*ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* गांवमे पसरा सन्नाटा *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* *बड़ागांव धसान।* थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार दोपहर गऊताल तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनिकेत अहिरवार पिता बबलू और उसके चचेरे भाई 7 वर्षीय हेमंत अहिरवार पिता देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अनिकेत के बड़े भाई रितेश (10) के साथ तालाब में नहाने गए थे। दोनों को डूबता देख रितेश ने पास के खेत में उड़द काट रहे चाचा प्रमोद को सूचना दी। परिजन तुरंत तालाब पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर बड़ागांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हेमंत के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह चाचा के पास रह रहा था। थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
*ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* गांवमे पसरा सन्नाटा *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* *बड़ागांव धसान।* थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार दोपहर गऊताल तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनिकेत अहिरवार पिता बबलू और उसके चचेरे भाई 7 वर्षीय हेमंत अहिरवार पिता देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अनिकेत के बड़े भाई रितेश (10) के साथ तालाब में नहाने गए थे। दोनों को डूबता देख रितेश ने पास के खेत में उड़द काट रहे चाचा प्रमोद को सूचना दी। परिजन तुरंत तालाब पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर बड़ागांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हेमंत के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह चाचा के पास रह रहा था। थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
- टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।* टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।*1
- करेंट लगने से महिला की मौत, परिजनों ने बिजली कार्यालय के बाहर शव को रखकर किया प्रदर्शन टीकमगढ़ जिले के चंदेरा गांव में करंट लगने से महिला लाड कुंवर कुशवाहा 30 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली कार्यालय के बाहर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ओआईसी पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।1
- आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसा अद्भुत नजारा देखकर श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो उठे। मानो स्वयं इंद्रदेव श्रीजी का जलाभिषेक करने के लिए आतुर हों। आस्था, भक्ति और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी खास और यादगार बना दिया। #अद्भुत_अकल्पनीय 🙏🌧️ आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, वैसे ही अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। मानो स्वयं इंद्रदेव भी श्रीजी का जलाभिषेक करने को आतुर हों। आस्था और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी यादगार बना दिया। 🙏🚩🌧️1
- ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर। चोरी की 10 नग भैंसे घुवारा के स्थानीय लोगों ने पकड़ी। मौके पर पुलिस ने सभी भैसों एवं क्षतिग्रस्त पिकप वाहन जप्त। मामला सुवह साढ़े 5 बजे का है घुवारा के डीसी सुपर बाजार बड़ी स्कूल के पास भैसों से लदी एक पिकप वाहन आनियत्रित होकर एक पेड़ में टकराया गया जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। स्थानीय लोगों ने देखा कि उक्त पिकप वाहन चोरी की 10 नग भैसे लदी है तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय सामाजसेवियों ने पिकप वाहन से सभी भैसों को पिकप वाहन से उतार कर पुलिस को सुपुर्द कर दी। *👉🏻मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर। चोरी की 10 नग भैंसे घुवारा के स्थानीय लोगों ने पकड़ी। मौके पर पुलिस ने सभी भैसों एवं क्षतिग्रस्त पिकप वाहन जप्त। मामला सुवह साढ़े 5 बजे का है घुवारा के डीसी सुपर बाजार बड़ी स्कूल के पास भैसों से लदी एक पिकप वाहन आनियत्रित होकर एक पेड़ में टकराया गया जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। स्थानीय लोगों ने देखा कि उक्त पिकप वाहन चोरी की 10 नग भैसे लदी है तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय सामाजसेवियों ने पिकप वाहन से सभी भैसों को पिकप वाहन से उतार कर पुलिस को सुपुर्द कर दी। *👉🏻मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।1
- मड़ावरा में धूमधाम से मनाया गया जलविहार महोत्सव श्री जी का हुआ अभिषेक1
- *पलेरा के खजरी गांव में गणेश पंडाल में वानर ने किया प्रसाद ग्रहण, हनुमान स्वरूप मान रहे ग्रामीण* *पलेरा।* आज मंगलवार को पलेरा के खजरी गांव में राम भक्त कमेटी द्वारा गणेश महोत्सव के तहत प्रतिमा पंडाल में स्थापित की गई थी। अचानक भगवान के स्वरूप में एक वानर आया, जिसने गणेश जी के पास रखा हुआ प्रसाद ग्रहण किया। राम भक्त कमेटी खजरी के जीतू ठाकुर, सौरभ चौरसिया, राज ठाकुर, रोहित चढार, देवेंद्र चढार, राहुल तिवारी, अजय तिवारी, राहुल परिहार, गोलू विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि वानर ने प्रतिमा को प्रणाम करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। लोगों का मानना है कि राम भक्त हनुमान के रूप में वानर श्री गणेश जी के दर्शन करने के लिए आया था। सोशल मीडिया पर गणेश जी के साथ वानर की एक फोटो वायरल हो रही है। *पलेरा के खजरी गांव में गणेश पंडाल में वानर ने किया प्रसाद ग्रहण, हनुमान स्वरूप मान रहे ग्रामीण* *पलेरा।* आज मंगलवार को पलेरा के खजरी गांव में राम भक्त कमेटी द्वारा गणेश महोत्सव के तहत प्रतिमा पंडाल में स्थापित की गई थी। अचानक भगवान के स्वरूप में एक वानर आया, जिसने गणेश जी के पास रखा हुआ प्रसाद ग्रहण किया। राम भक्त कमेटी खजरी के जीतू ठाकुर, सौरभ चौरसिया, राज ठाकुर, रोहित चढार, देवेंद्र चढार, राहुल तिवारी, अजय तिवारी, राहुल परिहार, गोलू विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि वानर ने प्रतिमा को प्रणाम करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। लोगों का मानना है कि राम भक्त हनुमान के रूप में वानर श्री गणेश जी के दर्शन करने के लिए आया था। सोशल मीडिया पर गणेश जी के साथ वानर की एक फोटो वायरल हो रही है।2
- कुएं में मिला लापता युवती का शव, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला बाहर, पुलिस जांच में जुटी कुएं में मिला लापता युवती का शव, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला बाहर, पुलिस जांच में जुटी टीकमगढ़ जतारा टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लार खुर्द गांव के कुएं में एक युवती का शव मिलने से गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम लार खुर्द गांव से आज मंगलवार की सुबह एक युवती लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद युवती का शव उसके मकान के पीछे के एक कुएं में मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर कुएं से युवती के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ दाह संस्कार प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद लाडकुंवर अहिरवार का उसी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। तहसीलदार पलक जैन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मुक्तिधाम से जुड़ी समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए परेशानी न उठानी पड़े।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से दुधारू गाय और बछिया की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पशु मालिक अशोक अहिरवार पुत्र जमुरा अहिरवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।1