logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माय भारत की ओर से धौलेड़ा स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस नवाचार के माध्यम से सतत भविष्य निर्माण का लिया संकल्प। नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलेड़ा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इंजीनियर प्रशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में तकनीकी योगदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीक और नवाचार ही विकास की आधारशिला हैं। यदि युवा तकनीक का सदुपयोग करें तो वे समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम के प्रेरक वक्ता के रूप में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) फेम एवं गोल्ड मेडलिस्ट सचिन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग व्यक्तिगत उन्नति के साथ-साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने युवाओं से माय भारत पोर्टल से जुड़कर अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति तकनीक और नवाचार के माध्यम से देश के सतत विकास में अहम योगदान दे सकती है। विद्यालय की प्राचार्या अनिता दहिया ने ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। वहीं डॉ. पंकज गौड़ ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार के प्रति गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत “नवाचार के माध्यम से एक सतत भविष्य को सशक्त बनाना” विषय पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से विषय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रवि कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में माय भारत स्वयंसेवकों हर्ष, सोमदत्त एवं अशोक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

2 hrs ago
user_Bhagwat Sharma
Bhagwat Sharma
Media company नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
2 hrs ago
10ec3679-a771-43da-9406-1d6d92243574

माय भारत की ओर से धौलेड़ा स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस नवाचार के माध्यम से सतत भविष्य निर्माण का लिया संकल्प। नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलेड़ा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इंजीनियर प्रशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में तकनीकी योगदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीक और नवाचार ही विकास की आधारशिला हैं। यदि युवा तकनीक का सदुपयोग करें तो वे समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम के प्रेरक वक्ता के रूप में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) फेम एवं गोल्ड मेडलिस्ट सचिन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग व्यक्तिगत उन्नति के साथ-साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने युवाओं से माय भारत पोर्टल से जुड़कर अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति तकनीक और नवाचार के माध्यम से देश के सतत विकास में अहम योगदान दे सकती है। विद्यालय की प्राचार्या अनिता दहिया ने ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। वहीं डॉ. पंकज गौड़ ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार के प्रति गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत “नवाचार के माध्यम से एक सतत भविष्य को सशक्त बनाना” विषय पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से विषय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रवि कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में माय भारत स्वयंसेवकों हर्ष, सोमदत्त एवं अशोक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।
    1
    नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • युवा भगत सिंह सेना के 20वें रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशाध्यक्ष ने किया 54वीं बार रक्तदान, 20वें विशाल रक्तदान शिविर में महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह, मानव सेवा का दिया प्रेरणादायक संदेश जसाई। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा रविवार को 20वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम निदेशक विरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना और युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, आपके कुछ मिनट किसी की पूरी जिंदगी बचा सकते हैं।” शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र पंडित ने स्वयं 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं को मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान कर महिलाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगत सत्यवान श्योराण, महन्त मुकेश भगत और दारासिंह मौजूद रहे। इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी, दारासिंह ठेकेदार काकर दोपा और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि युवा भगत सिंह सेना भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा और मानव कल्याण से जुड़े अभियान लगातार चलाती रहेगी।
    1
    युवा भगत सिंह सेना के 20वें रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशाध्यक्ष ने किया 54वीं बार रक्तदान, 20वें विशाल रक्तदान शिविर में महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह, मानव सेवा का दिया प्रेरणादायक संदेश
जसाई। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा रविवार को 20वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम निदेशक विरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना और युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, आपके कुछ मिनट किसी की पूरी जिंदगी बचा सकते हैं।”
शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र पंडित ने स्वयं 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं को मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान कर महिलाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगत सत्यवान श्योराण, महन्त मुकेश भगत और दारासिंह मौजूद रहे। इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी, दारासिंह ठेकेदार काकर दोपा और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि युवा भगत सिंह सेना भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा और मानव कल्याण से जुड़े अभियान लगातार चलाती रहेगी।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    15 min ago
  • महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित
    1
    महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    3 hrs ago
  • जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सुबह श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया। सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया। इस मौके पर सोमनाथ पर्व से संबंधित बेहतरीन रंगोली भी तैयार की गई।
    1
    जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज
ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सुबह श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया।
सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे।
शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया। इस मौके पर सोमनाथ पर्व से संबंधित बेहतरीन रंगोली भी तैयार की गई।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
    3
    शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    22 hrs ago
  • विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें
    1
    विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli, Jaipur•
    2 hrs ago
  • वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की। दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। "रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी" इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम) महन्त मुकेश भगत दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा) इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही। गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।
    4
    वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान

वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान
मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की।
दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल
शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
"रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी"
इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा।
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम)
महन्त मुकेश भगत
दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा)
इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही।
गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल
जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    3 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.