हरिद्वार पुलिस ने हरियाणा के दो शातिर चोरों को हरियाणा से किया गिरफ्तार, चोरी की गई ईको कार व चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार मंगलौर पुलिस ने की बरामद दिनांक 22.04.2026 को वादी बंटी पुत्र चन्द्रमोहन निवासी डबल स्टोरी, विशाल, नई दिल्ली द्वारा कोतवाली मंगलौर में सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुंड मंडी मंगलौर के पास उनकी ईको कार चोरी कर ली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक विभिन्न स्थानों गुंड मंडी, मंडावली, पुरकाजी, छपार, मुजफ्फरनगर, शामली, शाहपुर, बागपत, कांधला, पानीपत आदि में लगभग 419 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान आरोपियों की काली स्विफ्ट कार अस्थायी नंबर प्लेट के साथ कई टोल प्लाजाओं के बैरियर तोड़ते हुए दिखाई दी। चोरी के बाद भी आरोपियों ने हरिद्वार से हरियाणा तक कई टोल बैरियर तोड़कर फरार होने का प्रयास किया। दिनांक 29.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा गोहाना रोड, पानीपत (हरियाणा) से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया तथा चोरी की गई ईको कार और प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। आरोपी कबड्डी/ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं और कोचिंग ले रहे थे, नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के तहत पहले वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचे, गुंड मंडी क्षेत्र में ईको कार को चोरी कर फरार हो गए। इस सफल कार्रवाई से न केवल अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ, बल्कि दिल्ली से आए पर्यटक को उसका वाहन वापस दिलाकर पुलिस ने आमजन का विश्वास भी मजबूत किया है। *नाम पता आरोपित* 1. शाहिल पुत्र अनिल, निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा) 2. संदीप रोड पुत्र बलवीर सिंह, निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा) *बरामदगी* 1. 01 ईको कार संख्या: DL8CAC-9788 2. 01 स्विफ्ट डिजायर कार (काला रंग, बिना नंबर प्लेट) *पुलिस टीम* 1. व0उ0नि0 सुखपाल सिंह मान 2. उ0नि0 नितिन विष्ट 3. का0 रणवीर सिंह 4. का0 सुधीर 5. का0 अजय काला (CIU रुड़की) 6. का0 महिपाल (CIU रुड़की)

- आज दिनाँक 30-04-26 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस टीमे गठित कर हरकी पैडी क्षेत्र में घाटो पर आने जाने वाले यात्रियो से जबरदस्ती भीख मांगते हुए एवं यात्रियों से बदसलूकी करते 20 भिखारियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध भिक्षुक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया सभी 20 भिखारियो को नियमानुसा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *पुलिस टीम-* 1- कुंदन राणा-प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली 2- व0उ0नि0 गोपाल भट्ट 3-उ0नि0 संजीत कण्डारी 4-उ0नि0 राधाकृष्ण रतूड़ी 5- का0 मान सिंह, 6- का0 भूपेन्द्र गिरी 7- का0 शिवशंकर 8- का0 नितिन रावत 9-का0 सतेंद्र1
- मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर का हौसला बढ़ाने अस्पताल पहुंचे आईजी गढ़वाल; कहा- जांबाजी पर गर्व है ! कल देर रात जनपद देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जांबाज इंस्पेक्टर नरेश राठौर की कुशलक्षेम जानने आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और इंस्पेक्टर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।1
- Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़1
- गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम और कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नालों और नालियों में कूड़ा-कचरे के ढेर तथा उन पर किए गए अतिक्रमण को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर नालों और नालियों की सफाई के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएं। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का संज्ञान लेना सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी मौ. तारिक खान, तहसीलदार सचिन कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।2
