Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिसलाइन में रहने वाले 2 पुलिसकर्मी आरक्षक व प्रधान आरक्षक के बीच जमकर हुई मारपीट पुलिस लाइन में रहने वाले दो पुलिस कर्मियों आरक्षक और प्रधान आरक्षक के बीच जमकर हुई मारपीट। बाहर से गुंडे बुलाकर दूसरे पुलिस कर्मी को जमकर पीटा,उसके सर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में आई गंभीर चोट, गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रीवा के पुलिस लाइन में रहने वाले दो पुलिसकर्मी ,जिसमें से एक ड्राइवर है, दूसरा सिपाही।।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
पुलिसलाइन में रहने वाले 2 पुलिसकर्मी आरक्षक व प्रधान आरक्षक के बीच जमकर हुई मारपीट पुलिस लाइन में रहने वाले दो पुलिस कर्मियों आरक्षक और प्रधान आरक्षक के बीच जमकर हुई मारपीट। बाहर से गुंडे बुलाकर दूसरे पुलिस कर्मी को जमकर पीटा,उसके सर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में आई गंभीर चोट, गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रीवा के पुलिस लाइन में रहने वाले दो पुलिसकर्मी ,जिसमें से एक ड्राइवर है, दूसरा सिपाही।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार नगर में निकला जुलूस भेजा जेल इंदरगढ़ से संवाददाता राजेश व्यास की रिपोर्ट1
- राजगढ़ चौराहा पर कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के काटे चालान दतिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राजगढ़ चौराहा पर टीआई धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। दतिया कोतवाली पुलिस द्वारा राजगढ़ चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन चालकों की जांच की और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती दिखाई। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालक और बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालानी कार्रवाई की। कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।1
- धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे। धर्म हमें मार्गदर्शन देकर सदमार्ग पर ले जाता हैं-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक केमर सरकार आश्रम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। धर्म हमें मार्गदर्शन प्रदान कर सदमार्ग पर चलाता है, धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना और परिवार का कल्याण कर सकता हैं यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को ग्राम बिसोर के पास सिद्धबाबा प्रेतराज केमर सरकार पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रँथ हमें सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर उन्होंने भागवताचार्य पंडित श्री रमाकांत बुधौलिया जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर एवं नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा देशराज कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सेंवढ़ा रवि राजपूत उपस्थित रहे।1
- भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- दतिया में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का सख्त अभियान, 1632 चालान काटकर वसूले 6 लाख 4400 रुपये दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अब तक कुल 1632 चालान बनाकर 6 लाख 4400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, हाईवे और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।1
- दतिया जिले में नए एसपी मयूर खंडेलवाल के आने के बाद इंदरगढ़ और थरेट पुलिस ने 20 से अधिक मामलों वाले आदतन अपराधी सागर यादव का नगर में जुलूस निकाला। इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में खौफ का माहौल है, और पुलिस ने अपराध बर्दाश्त न करने का संदेश दिया है।1
- मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गेहूं खरीदी केंद्रों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के लिए गेहूं खरीदना क्यों आवश्यक है।1
- किलाचौक पर फटाखेबाज बुलेट सवार ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़े, साइलेंसर जब्त, ₹1000 का चालान दतिया। शहर के किलाचौक पर तेज आवाज और फटाखे छोड़ते हुए बुलेट बाइक दौड़ाना युवकों को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर लिया और बाइक चालक पर ₹1000 का चालान किया। जानकारी के अनुसार कुछ युवक बुलेट बाइक पर फटाखे जैसी आवाज निकालते हुए शहर में घूम रहे थे। इसी दौरान किलाचौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जांच में बाइक में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगा मिला, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए का चालान काटा। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर प्रांगण में मेला पर हुआ का शुभारंभ दतिया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी है, ग्राम बिल्हेटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर पर आयोजित विशाल मेला का बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी प्राचीन परंपराओं,सभ्यता,संस्कृति और इतिहास को भूल जाता हैं वह नष्ट हो जाता है। हमें आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन संस्कृति से परिचित कराना हैं और ऐसे आयोजन इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर माता प्रांगण में जबारों का प्रदर्शन, नृत्य, गायन हुआ तथा कवियत्री पूजा सिंह द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गुर्जर, मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राज, नीरज पांचाल, कुंजीलाल पांचाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामहजूर गुर्जर आदि ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तिलक कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर प्रांगण में मेला पर हुआ का शुभारंभ दतिया। पुरानी परंपराओं को सहेजना बहुत जरूरी है, ग्राम बिल्हेटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम बिल्हेटी में जगदम्बा मंदिर पर आयोजित विशाल मेला का बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी प्राचीन परंपराओं,सभ्यता,संस्कृति और इतिहास को भूल जाता हैं वह नष्ट हो जाता है। हमें आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन संस्कृति से परिचित कराना हैं और ऐसे आयोजन इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर माता प्रांगण में जबारों का प्रदर्शन, नृत्य, गायन हुआ तथा कवियत्री पूजा सिंह द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गुर्जर, मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव,राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राज, नीरज पांचाल, कुंजीलाल पांचाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामहजूर गुर्जर आदि ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तिलक कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।1