Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवती ने नीम के पेड़ में दुपट्टे का फंदा लगाकर की आत्महत्या औरैया -युवती ने नीम के पेड़ में दुपट्टे का फंदा लगाकर की आत्महत्या। युवती को फंदे से लटका शव देख मचा हड़कंप। जानकारी पर परिजनों में मचा कोहराम। सूचना पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी।युवती ने आत्महत्या क्यों कि इसकी अभी नही हो सकी जानकारी। युवती घर पर कपड़े सिलाई का करती थी काम।औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का मामला।
रवि वर्मा
युवती ने नीम के पेड़ में दुपट्टे का फंदा लगाकर की आत्महत्या औरैया -युवती ने नीम के पेड़ में दुपट्टे का फंदा लगाकर की आत्महत्या। युवती को फंदे से लटका शव देख मचा हड़कंप। जानकारी पर परिजनों में मचा कोहराम। सूचना पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी।युवती ने आत्महत्या क्यों कि इसकी अभी नही हो सकी जानकारी। युवती घर पर कपड़े सिलाई का करती थी काम।औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विश्व हिंदू परिषद के जिला अभ्यास वर्ग की तैयारियों का हुआ निरीक्षण विभाग संगठन मंत्री योगेश जी समेत पदाधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा संगठन को मजबूत बनाने हेतु अभ्यास वर्ग की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं में उत्साह1
- वादिनी वन्दना पत्नी श्यामबाबू निवासिनी ग्राम पडरिया ऊंचा थाना अजीतमल जनपद औरैया द्वारा साइबर थाना औरैया पर तहरीर दी गई थी कि उससे दो व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेण्टर खोलने व उनको नौकरी दिलवाने का लालच देकर ठगी की गई जिसके आधार पर थाना साइबर पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 111/318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त सौरभ उर्फ टीटू पुत्र बलराम सिंह यादव निवासी रहूपुरा थाना वेवर जनपद मैनपुरी उम्र 34 वर्ष एवं सुनीता पत्नी सुनील कुमार यादव निवासी आदर्श नगर विधूना जनपद औरैया उम्र करीव 48 वर्ष को दिनांक 02.05.2026 को समय करीब 09.20 बजे ककोर बंबा से 300 मीटर आगे बन्द पड़े ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से दो अदद इनवर्टर बैटरी व दो इन्वर्टर (यू0पी0एस0) व एक ई- स्कूटी व दो अदद एण्ड्रोइड फोन व एक अदद की-पैड मोबाइल फोन, कुल 107 आधार कार्ड की छायाप्रति, कुल 11 स्टाप पेपर (10 रूपये वाले जिन पर महिलाओ व पुरूषो के हस्ताक्षर है), कुल 04 आधार कार्ड , (जिन्हे एडिट करके अपनी पहचान छिपाता था) एवं प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के कुल 12 कार्ड बरामद किये गये। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 336(3)/340(2)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि अभियुक्त सौरभ गाँवों में जाकर ग्रामवासियों से ग्राम समूह सखियों का मोबाइल नं0 प्राप्त कर लेता था उसके पश्चात मोबाइल पर बात करके उनकों प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेण्टर खोलने व उनको नौकरी दिलवाने का लालच देता था जिससे सीधी-साधी कामकाजी महिलाएं उसके झांसे में आ जाती थी तो वह अभियुक्ता सुनीता के साथ गाँवो मे महिलाओं से मीटिंग कर योजनाओं के बारे बताकर सिलाई सेन्टर के खोलने के नाम पर प्रत्येक महिला से 250-250 रुपये लेता था जिसके बदले उनको नौकरी देने का लालच दिया जाता था जिसके पश्चात महिलाओं से उनके आधार कार्ड व अन्य कागजात ले लेता था तथा सिलाई सेन्टर व आने जाने की सुविधाओं के नाम पर महिलाओं की आइडी से उनके नाम पर लोन लेकर महिलाओं के नाम पर ही EMI करवा देता था । तथा लोन के पैसों से प्राप्त सामान (ई-स्कूटी, इनवर्टर आदि) को अपने साथ ले जाते थे । अभियुक्तगणों ने इस योजना के नाम पर अब तक 10-12 लाख रुपये की ठगी प्रकाश में आयी है जिसकी गहनता से विवेचना की जा रही है एवं अभियुक्तों द्वारा जिन महिलाओं से ठगी की गयी है उन खातों को फ्रीज कर ठगी की शिकार महिलाओं के पैसे न्यायालय के आदेश के क्रम में नियमानुसार उनके खातें में ट्रांसफर किये जायेगें । *औरैया पुलिस द्वारा समस्त जनता से अपील की गई है कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति फोन पर किसी भी सरकारी योजना का लाभ देकर ठगी की कोशिश करता है तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। ऐसे कॉल्स पर कभी भी विश्वास न करें और न ही कोई पैसा ट्रांसफर करें ।*4
- नहर किनारे पानी के टैंक में बंदर की सड़ी लाश, नगर पालिका की लापरवाही उजागर रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा NEWS NATION 81 औरैया। जनपद में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नरोत्तमपुर गांव के पास नहर किनारे छोड़े गए बंदरों में से एक बंदर की पानी के टैंक में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत बंदर का शव पिछले करीब 10 दिनों से टैंक में पड़ा हुआ है, जिससे आसपास का वातावरण बेहद दूषित हो गया है। क्षेत्र में तेज सड़ांध फैल रही है और कीड़े-मकोड़ों की भरमार के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मृत बंदर को हटवाने और पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई व दवा का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि संभावित बीमारियों के फैलने से बचा जा सके।1
- औरैया , उत्तरप्रदेश अनियंत्रित कार नाले में गिरी,कोई जनहानी नहीं1
- Post by दीपेंद्र सिंह2
- औरैया -युवती ने नीम के पेड़ में दुपट्टे का फंदा लगाकर की आत्महत्या। युवती को फंदे से लटका शव देख मचा हड़कंप। जानकारी पर परिजनों में मचा कोहराम। सूचना पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी।युवती ने आत्महत्या क्यों कि इसकी अभी नही हो सकी जानकारी। युवती घर पर कपड़े सिलाई का करती थी काम।औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का मामला।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया शराब के नशे में युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सकुशल बचाया गया। पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, फायर ब्रिगेड व पुलिस ने किया रेस्क्यू। मामूली चोटें, अस्पताल में भर्ती। कोतवाली क्षेत्र के जरुहोलिया की मड़ैया का मामला।1
- औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार सिलाई सेंटर खोलकर महिलाओं को बनाया जा रहा था शिकार नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा साइबर थाना औरैया की टीम ने दो शातिर ठग दबोचे महिलाओं को रोजगार का झांसा देकर की जा रही थी ठगी पुलिस ने 12 करोड़ की ठगी से जुड़े गिरोह का किया खुलासा साइबर क्राइम के खिलाफ औरैया पुलिस का बड़ा एक्शन ठगों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और दस्तावेज बरामद भोली-भाली महिलाओं को निशाना बना रहा था गिरोह पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा साइबर फ्रॉड रैकेट ध्वस्त 1930 हेल्पलाइन की मदद से मिली बड़ी सफलता फर्जी योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरफ्तार औरैया में साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान रोजगार दिलाने के बहाने ठगी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा1
- Post by दीपेंद्र सिंह1