Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत भूषण तिवारी जी के हत्या कांड में सम्मिलित अक्षय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बिहार के चर्चित भारत भूषण तिवारी हत्याकांड में एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इनके ऊपर सरेंडर करने के बाद 5 गोली मारने का आरोप है
मनोज कुमार
भारत भूषण तिवारी जी के हत्या कांड में सम्मिलित अक्षय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बिहार के चर्चित भारत भूषण तिवारी हत्याकांड में एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इनके ऊपर सरेंडर करने के बाद 5 गोली मारने का आरोप है
More news from बिहार and nearby areas
- सनातनी निर्भय सिंह का भविष्यवाणी सच है बाकीपुर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम 3 अगस्त को आने वाला है इसी बीच देश के चर्चित सनातनी हिंदू निर्भय सिंह से मुलाकात हुआ उन्होंने अपनी भविष्वाणी में बताया कि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा ने इस चुनाव में बाजी माड़ी है उन्होंने प्रशांत किशोर को छोटा भाई बताते है1
- आईजी जितेंद्र राणा का निरीक्षण दौरा, लंबित कांडों पर अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दनियावां स्थित फतुहा SDPO-2 कार्यालय का निरीक्षण किया। आगमन पर पुलिस लाइन से आई महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।1
- खुसरूपुर के बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय पटना सिटी के ऐतिहासिक गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय ने सभी VIP पास रद्द करते हुए साफ कहा है कि "भगवान के दरबार में सब एक समान हैं।" इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी सह गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सत्यम सहाय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी VIP पास रद्द करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि भगवान के दरबार में कोई VIP नहीं होता और सभी श्रद्धालु एक ही कतार में दर्शन करेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने रविवार और सोमवार को होने वाली रुद्राभिषेक पूजा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने बताया कि इससे आम श्रद्धालुओं को बिना बाधा और कम समय में दर्शन का अवसर मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ SDRF की भी तैनाती रहेगी। बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल सहायता और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। निरी्षण के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंदिर सचिव राजाराम सिंह, न्यास समिति के सदस्य राजेश कुमार, झूलन पासवान और नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करें। गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में VIP संस्कृति खत्म करने का यह फैसला आम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब सभी भक्त बिना किसी विशेष व्यवस्था के समान कतार में भगवान के दर्शन कर सकेंगे।1
- दनियावां SDPO-2 कार्यालय पहुंचे IG जितेंद्र राणा, लंबित कांडों की की समीक्षा। दनियावां SDPO-2 कार्यालय पहुंचे IG जितेंद्र राणा, लंबित कांडों की की समीक्षा। पटना जिले के दनियावां स्थित SDPO-2 कार्यालय में पटना क्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा निरीक्षण के लिए पहुंचे। आगमन पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों का निरीक्षण किया। आईजी ने SDPO-2 कार्यालय के अधीन आने वाले खुसरूपुर, दनियावां और शाहजहांपुर थाना के लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आईजी जितेंद्र राणा कार्यालय से रवाना हो गए।1
- सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी@बाढ़। पटना जिले के बाढ़ से सुल्तानगंज तक जाने वाले कांवरियों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा का शुभारंभ राम लक्ष्य फाउंडेशन की डायरेक्टर नेहा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। पहले जत्थे के श्रद्धालुओं को गमछा, खाने-पीने का सामान और जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। नेहा सिंह ने बताया कि यह सेवा सप्ताह में दो दिन चलेगी और इसका लाभ लेने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिवभक्तों के लिए बड़ी सौगात बताया।1
- अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच।1
- पटना सेंट्रल आईजी जितेंद्र राणा ने दनियावां में लंबित मामलों की समीक्षा की। तीन महीने में निष्पादन का लक्ष्य तय, पुलिसिंग मजबूत करने के निर्देश दिए। पटना सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दनियावां पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की बड़ी समीक्षा बैठक की। फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय में हुई बैठक में खुसरूपुर, शाहजहांपुर और अन्य थानों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। आईजी ने साफ निर्देश दिया कि अगले तीन महीने के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना तथा अनुसंधान को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आईजी ने यह भी बताया कि खुसरूपुर थाना, शाहजहांपुर थाना और दनियावां एसडीपीओ कार्यालय के नए भवन के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार और सभी संबंधित थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।1
- मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से डीजे संचालक के गाड़ी से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर हुआ फरार । जिसका वीडियो CCTV कैमरा में हुआ कैद। पुलिस द्वारा छानबीन जारी । जी हां यह घटना बीते 13 जून रात्रि कि है जहां खड़ी बेलोरो गाड़ी में सेट डीजे साउंड की क़ीमती आहूजा कम्पनी के दो एमप्लीफायर चोरों ने लेकर फरार हो गया जिसका कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है । आपको बताते चले कि यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद पटोरी मुख्य पथ पर नंदनी इटवा गांव के समीप डीजे संचालक स्व. युगल राय के पुत्र विगन राय के यहां अज्ञात चोरों के द्वारा इस घटना का अंजाम दिया गया, जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गया। वहीं इस घटना से मायूस संचालक बिगन राय ने स्थानीय थाना मोहिउद्दीन नगर में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से समान बरामदगी करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जब हमारे संवाददाता ने स्थानीय थाना से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बीते कई दिनों पुलिस छानबीन कर रही है। इन्हीं मामलों को लेकर डीजे संचालक श्री राय ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1