logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देर रात प्रेमनगर में लूट, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर; थाना प्रभारी नरेश राठौड़ के घायल क्या बोले SSP प्रमेंद्र डोभाल और IG राजीव स्वरूप

2 hrs ago
user_Zeta News 24x7
Zeta News 24x7
Local News Reporter Dehradun, Uttarakhand•
2 hrs ago

देर रात प्रेमनगर में लूट, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर; थाना प्रभारी नरेश राठौड़ के घायल क्या बोले SSP प्रमेंद्र डोभाल और IG राजीव स्वरूप

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 🐘🌿 The Aman Times 🌿🐆 📍 Haridwar 🔥 भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 🌳 Forest Department Uttarakhand ने जंगलों में पानी की कमी से जूझ रहे जानवरों के लिए सराहनीय पहल की है। हरिद्वार रेंज के पथरी वन क्षेत्र में 4 नए वाटर हॉल (छोटे तालाब) बनाए गए हैं, जबकि पहले से मौजूद 3 वाटर हॉल की मरम्मत कर उन्हें फिर से सक्रिय किया गया है। 💧 इन जलाशयों में नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है, जिससे जंगल के वन्यजीवों को राहत मिल रही है। 🐘🐆 हिरन, सांभर, गुलदार और हाथी जैसे जानवर इन वाटर हॉल तक पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। खास बात ये है कि हाथी इन जलाशयों में अटखेलियां करते हुए भी नजर आ रहे हैं — जो इस पहल की सफलता को दिखाता है। 👮‍♂️ रेंजर शीशपाल सिंह के अनुसार, लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि वन्यजीवों को पानी के लिए जंगल से बाहर न भटकना पड़े। जरूरत पड़ने पर और वाटर हॉल बनाने की योजना भी तैयार है। ✅ इस पहल से: • वन्यजीवों को राहत मिल रही है • मानव-वन्यजीव संघर्ष कम हो रहा है 🌱 एक छोटा कदम, प्रकृति और वन्यजीवों के लिए बड़ी राहत।
    1
    🐘🌿 The Aman Times 🌿🐆
📍 Haridwar
🔥 भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
🌳 Forest Department Uttarakhand ने जंगलों में पानी की कमी से जूझ रहे जानवरों के लिए सराहनीय पहल की है। हरिद्वार रेंज के पथरी वन क्षेत्र में 4 नए वाटर हॉल (छोटे तालाब) बनाए गए हैं, जबकि पहले से मौजूद 3 वाटर हॉल की मरम्मत कर उन्हें फिर से सक्रिय किया गया है।
💧 इन जलाशयों में नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है, जिससे जंगल के वन्यजीवों को राहत मिल रही है।
🐘🐆 हिरन, सांभर, गुलदार और हाथी जैसे जानवर इन वाटर हॉल तक पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। खास बात ये है कि हाथी इन जलाशयों में अटखेलियां करते हुए भी नजर आ रहे हैं — जो इस पहल की सफलता को दिखाता है।
👮‍♂️ रेंजर शीशपाल सिंह के अनुसार, लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि वन्यजीवों को पानी के लिए जंगल से बाहर न भटकना पड़े। जरूरत पड़ने पर और वाटर हॉल बनाने की योजना भी तैयार है।
✅ इस पहल से:
• वन्यजीवों को राहत मिल रही है
• मानव-वन्यजीव संघर्ष कम हो रहा है
🌱 एक छोटा कदम, प्रकृति और वन्यजीवों के लिए बड़ी राहत।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात बदमाशों ने देवराज नाम के एक व्यक्ति से तमंचे की नोक पर लूटपाट की और उसे गोली मार दी। बदमाश करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश, पीड़ित और घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बदमाश की मौत हो गई है। फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात बदमाशों ने देवराज नाम के एक व्यक्ति से तमंचे की नोक पर लूटपाट की और उसे गोली मार दी। बदमाश करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश, पीड़ित और घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बदमाश की मौत हो गई है।
फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
    user_NI KHIL contact - 8979328514
    NI KHIL contact - 8979328514
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • SC समाज अपने चालक मुकेश की पत्नी श्रीमती राधा के पुत्र शुभम के विवाह के अवसर पर आयोजित मढ़े समारोह में “भात भरकर” नवदंपति को आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान परिजनों व रिश्तेदारों से आत्मीय मुलाकात हुई। मातृशक्ति रानी देवयानी जी से भेंट कर खुशी जताई गई, वहीं छोटे बच्चों का स्नेह भी देखने को मिला, जो उत्साह के साथ फोटो खिंचवाने पहुंचे।
    1
    SC समाज अपने चालक मुकेश की पत्नी श्रीमती राधा के पुत्र शुभम के विवाह के अवसर पर आयोजित मढ़े समारोह में “भात भरकर” नवदंपति को आशीर्वाद दिया गया।
इस दौरान परिजनों व रिश्तेदारों से आत्मीय मुलाकात हुई। मातृशक्ति रानी देवयानी जी से भेंट कर खुशी जताई गई, वहीं छोटे बच्चों का स्नेह भी देखने को मिला, जो उत्साह के साथ फोटो खिंचवाने पहुंचे।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़
    1
    Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़
    user_मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़
    मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम और कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नालों और नालियों में कूड़ा-कचरे के ढेर तथा उन पर किए गए अतिक्रमण को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर नालों और नालियों की सफाई के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएं। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का संज्ञान लेना सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी मौ. तारिक खान, तहसीलदार सचिन कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम और कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नालों और नालियों में कूड़ा-कचरे के ढेर तथा उन पर किए गए अतिक्रमण को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर नालों और नालियों की सफाई के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएं। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का संज्ञान लेना सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी मौ. तारिक खान, तहसीलदार सचिन कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
