लंबित मांगों पर आर-पार के मूड में लेखपाल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार का ऐलान लंबित मांगों पर आर-पार के मूड में लेखपाल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार का ऐलान बदायूं। लंबित मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। अपनी छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग उठाई। लेखपालों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी को लेकर संघ ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। लेखपालों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो वह अतिरिक्त हल्कों का कार्य बहिष्कार कर देंगे। लेखपाल संघ के इस निर्णय से राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

- दैनिक प्रतिज्ञा टीवी न्यूज़ कावड़ यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए दैनिक प्रतिज्ञा टीवी न्यूज़4
- सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे जरीफपुर गढ़िया–खिरकवारी–मानपुर पुख्ता मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों में नाराजगी बदायूं के सहसवान क्षेत्र में जरीफपुर गढ़िया, खिरकवारी और मानपुर पुख्ता मार्ग पर विकास के दावों की हकीकत सामने आ रही है। सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के बीच स्कूली बच्चों को रोज जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।1
- कटिहार में मौलाना के बयान पर बढ़ा विवाद, भगवान शंकर पर कथित टिप्पणी बिहार के कटिहार में 22 जुलाई को एक तकरीर के दौरान मौलाना जर्जिश अंसारी के कथित बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। इससे पहले 29 जून को भी उन्होंने श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अब भगवान शंकर पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप लगने के बाद लखनऊ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai1
- दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी1
- बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों पर छाया संकट1
- कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1