Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से दुधारू गाय और बछिया की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पशु मालिक अशोक अहिरवार पुत्र जमुरा अहिरवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।
Akhilesh sahu
ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से दुधारू गाय और बछिया की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पशु मालिक अशोक अहिरवार पुत्र जमुरा अहिरवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसा अद्भुत नजारा देखकर श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो उठे। मानो स्वयं इंद्रदेव श्रीजी का जलाभिषेक करने के लिए आतुर हों। आस्था, भक्ति और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी खास और यादगार बना दिया। #अद्भुत_अकल्पनीय 🙏🌧️ आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, वैसे ही अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। मानो स्वयं इंद्रदेव भी श्रीजी का जलाभिषेक करने को आतुर हों। आस्था और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी यादगार बना दिया। 🙏🚩🌧️1
- खबर टीकमगढ़ से -: जहां पर तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत दोनो मासूम चचेरे भाई बताऐ जा रहे तालाब में डूब गए है नहाने के दौरान, मासूम चचेरे भाई बताऐ जा रहे तालाब में डूब गए है नहाने के दौरान,1
- *बाइक चोर गिरोह का खुलासा… लेकिन कुछ सवालों पर पुलिस क्यों खामोश?* *7 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक बरामद—कबाड़ियों और कटी बाइकों के खरीदारों पर हुई कार्रवाई को लेकर पत्रकार के सवाल का नहीं मिला स्पष्ट जवाब* *टीकमगढ़- पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने और 9 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित करीब 3.90 लाख रुपए का मशरूका बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई 21 सितंबर की सुबह अनगढ़ा बाईपास के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के बाद चोरी की 9 मोटरसाइकिलें, एक नंबर प्लेट तथा बाइक काटने और खोलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अमन खान, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू बंशकार, जितेंद्र उर्फ जित्तू बंशकार, साहिल साहू, दिलीप कुशवाहा, हर्ष प्रजापति और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। इसके अलावा संतोष अहिरवार को कबाड़ खरीददार के रूप में पुलिस ने पकड़े जाने की जानकारी दी है। बरामद वाहनों में HF Deluxe, TVS Sport, Hero Splendor, Bajaj Pulsar और TVS Apache सहित कुल 9 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इनकी कुल कीमत करीब 3.90 लाख रुपए है। खुलासे के बीच उठा दूसरा बड़ा सवाल पुलिस के इस खुलासे के बाद पत्रकार द्वारा एसपी सुधीर अग्रवाल से एक अहम सवाल किया गया। पत्रकार के अनुसार, कार्रवाई से पहले कुछ कटी हुई बाइकों का सामान खरीदने वालों और कबाड़ियों को भी पुलिस थाने लेकर आई थी। सवाल था कि ऐसे कितने लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठाया था, कितनों को छोड़ दिया गया और कितनों के खिलाफ कार्रवाई की गई? बताया गया कि इस सवाल पर एसपी से स्पष्ट संख्या या कार्रवाई की जानकारी मांगी गई, लेकिन जवाब देने के बजाय उन्होंने पत्रकार से कहा—“आपको ज्यादा पता है।” इसके बाद जब पत्रकार ने आधिकारिक पुष्टि किए जाने की बात कही तो एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी से जानकारी लेने की बात कही। थाना प्रभारी से संपर्क की कोशिश भी नहीं हुई सफल पत्रकार द्वारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक से फोन पर इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में सवाल यह है कि यदि पुलिस ने कबाड़ियों अथवा कटी हुई बाइकों के सामान के खरीदारों के संबंध में भी पूछताछ या कार्रवाई की थी, तो उसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? वीडियो स्टिंग से भी उठे सवाल पत्रकार के पास मौजूद एक वीडियो स्टिंग में कथित तौर पर कबाड़ में बाइक के सामान की बिक्री और थाने में कुछ लोगों को बैठाए जाने को लेकर बातचीत रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। इसी संबंध में लोग चर्चा करते दिखे कि कि बिना लय दय तो कुछ नहीं होगा इसी बातचीत के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों से पत्रकार ने सवाल किया गया। की कुछ कबाड़ियों और लोगों पुलिस ने उठाया तो कितने लोग थे कितनों को छोड़ा जिस पर एसपी ने कहा आपको ज्यादा पता है। जब कहा कि आधिकारिक पुष्टि कीजिए तो उन्होंने बात कोतवाली थाना प्रभारी पर डाल दी। लेकिन जब कोतवाल से पत्रकार ने जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि, खुलासे के बाद सवाल और लोगों की चर्चा से सवाल तो खड़े हो रहे है। आखिर खुलासे ने मीडिया को जबाब क्यों नहीं दिया गया। वायरल वीडियो में लोग चर्चा कर रहे है। वाहन चोरी मामले में वास्तविकता क्या है नगर में चर्चाओं के बाजार गर्म है। अब पुलिस से स्पष्टता की जरूरत पुलिस ने चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद कर कार्रवाई का खुलासा किया है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी सामने आया है कि क्या कटी हुई बाइकों के पार्ट्स खरीदने वालों और कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच हुई? यदि हुई तो कितने