logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली कांग्रेस में नई जिला कार्यकारिणी का गठन, 20 सचिव, 15 महासचिव,देखे पूरी लिस्ट "पाली से इस वक्त की बड़ी खबर... पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पाली जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद जारी सूची में शिशुपाल सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी पाली का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जोगाराम सोलंकी को संगठन महासचिव और महावीर चंद करटारिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता और 2 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा जारी इस आदेश के साथ पाली जिला कांग्रेस संगठन को नई टीम मिल गई है। राजनीतिक हलकों में इस नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल, पाली कांग्रेस की नई टीम के गठन को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

6 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
6 hrs ago
87d7caf1-1059-4eaf-8445-ed2f2cb27b75

पाली कांग्रेस में नई जिला कार्यकारिणी का गठन, 20 सचिव, 15 महासचिव,देखे पूरी लिस्ट "पाली से इस वक्त की बड़ी खबर... पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पाली जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद जारी सूची में शिशुपाल सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी पाली का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जोगाराम सोलंकी को संगठन महासचिव और महावीर चंद करटारिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

51a19640-69f1-4535-8b39-ddcd04a32a08

इसके अलावा 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता और 2 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा जारी इस आदेश के साथ पाली जिला कांग्रेस संगठन को नई टीम मिल गई है। राजनीतिक हलकों में इस नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल, पाली कांग्रेस की नई टीम के गठन को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली उप जिला मजिस्ट्रेट ( एसडीएम) ने एनजीओ संचालक पवन मिश्रा द्वारा लिखित रिपोर्ट अनुसार प्रार्थी या मनीषा को आठ महीने के बच्चे को मां को सुपरत करने का दिया आदेश। पाली ३१जुलाई। पाली उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम)विमलेद्र राणावत ,के समक्ष जोधपुर से एनजीओ संचालक पवन मिश्रा ने श्रीमती मनीषा भील पत्नी श्री सागर भील निवासी सूरजपोल,पाली हाल निवासी स्थान हाल निवास जैन नगर, महाराणा प्रताप सर्किल,मैं सरदार संमद रोड,पाली (राजस्थान) विषयः- मेरे 08 माह के बच्चे को दिलाने बाबत। महोदयजी, उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं प्रार्थीया श्रीमती मनीषा पत्नि सागर, जाति भील, आयु-28 वर्ष, निवासी सुरज पोल बड़ी भील बस्ती, पाली राजस्थान हाल जैन नगर, महाराणा प्रताप, सरदार समंद रोड़, पाली राजस्थान के साथ मेरा विवाह आज से 09 वर्ष पूर्व सामुहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। उक्त दौरान मेरे चार पुत्र हुये मेरा पति आदतन नशेडी है व जुआं खेलने का आदी है। मेरे द्वारा जब नशा करने का मना किया जाता तो मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता व जुये की लत के कारण मेरे सारे गहने भी बैच दिये। व मुझे बार-बार पिहर से पेसे लाने का दबाब बनाता। मैंने कई बार अपनी माँ के घर से पेसे लाकर दिये, जिससे वह जुये में हार जाता। लडाई झगडे के कारण आज से एक माह पूर्व मैं अपने पिहर आ गई व अपने चारो बच्चो को अपने साथ लेकर आई। कल दिनांक 30.07.2026 को मेरा पति मेरे पिहर आया व मेरे चारो बच्चो को मुझसे छिन्ना, मैंने छोटे वाले बच्चे को गोद में रखा था, तो तीन बच्चो को मोटर साईकिल पर लेकर भाग गया। आधे घण्टे बाद मैं व मेरी माता अपने ससुराल 8 माह के छोटे बच्चे के साथ गई मैंने कहा कि मेरे बच्चे वापस दे दो कोई नशेडी बच्चो की परवरिस केसे कर सकता है तब मेरी सास अम्बादेवी, व मेरा देवर, रवि व बंटी मेरी चारो नणदे संतोष, रजनी, पूजा व संगीता व मेरे पति सभी ने मेरी माता व मुझ पर ताबडतोड लातो मुक्को से हमला कर दिया और मेरी चारो नणदो द्वारा मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई व मेरे 8 माह के दूध पीते बच्चे को छिन्न कर ले लिया। मैं व मेरी माता अधमरी हालत में पुलिस की मदद लेने के लिए पुलिस थाना, कोतवाली टेक्सी से गये, जहां से हमें महिला पुलिस थाने जाने को कहा। महिला पुलिस थाने में भी मेरी कोई सुनवाई नही हुई। अतः आप श्रीमानजी से निवेदन है कि मेरे दुधपीते 8 माह के छोटे बच्चे व अन्य तीन बच्चो को मुझे सुपुर्द कराने की कार्यवाहीं करावे, मेरे बच्चो का जीवन अंधकारमय है। दिनांक 31.07.2026 ह. प्रार्थीया, (श्रीमती मनीषा) मो.नं. 96720 44014