- हरिद्वार में गर्मियां शुरू होते ही जगह जगह अधोमानक शीतल-पेय का बाजार पट गया है। कुछ ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायर बोतलें भी मोटे मुनाफे के लिए बाजार में बेची जा रही हैं। हरिद्वार ब्लड वालंटियर के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर सतीजा ने आज जब सहायक से जगजीतपुर बुड्ढी माता चौक के पास एक स्टोर से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल मंगाई तो उन्हें पीने में वह बेस्वाद लगी ।शक पर जब एक्सपायरी डेट चैक की तो पता चला कोल्डड्रिंक अक्टूबर में ही एक्सपायर हो चुकी है।जिसकी शिकायत उन्होंने जिला फूड सिक्योरिटी अधिकारी से की। कुछ दिन पूर्व चंद्राचार्य चौक के पास एक नामी स्टोर द्वारा भी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला भी सामने आया था।1
- 🐘🌿 The Aman Times 🌿🐆 📍 Haridwar 🔥 भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 🌳 Forest Department Uttarakhand ने जंगलों में पानी की कमी से जूझ रहे जानवरों के लिए सराहनीय पहल की है। हरिद्वार रेंज के पथरी वन क्षेत्र में 4 नए वाटर हॉल (छोटे तालाब) बनाए गए हैं, जबकि पहले से मौजूद 3 वाटर हॉल की मरम्मत कर उन्हें फिर से सक्रिय किया गया है। 💧 इन जलाशयों में नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है, जिससे जंगल के वन्यजीवों को राहत मिल रही है। 🐘🐆 हिरन, सांभर, गुलदार और हाथी जैसे जानवर इन वाटर हॉल तक पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। खास बात ये है कि हाथी इन जलाशयों में अटखेलियां करते हुए भी नजर आ रहे हैं — जो इस पहल की सफलता को दिखाता है। 👮♂️ रेंजर शीशपाल सिंह के अनुसार, लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि वन्यजीवों को पानी के लिए जंगल से बाहर न भटकना पड़े। जरूरत पड़ने पर और वाटर हॉल बनाने की योजना भी तैयार है। ✅ इस पहल से: • वन्यजीवों को राहत मिल रही है • मानव-वन्यजीव संघर्ष कम हो रहा है 🌱 एक छोटा कदम, प्रकृति और वन्यजीवों के लिए बड़ी राहत।1
- Post by V.k.upadhyay1
- दिनांक 22.04.2026 को वादी बंटी पुत्र चन्द्रमोहन निवासी डबल स्टोरी, विशाल, नई दिल्ली द्वारा कोतवाली मंगलौर में सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुंड मंडी मंगलौर के पास उनकी ईको कार चोरी कर ली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक विभिन्न स्थानों गुंड मंडी, मंडावली, पुरकाजी, छपार, मुजफ्फरनगर, शामली, शाहपुर, बागपत, कांधला, पानीपत आदि में लगभग 419 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान आरोपियों की काली स्विफ्ट कार अस्थायी नंबर प्लेट के साथ कई टोल प्लाजाओं के बैरियर तोड़ते हुए दिखाई दी। चोरी के बाद भी आरोपियों ने हरिद्वार से हरियाणा तक कई टोल बैरियर तोड़कर फरार होने का प्रयास किया। दिनांक 29.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा गोहाना रोड, पानीपत (हरियाणा) से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया तथा चोरी की गई ईको कार और प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। आरोपी कबड्डी/ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं और कोचिंग ले रहे थे, नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के तहत पहले वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचे, गुंड मंडी क्षेत्र में ईको कार को चोरी कर फरार हो गए। इस सफल कार्रवाई से न केवल अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ, बल्कि दिल्ली से आए पर्यटक को उसका वाहन वापस दिलाकर पुलिस ने आमजन का विश्वास भी मजबूत किया है। *नाम पता आरोपित* 1. शाहिल पुत्र अनिल, निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा) 2. संदीप रोड पुत्र बलवीर सिंह, निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा) *बरामदगी* 1. 01 ईको कार संख्या: DL8CAC-9788 2. 01 स्विफ्ट डिजायर कार (काला रंग, बिना नंबर प्लेट) *पुलिस टीम* 1. व0उ0नि0 सुखपाल सिंह मान 2. उ0नि0 नितिन विष्ट 3. का0 रणवीर सिंह 4. का0 सुधीर 5. का0 अजय काला (CIU रुड़की) 6. का0 महिपाल (CIU रुड़की)1