भी रसूखदार को नहीं छोड़ा जाना चाहिए और न ही किसी के साथ भेदभाव होना चाहिए।" रजत यादव पत्रकार Janniti24 मो.74171970642
- जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र आर्य का बीके पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र आर्य का बीके पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान जसवंतनगर। कस्बा के मोहल्ला लुधपुरा स्थित बीके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र आर्य के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने छात्र का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्र आर्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उसने कहा कि सफलता हासिल करना कठिन नहीं है, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से प्रयास किया जाए। मेहनत ही सफलता की पहली सीढ़ी है। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने कहा कि आर्य की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने सभी छात्रों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक अनुज कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने आर्य को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- सावन के सोमवार को लेकर नीलकंठ मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान सावन के पवित्र सोमवार के दृष्टिगत वार्ड संख्या 3, लालपुरा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका परिषद इटावा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशानुसार संचालित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन का अवसर मिल सके। सफाई अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से कहा गया कि जनता की सेवा केवल वादों से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए कार्यों से सिद्ध होती है। "काम किया है, काम करेंगे — झूठे वादे नहीं करेंगे।" इसी संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद इटावा नागरिकों को बेहतर स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।1
- Writing लखनऊ में छात्र सभा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज, मैनपुरी के छात्र भी हुए शामिल लखनऊ में समाजवादी पार्टी छात्र सभा द्वारा छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मैनपुरी जनपद से छात्र सभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हरीश यादव के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे। प्रदर्शन में जौहर यूनिवर्सिटी, छात्रसंघ चुनाव की बहाली सहित अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। जानकारी के अनुसार छात्र सभा के कार्यकर्ता लखनऊ के 1090 चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मैनपुरी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव ने आरोप लगाया कि छात्र अपनी लोकतांत्रिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में मैनपुरी से हरीश, शशांक, अभिषेक, पुष्पेंद्र, प्रिंस, अंशुल और गौरव सहित कई छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्र नेताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे, छात्रसंघ चुनाव की बहाली तथा अन्य छात्र समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की। Writing लखनऊ में छात्र सभा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज, मैनपुरी के छात्र भी हुए शामिल लखनऊ में समाजवादी पार्टी छात्र सभा द्वारा छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मैनपुरी जनपद से छात्र सभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हरीश यादव के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे। प्रदर्शन में जौहर यूनिवर्सिटी, छात्रसंघ चुनाव की बहाली सहित अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। जानकारी के अनुसार छात्र सभा के कार्यकर्ता लखनऊ के 1090 चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मैनपुरी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव ने आरोप लगाया कि छात्र अपनी लोकतांत्रिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में मैनपुरी से हरीश, शशांक, अभिषेक, पुष्पेंद्र, प्रिंस, अंशुल और गौरव सहित कई छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्र नेताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे, छात्रसंघ चुनाव की बहाली तथा अन्य छात्र समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की।4