    user_विकास पाल
    विकास पाल
    Voice of people हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • हरिद्वार में गर्मियां शुरू होते ही जगह जगह अधोमानक शीतल-पेय का बाजार पट गया है। कुछ ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायर बोतलें भी मोटे मुनाफे के लिए बाजार में बेची जा रही हैं। हरिद्वार ब्लड वालंटियर के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर सतीजा ने आज जब सहायक से जगजीतपुर बुड्ढी माता चौक के पास एक स्टोर से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल मंगाई तो उन्हें पीने में वह बेस्वाद लगी ।शक पर जब एक्सपायरी डेट चैक की तो पता चला कोल्डड्रिंक अक्टूबर में ही एक्सपायर हो चुकी है।जिसकी शिकायत उन्होंने जिला फूड सिक्योरिटी अधिकारी से की। कुछ दिन पूर्व चंद्राचार्य चौक के पास एक नामी स्टोर द्वारा भी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला भी सामने आया था।
    1
    हरिद्वार में गर्मियां शुरू होते ही जगह जगह अधोमानक शीतल-पेय का बाजार पट गया है। कुछ ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायर बोतलें भी मोटे मुनाफे के लिए बाजार में बेची जा रही हैं। हरिद्वार ब्लड वालंटियर के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर सतीजा ने आज जब सहायक से जगजीतपुर बुड्ढी माता चौक के पास एक स्टोर से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल मंगाई तो उन्हें पीने में वह बेस्वाद लगी ।शक पर जब एक्सपायरी डेट चैक की तो पता चला कोल्डड्रिंक अक्टूबर में ही एक्सपायर हो चुकी है।जिसकी शिकायत उन्होंने जिला फूड सिक्योरिटी अधिकारी से की। कुछ दिन पूर्व चंद्राचार्य चौक के पास एक नामी स्टोर द्वारा भी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला भी सामने आया था।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • The Aman Times 📍 डोईवाला के ख़त्ता में स्कूली बच्चों को स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी की स्मृति में बांटी उपयोगी सामाग्री। खत्ता/डोईवाला_ खत्ता डोईवाला स्थित ग्रीन लैंड चिल्ड्रन्स एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। जिला महामंत्री राहुल सैनी ने अपने स्वर्गीय नाना वैद्य रामसिंह जी की पावन स्मृति में बच्चों के हित में उपयोगी सामग्री वितरित करवाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के हाथों से 25 बच्चों को स्कूल ड्रेस, विद्यालय के लिए 3 पंखे और शारीरिक विकास हेतु पीटी ड्रम प्रदान किए गए। 🎯 इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 🙏 अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। 👥 कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम सैनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    The Aman Times 
📍 डोईवाला के ख़त्ता में स्कूली बच्चों को स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी की स्मृति में बांटी उपयोगी सामाग्री।
खत्ता/डोईवाला_
खत्ता डोईवाला स्थित ग्रीन लैंड चिल्ड्रन्स एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। जिला महामंत्री राहुल सैनी ने अपने स्वर्गीय नाना वैद्य रामसिंह जी की पावन स्मृति में बच्चों के हित में उपयोगी सामग्री वितरित करवाई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के हाथों से 25 बच्चों को स्कूल ड्रेस, विद्यालय के लिए 3 पंखे और शारीरिक विकास हेतु पीटी ड्रम प्रदान किए गए।
🎯 इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
🙏 अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
👥 कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम सैनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • आज दिनाँक 30-04-26 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस टीमे गठित कर हरकी पैडी क्षेत्र में घाटो पर आने जाने वाले यात्रियो से जबरदस्ती भीख मांगते हुए एवं यात्रियों से बदसलूकी करते 20 भिखारियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध भिक्षुक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया सभी 20 भिखारियो को नियमानुसा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *पुलिस टीम-* 1- कुंदन राणा-प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली 2- व0उ0नि0 गोपाल भट्ट 3-उ0नि0 संजीत कण्डारी 4-उ0नि0 राधाकृष्ण रतूड़ी 5- का0 मान सिंह, 6- का0 भूपेन्द्र गिरी 7- का0 शिवशंकर 8- का0 नितिन रावत 9-का0 सतेंद्र
    1
    आज दिनाँक 30-04-26 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस टीमे गठित कर हरकी पैडी क्षेत्र में घाटो पर आने जाने वाले यात्रियो से जबरदस्ती भीख मांगते हुए एवं यात्रियों से बदसलूकी करते 20 भिखारियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध भिक्षुक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार  किया गया सभी 20 भिखारियो को  नियमानुसा मा0 न्यायालय के समक्ष  पेश किया जा रहा है। 
*पुलिस टीम-*
1- कुंदन राणा-प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली
2- व0उ0नि0 गोपाल भट्ट
3-उ0नि0 संजीत कण्डारी 
4-उ0नि0 राधाकृष्ण रतूड़ी
5- का0 मान सिंह, 
6- का0 भूपेन्द्र गिरी
7- का0 शिवशंकर
8- का0  नितिन रावत 
9-का0 सतेंद्र
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Kundan
    1
    Post by Kundan
    user_Kundan
    Kundan
    भगवानपुर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.