    1
    पाली उप जिला मजिस्ट्रेट ( एसडीएम) ने एनजीओ संचालक पवन मिश्रा द्वारा लिखित रिपोर्ट अनुसार प्रार्थी या मनीषा को आठ महीने के बच्चे को मां को सुपरत करने का दिया आदेश।
पाली ३१जुलाई। पाली उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम)विमलेद्र राणावत ,के समक्ष जोधपुर से एनजीओ संचालक पवन मिश्रा ने श्रीमती मनीषा भील पत्नी श्री सागर भील निवासी सूरजपोल,पाली हाल निवासी स्थान हाल निवास जैन नगर, महाराणा प्रताप सर्किल,मैं सरदार संमद रोड,पाली (राजस्थान)
विषयः-
मेरे 08 माह के बच्चे को दिलाने बाबत।
महोदयजी,
उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं प्रार्थीया श्रीमती मनीषा पत्नि सागर, जाति भील, आयु-28 वर्ष, निवासी सुरज पोल बड़ी भील बस्ती, पाली राजस्थान हाल जैन नगर, महाराणा प्रताप, सरदार समंद रोड़, पाली राजस्थान के साथ मेरा विवाह आज से 09 वर्ष पूर्व सामुहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। उक्त दौरान मेरे चार पुत्र हुये मेरा पति आदतन नशेडी है व जुआं खेलने का आदी है। मेरे द्वारा जब नशा करने का मना किया जाता तो मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता व जुये की लत के कारण मेरे सारे गहने भी बैच दिये। व मुझे बार-बार पिहर से पेसे लाने का दबाब बनाता। मैंने कई बार अपनी माँ के घर से पेसे लाकर दिये, जिससे वह जुये में हार जाता। लडाई झगडे के कारण आज से एक माह पूर्व मैं अपने पिहर आ गई व अपने चारो बच्चो को अपने साथ लेकर आई। कल दिनांक 30.07.2026 को मेरा पति मेरे पिहर आया व मेरे चारो बच्चो को मुझसे छिन्ना, मैंने छोटे वाले बच्चे को गोद में रखा था, तो तीन बच्चो को मोटर साईकिल पर लेकर भाग गया। आधे घण्टे बाद मैं व मेरी माता अपने ससुराल 8 माह के छोटे बच्चे के साथ गई मैंने कहा कि मेरे बच्चे वापस दे दो कोई नशेडी बच्चो की परवरिस केसे कर सकता है तब मेरी सास अम्बादेवी, व मेरा देवर, रवि व बंटी मेरी चारो नणदे संतोष, रजनी, पूजा व संगीता व मेरे पति सभी ने मेरी माता व मुझ पर ताबडतोड लातो मुक्को से हमला कर दिया और मेरी चारो नणदो द्वारा मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई व मेरे 8 माह के दूध पीते बच्चे को छिन्न कर ले लिया। मैं व मेरी माता अधमरी हालत में पुलिस की मदद लेने के लिए पुलिस थाना, कोतवाली टेक्सी से गये, जहां से हमें महिला पुलिस थाने जाने को कहा। महिला पुलिस थाने में भी मेरी कोई सुनवाई नही हुई।
अतः आप श्रीमानजी से निवेदन है कि मेरे दुधपीते 8 माह के छोटे बच्चे व अन्य तीन बच्चो को मुझे सुपुर्द कराने की कार्यवाहीं करावे, मेरे बच्चो का जीवन अंधकारमय है।
दिनांक 31.07.2026
ह. प्रार्थीया,
(श्रीमती मनीषा)
मो.नं. 96720 44014
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए।
जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए।
प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹ Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹
    1
    Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹
Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹
    user_Singer_Krishna_veer_gurjar
    Singer_Krishna_veer_gurjar
    Singer Sojat, Pali•
    23 hrs ago
  • पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला
    1
    पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी जताया
    4
    जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला
जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी  जताया
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • ब्यावर जिले के रास बाबरा मार्ग पर गहरे खड्डे में उत्तरा टेंपो का पहिया जैतारण रास-बाबरा-ब्यावर मार्ग पर सड़क पर गड्डे में जल भराव से सामान से भरा टेंपो पलटा. हादसे के बाद टेंपो में भरा सामान सड़क पर पानी में बिखर गया। हालांकि, इस दुर्घट किसी को चोट नहीं आई
    1
    ब्यावर जिले के रास बाबरा मार्ग पर गहरे खड्डे में उत्तरा टेंपो का पहिया
जैतारण 
रास-बाबरा-ब्यावर मार्ग पर सड़क पर गड्डे में जल भराव से सामान से भरा टेंपो पलटा.
हादसे के बाद टेंपो में भरा सामान सड़क पर पानी में बिखर गया। हालांकि, इस दुर्घट किसी को चोट नहीं आई
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.