Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर का हौसला बढ़ाने अस्पताल मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर का हौसला बढ़ाने अस्पताल पहुंचे आईजी गढ़वाल; कहा- जांबाजी पर गर्व है ! कल देर रात जनपद देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जांबाज इंस्पेक्टर नरेश राठौर की कुशलक्षेम जानने आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और इंस्पेक्टर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
A Bharat News 10
देहरादून मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर का हौसला बढ़ाने अस्पताल मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर का हौसला बढ़ाने अस्पताल पहुंचे आईजी गढ़वाल; कहा- जांबाजी पर गर्व है ! कल देर रात जनपद देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जांबाज इंस्पेक्टर नरेश राठौर की कुशलक्षेम जानने आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और इंस्पेक्टर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Dpk Chauhan1
- मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर का हौसला बढ़ाने अस्पताल पहुंचे आईजी गढ़वाल; कहा- जांबाजी पर गर्व है ! कल देर रात जनपद देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जांबाज इंस्पेक्टर नरेश राठौर की कुशलक्षेम जानने आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और इंस्पेक्टर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।1
- Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़1
- गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम और कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नालों और नालियों में कूड़ा-कचरे के ढेर तथा उन पर किए गए अतिक्रमण को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर नालों और नालियों की सफाई के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएं। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का संज्ञान लेना सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी मौ. तारिक खान, तहसीलदार सचिन कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।2
- हरिद्वार में गर्मियां शुरू होते ही जगह जगह अधोमानक शीतल-पेय का बाजार पट गया है। कुछ ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायर बोतलें भी मोटे मुनाफे के लिए बाजार में बेची जा रही हैं। हरिद्वार ब्लड वालंटियर के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर सतीजा ने आज जब सहायक से जगजीतपुर बुड्ढी माता चौक के पास एक स्टोर से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल मंगाई तो उन्हें पीने में वह बेस्वाद लगी ।शक पर जब एक्सपायरी डेट चैक की तो पता चला कोल्डड्रिंक अक्टूबर में ही एक्सपायर हो चुकी है।जिसकी शिकायत उन्होंने जिला फूड सिक्योरिटी अधिकारी से की। कुछ दिन पूर्व चंद्राचार्य चौक के पास एक नामी स्टोर द्वारा भी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला भी सामने आया था।1
- 📍 The Aman Times 🚨 ऋषिकेश में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कदम उठाते हुए एक आदतन महिला तस्कर को जेल भेज दिया है। 🔴 PIT NDPS एक्ट में निरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने महिला अभियुक्ता रेखा साहनी को PIT NDPS Act 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया। ⚠️ बार-बार जेल जाने के बाद भी जारी थी तस्करी अभियुक्ता के खिलाफ मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद भी वह लगातार इस अवैध धंधे में सक्रिय थी। 💰 अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई की तैयारी पुलिस अब तस्करी से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर रही है, जिसे जल्द जब्त किया जाएगा। 👉 एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चल रही इस मुहिम से साफ है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी।1
- Post by V.k.upadhyay1
- SC समाज अपने चालक मुकेश की पत्नी श्रीमती राधा के पुत्र शुभम के विवाह के अवसर पर आयोजित मढ़े समारोह में “भात भरकर” नवदंपति को आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान परिजनों व रिश्तेदारों से आत्मीय मुलाकात हुई। मातृशक्ति रानी देवयानी जी से भेंट कर खुशी जताई गई, वहीं छोटे बच्चों का स्नेह भी देखने को मिला, जो उत्साह के साथ फोटो खिंचवाने पहुंचे।1