Shuru
Apke Nagar Ki App…
2014 में नकरौंदा में जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढ़ेर
मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़
2014 में नकरौंदा में जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढ़ेर
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- दिनांक 22.04.2026 को वादी बंटी पुत्र चन्द्रमोहन निवासी डबल स्टोरी, विशाल, नई दिल्ली द्वारा कोतवाली मंगलौर में सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुंड मंडी मंगलौर के पास उनकी ईको कार चोरी कर ली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक विभिन्न स्थानों गुंड मंडी, मंडावली, पुरकाजी, छपार, मुजफ्फरनगर, शामली, शाहपुर, बागपत, कांधला, पानीपत आदि में लगभग 419 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान आरोपियों की काली स्विफ्ट कार अस्थायी नंबर प्लेट के साथ कई टोल प्लाजाओं के बैरियर तोड़ते हुए दिखाई दी। चोरी के बाद भी आरोपियों ने हरिद्वार से हरियाणा तक कई टोल बैरियर तोड़कर फरार होने का प्रयास किया। दिनांक 29.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा गोहाना रोड, पानीपत (हरियाणा) से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया तथा चोरी की गई ईको कार और प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। आरोपी कबड्डी/ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं और कोचिंग ले रहे थे, नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के तहत पहले वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचे, गुंड मंडी क्षेत्र में ईको कार को चोरी कर फरार हो गए। इस सफल कार्रवाई से न केवल अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ, बल्कि दिल्ली से आए पर्यटक को उसका वाहन वापस दिलाकर पुलिस ने आमजन का विश्वास भी मजबूत किया है। *नाम पता आरोपित* 1. शाहिल पुत्र अनिल, निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा) 2. संदीप रोड पुत्र बलवीर सिंह, निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा) *बरामदगी* 1. 01 ईको कार संख्या: DL8CAC-9788 2. 01 स्विफ्ट डिजायर कार (काला रंग, बिना नंबर प्लेट) *पुलिस टीम* 1. व0उ0नि0 सुखपाल सिंह मान 2. उ0नि0 नितिन विष्ट 3. का0 रणवीर सिंह 4. का0 सुधीर 5. का0 अजय काला (CIU रुड़की) 6. का0 महिपाल (CIU रुड़की)1
- Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़1
- गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम और कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नालों और नालियों में कूड़ा-कचरे के ढेर तथा उन पर किए गए अतिक्रमण को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर नालों और नालियों की सफाई के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएं। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का संज्ञान लेना सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी मौ. तारिक खान, तहसीलदार सचिन कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।2
- हरिद्वार में गर्मियां शुरू होते ही जगह जगह अधोमानक शीतल-पेय का बाजार पट गया है। कुछ ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायर बोतलें भी मोटे मुनाफे के लिए बाजार में बेची जा रही हैं। हरिद्वार ब्लड वालंटियर के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर सतीजा ने आज जब सहायक से जगजीतपुर बुड्ढी माता चौक के पास एक स्टोर से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल मंगाई तो उन्हें पीने में वह बेस्वाद लगी ।शक पर जब एक्सपायरी डेट चैक की तो पता चला कोल्डड्रिंक अक्टूबर में ही एक्सपायर हो चुकी है।जिसकी शिकायत उन्होंने जिला फूड सिक्योरिटी अधिकारी से की। कुछ दिन पूर्व चंद्राचार्य चौक के पास एक नामी स्टोर द्वारा भी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला भी सामने आया था।1
- हरिद्वार जनपद में हुड़दंगियों पर पुलिस का सख्त एक्शन ऑपरेशन प्रहार के तहत Haridwar पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 51 नशेड़ियों को पुलिस ने दबोच लिया। लगातार मिल रही शिकायतों—खासकर महिलाओं पर फब्तियां कसने—को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया और मौके पर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 👉 पुलिस की अपील: सार्वजनिक स्थानों पर कानून का पालन करें, अन्यथा सीधे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।1
- The Aman Times 📍 डोईवाला के ख़त्ता में स्कूली बच्चों को स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी की स्मृति में बांटी उपयोगी सामाग्री। खत्ता/डोईवाला_ खत्ता डोईवाला स्थित ग्रीन लैंड चिल्ड्रन्स एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। जिला महामंत्री राहुल सैनी ने अपने स्वर्गीय नाना वैद्य रामसिंह जी की पावन स्मृति में बच्चों के हित में उपयोगी सामग्री वितरित करवाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के हाथों से 25 बच्चों को स्कूल ड्रेस, विद्यालय के लिए 3 पंखे और शारीरिक विकास हेतु पीटी ड्रम प्रदान किए गए। 🎯 इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 🙏 अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। 👥 कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम सैनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- Post by V.k.upadhyay1
- देवराज नाम के युवक से लूटपाट कर उसे गोली मार दी थी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया, जबकि अन्य फरार हो गए। पूरे जिले में नाकाबंदी फरार आरोपियों की तलाश जारी।1