सिद्धार्थनगर जिले में खेसरहा वार्षिकोत्सव के सनराइज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग सिद्धार्थनगर/खेसरहा: जिले के बेलौहा बाजार स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप सहकारी समिति के डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने देवी गीत, देशभक्ति गीत, नाटक और हास्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से छात्रा प्रियाल भट्ट और पलक भट्ट की राधा-कृष्ण प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। दोनों को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेसरहा थानाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा और अनुशासन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने पारंपरिक शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा को भी अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 20 छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के उत्साहवर्धन और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हर वर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को मंच मिल सके। इस दौरान थानाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्रा को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास शुक्ल, विवेक पांडेय, अंकित पांडेय, मनीष, आशीष, राजू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और छात्रों के उत्साह को नई दिशा दी।
सिद्धार्थनगर जिले में खेसरहा वार्षिकोत्सव के सनराइज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग सिद्धार्थनगर/खेसरहा: जिले के बेलौहा बाजार स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप सहकारी समिति के डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने देवी गीत, देशभक्ति गीत, नाटक और हास्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से छात्रा प्रियाल भट्ट
और पलक भट्ट की राधा-कृष्ण प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। दोनों को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेसरहा थानाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा और अनुशासन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने पारंपरिक शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा को भी अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 20 छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक
अमित कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के उत्साहवर्धन और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हर वर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को मंच मिल सके। इस दौरान थानाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्रा को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास शुक्ल, विवेक पांडेय, अंकित पांडेय, मनीष, आशीष, राजू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और छात्रों के उत्साह को नई दिशा दी।
- ककरही गायघाट मार्ग के सियरपुरवा गांव समीप गोनहा निवासी युवक घर की समस्या से परेशान युवक बीती रात अधिक दारू पीने से सड़क पर अचेत रहा राहगीरों द्वारा उसे सड़क से पटरी पर कर दिए और रात भर सड़क पर बिता दिया सुबह खुद नशे से बाहर आकर युवक ने बताया घर की कुछ समस्या रही जिससे ज्यादा पी लिया और रात मे पैंट शर्ट गायब हो गया और बिना कपड़ो के चड्डी मे घर पहुंचा!1
- GILL Smart Dubai sabhi branch GCC COMPANY interview 9 April me Gorakhpur 10 April Siwan / 11 April Motihari Muzaffarpur main hoga / Call 🤙 WhatsApp 95294654201
- महराजगंज:मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए, डीएम संतोष कुमार शर्मा! #Maharajganj #dm1
- पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी को हड़िया ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया और न्यायालय भेज दिया गया। 👉 महिला अपराध के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। रिपोर्ट – संतकबीरनगर1
- संत कबीर नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक लाइनमैन की जान ले ली। मामला संत कबीर नगर के बघौली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मरवतिया का है, जहां बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन को बिना पूरी तरह से बिजली सप्लाई बंद किए ही काम पर भेज दिया गया था। काम के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- मगहर में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू, विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया शुभारंभ खलीलाबाद/मगहर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से मगहर नगर पंचायत में शनिवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया आवासीय प्रशिक्षण शिविर की विशेष व्यवस्था यह प्रशिक्षण शिविर विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आवासीय रूप में आयोजित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिभागियों के लिए एक रात्रि प्रवास अनिवार्य किया गया है, जिससे वे अनुशासन और संगठनात्मक जीवनशैली को व्यवहार में उतार सकें। अनुशासन, विचार और तकनीक का समन्वय शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की रिपोर्टिंग ऑनलाइन पोर्टल पर रियल-टाइम अपलोड की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो रही है। वक्ताओं ने रखा विचारधारा पर जोर प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ जैसे मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक ने दिया एकजुटता का संदेश इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल पार्टी की विचारधारा को गहराई से समझेंगे, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान में भी अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने कहा कि एक रात का सामूहिक प्रवास कार्यकर्ताओं में एकजुटता, अनुशासन और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है।3
- संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। सत्र का उद्देश्य पुलिस ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या तथा लंबी कार्य अवधि के दुष्प्रभावों को कम करना रहा, ताकि कर्मियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन में सुधार लाया जा सके। कार्यक्रम में योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम तथा हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनंद कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, श्वास-प्रश्वास तकनीकें एवं ध्यान की विधियां सिखाईं, जिससे तनाव मुक्ति और मानसिक एकाग्रता विकसित हो सके। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी सुदृढ़ होती है। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की। पुलिस विभाग की यह पहल कर्मियों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक मानी जा रही है।1
- आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!1