सावन के सोमवार को लेकर नीलकंठ मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान सावन के पवित्र सोमवार के दृष्टिगत वार्ड संख्या 3, लालपुरा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका परिषद इटावा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशानुसार संचालित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन का अवसर मिल सके। सफाई अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से कहा गया कि जनता की सेवा केवल वादों से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए कार्यों से सिद्ध होती है। "काम किया है, काम करेंगे — झूठे वादे नहीं करेंगे।" इसी संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद इटावा नागरिकों को बेहतर स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सावन के सोमवार को लेकर नीलकंठ मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान सावन के पवित्र सोमवार के दृष्टिगत वार्ड संख्या 3, लालपुरा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका परिषद इटावा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशानुसार संचालित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन का अवसर मिल सके। सफाई अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से कहा गया कि जनता की सेवा केवल वादों से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए कार्यों से सिद्ध होती है। "काम किया है, काम करेंगे — झूठे वादे नहीं करेंगे।" इसी संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद इटावा नागरिकों को बेहतर स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
- सावन के सोमवार को लेकर नीलकंठ मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान सावन के पवित्र सोमवार के दृष्टिगत वार्ड संख्या 3, लालपुरा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका परिषद इटावा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशानुसार संचालित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन का अवसर मिल सके। सफाई अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से कहा गया कि जनता की सेवा केवल वादों से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए कार्यों से सिद्ध होती है। "काम किया है, काम करेंगे — झूठे वादे नहीं करेंगे।" इसी संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद इटावा नागरिकों को बेहतर स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।1
- झाड़ियों में गुम हुआ मॉडल स्टेडियम, आउटडोर जिम भी बदहाल झाड़ियों में गुम हुआ मॉडल स्टेडियम, आउटडोर जिम भी बदहाल सिरहौल में खेल सुविधाएं उपेक्षा की शिकार, मैदान में उगी घास और दर्शक दीर्घा पर घूम रहे पशु जसवंतनगर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरहौल स्थित मॉडल स्टेडियम और आउटडोर जिम स्थानीय प्रशासन की उदासीनता का शिकार बने हुए हैं। बच्चों और युवाओं को खेल के लिए बनाई गई सुविधाएं बदहाली की स्थिति में पहुंच गई हैं। मैदान में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। स्टेडियम परिसर में स्थापित आउटडोर जिम भी रखरखाव के अभाव में बेकार होता जा रहा है। व्यायाम उपकरण झाड़ियों से घिर गए हैं, जिससे उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। वहीं खिलाड़ियों और दर्शकों के बैठने के लिए बनाई गई सीढ़ियों पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे परिसर की दुर्दशा साफ दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेडियम और जिम के निर्माण पर सरकारी धन खर्च किया गया, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह सुविधा अब किसी काम की नहीं रह गई है। नियमित साफ-सफाई और निगरानी नहीं होने से बच्चों और युवाओं को खेल का उपयुक्त वातावरण नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि रखरखाव में लापरवाही या अन्य अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक1
- कांग्रेस नें पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव, कहा आरोपियों पर जल्द हो कार्यवाई भिंड। मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घिरोगी निवासी करतार सिंह बघेल पर हुए जानलेवा हमले को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें एसपी कार्यालय का घेराव किया। कॉंग्रेसियों नें मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक भिंड को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगें रखी गई हैं। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल नें अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर एसपी सूरज वर्मा को ज्ञापन दिया अध्यक्ष नें बताया कि करतार सिंह बघेल दूध का व्यवसाय कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाले दिन वे बाइक से काम पर जा रहे थे।तभी मालनपुर थाना क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हुए। घटना का वीडियो भी सामने आने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन के अनुसार।घटनास्थल के पास चाय की दुकान संचालित करने वाले घिरोगी निवासी हरिशंकर बघेल ने करतार सिंह को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी हरिशंकर के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें मालनपुर थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी। इस मामले की भी जांच की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि करतार सिंह ने घटना से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने के साथ डायल112 पर भी सूचना दी थी। इसके बावजूद घटना होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई है।1
- माननीय न्यायालय द्वारा थाना मेहगांव अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट भिंड ग्वालियर हाईवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान माननीय न्यायालय द्वारा थाना मेहगांव अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट भिंड ग्वालियर हाईवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान लगभग 200 वाहनों को किया गया चेक 38 वाहनों पर कार्यवाही कर 70200 रुपए समन शुल्क वसूला गया 05 वाहनों को किया गया मौके से जप्त एक वाहन से लाल नीली बत्ती तो दूसरे वाहन से हूटर निकलने के साथ काली फिल्म पर भी कार्यवाही की गई ऑटो चालकों को तय सवारी से अधिक सवारी नहीं ले जाने की हिदायत दी गई JmFC स्वाति बघेल, पूनम परिहार, सृष्टि दुबे तथा न्यायालीन स्टाफ कौशल किशोर पराशर, राशि पांडे, महेंद्र भदौरिया,रोहित, अरुण भदौरिया,शिवानंद शर्मा थाना प्रभारी मेहगांव रविंद्र शर्मा उप निरी वंदना शर्मा, प्रधान आर राजेश गर्ग, अनिल शर्मा, लोकेंद्र तोमर, आर तिलक, दिनेश, शिवकुमार, हेमंत गुर्जर, आकाश,मातवर महिला आर तृप्ति , प्रियंका शर्मा द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान4
- औरैया:कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन का शिकंजा बिना मानकों के संचालन पर ताला, छात्र घर भेजे गए1
- जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र आर्य का बीके पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र आर्य का बीके पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान जसवंतनगर। कस्बा के मोहल्ला लुधपुरा स्थित बीके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र आर्य के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने छात्र का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्र आर्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उसने कहा कि सफलता हासिल करना कठिन नहीं है, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से प्रयास किया जाए। मेहनत ही सफलता की पहली सीढ़ी है। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने कहा कि आर्य की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने सभी छात्रों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक अनुज कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने आर्य को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- *कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन का शकंजा* * मानकों के संचालन पर ताला, छात्र घर भेजे गए* *कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन का शिकंजा* * मानकों के संचालन पर ताला, छात्र घर भेजे गए* रिपोर्टर -रजनीश कुमार *औरैया, अजीतमल* अजीतमल-बाबरपुर कस्बे में बिना निर्धारित मानकों के संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। *किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई* तहसीलदार अविनाश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार सिंह तथा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक मानकों की जांच की। *क्या मिला और क्या हुआ* जांच के दौरान अधिकारियों ने संस्थान में आग सुरक्षा, निकास व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों और अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कई कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरियों में निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं मिले। जिसके बाद उन्हें त्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। इन संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। *प्रशासन की चेतावनी* तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिना आवश्यक मानकों और औपचारिकताओं के किसी भी कोचिंग संस्थान या लाइब्रेरी का संचालन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संचालन विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) एवं निर्धारित पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही संस्थानों का संचालन किया जाएगा। मानकों का अनुपालन सुनिश्चित होने तक संस्थानों का संचालन न करें। अन्यथा सील और कड़ी कार्रवाई होगी।3