लोगों से पूछताछ हुई, कितनों को छोड़ा गया और कितनों पर कार्रवाई की गई? इन सवालों का आधिकारिक जवाब सामने आने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की ओर से जारी जानकारी में गिरफ्तार आरोपियों और बरामदगी का विवरण सामने आया है, जबकि पूछताछ के लिए लाए गए अन्य लोगों की संख्या और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ अति महत्वपूर्ण सूचना प्रशासन द्वारा 24 सितंबर 2026, पूना पैक्ट दिवस के अवसर पर जंतर-मंतर, नई दिल्ली में होने वाले 'संपूर्ण भागीदारी महाआन्दोलन' की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण कार्यक्रम के स्वरूप में परिवर्तन किया गया है। अब 24 सितंबर 2026 को देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर 'संम्पूर्ण भागीदारी महाआन्दोलन' होगा। सभी साथी इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक साझा करें और 24 सितंबर को अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर आंदोलन को सफल बनाएं। 'जय भीम ! जय मंडल ! जय भारत ! जय संविधान Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh Collector Office Sagar Jansampark Madhya Pradesh Bhopal Commissioner Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY1
- डोल ग्यारस पर श्रीजी भगवान का निकला जल विहार, भक्ति में डूबा कस्बा मड़ावरा मड़ावरा। डोल ग्यारस के पावन अवसर पर कस्बा मड़ावरा में श्रीजी भगवान का जल विहार कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रीजी भगवान की भव्य शोभायात्रा साला जी मंदिर से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीजी भगवान की शोभायात्रा पटकान जी मंदिर से प्रारंभ होकर तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जल विहार कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा चकिया घाट, सामड़वा तिवारी मोहल्ला तिवारी मोहल्ला, सोनी मोहल्ला एवं लंबरदार मोहल्ला होते हुए कस्बा के विभिन्न मार्गों से निकली। शोभायात्रा में डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीजी भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती कर स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों के सामने श्रीजी भगवान की पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लिया। पूरे कस्बा में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ डोल ग्यारस का पर्व मनाया तथा भगवान श्रीजी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिसमें प्रभात फेरिया द्वारा गाना आज किया गया कि किसने भगवान के गाना गाए गए रिपोर्टर प्रकाश सिंह लोधी ललितपुर3
- *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* गांवमे पसरा सन्नाटा *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* *बड़ागांव धसान।* थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार दोपहर गऊताल तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनिकेत अहिरवार पिता बबलू और उसके चचेरे भाई 7 वर्षीय हेमंत अहिरवार पिता देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अनिकेत के बड़े भाई रितेश (10) के साथ तालाब में नहाने गए थे। दोनों को डूबता देख रितेश ने पास के खेत में उड़द काट रहे चाचा प्रमोद को सूचना दी। परिजन तुरंत तालाब पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर बड़ागांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हेमंत के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह चाचा के पास रह रहा था। थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।1
- श्रद्धापूर्वक मनायी गई जलझूलनी एकादशी, देव विग्रहों का तालाबों में कराया गया जलाभिषेक जलझूलनी एकादशी का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में भी त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बुधवार को कस्बे में स्थित विभिन्न मंदिरों और देवालयों से विग्रहों को सुंदर सुसज्जित विमानों में विराजमान कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई और स्थानीय तालाब पर सभी का जलाभिषेक किया गया। डोल ग्यारस के नाम से पुकारे जाने वाले इस त्यौहार पर मंदिरों के गर्भगृह से विग्रहों का स्थानीय जलस्रोतों तक ससम्मान ले जाकर जलाभिषेक कराया जाता, ऐसी मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर देव विग्रहों के जलाभिषेक के बाद जलस्रोतों का जल स्वच्छ और पवित्र हो जाता है। इस दौरान कस्बे में बुधवार शाम जलाभिषेक यात्रा शालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम जानकी मंदिर, ठेकेदार के हनुमान मंदिर, राधेकृष्ण मंदिर, बजरंगबली मंदिर रावतपुरा, मोतीमहाराज मंदिर, नृसिंह मंदिर, श्रीलवकुश मंदिर रनगांव समेत विभिन्न मंदिरों से विमान पुराना बाजार स्थित पाठकान जी मंदिर पर एकत्र हुये जहां सभी विमानों में विराजमान विग्रहों की मंगल आरती की गई जिसके पश्चात सभी विमान स्थानीय प्राचीन तालाब पर पहुंचे जहां विग्रहों का जलाभिषेक कराया गया। जलाभिषेक के उपरांत सभी विमान वापस अपने अपने मंदिरों में पहुंचे जहां गर्भगृह में विग्रहों को ससम्मान विराजमान करा दिया गया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से दुधारू गाय और बछिया की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पशु मालिक अशोक अहिरवार पुत्र जमुरा अहिरवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।1