Shuru
Apke Nagar Ki App…
*समस्तीपुर नगरनिगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त सीधे बैंक खाते में आएगा वेतन, पहली बार मिलेगा बोनस, काम पर लौटे कर्मी*
Anil shriwastav
*समस्तीपुर नगरनिगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त सीधे बैंक खाते में आएगा वेतन, पहली बार मिलेगा बोनस, काम पर लौटे कर्मी*
More news from बिहार and nearby areas
- *समस्तीपुर नगरनिगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त सीधे बैंक खाते में आएगा वेतन, पहली बार मिलेगा बोनस, काम पर लौटे कर्मी*1
- जन संवाद में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जन संवाद में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल और सड़क सहित विभिन्न जनहित के मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्रवाई के बाद आवेदकों को भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन कराया गया, जबकि अन्य मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। डीएम ने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कार्यालयों के अधिकारी मौजूद रहे।2
- मंझौल 4 में बने बिहार सरकार पंचायत भवन पर समाजसेवी संतोष ईश्वर का बयान सुनिए।1
- जन संवाद में समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के दिए निर्देश1
- समस्तीपुर पटोरी प्रखंड मुख्यालय के श्रम परवर्तन कार्यालय के डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार द्वारा एक दिव्यांग से पैसा लेते हुए वीडियो हुआ वायरल । सरकारी संस्थान में मची हड़कंप। कार्रवाई के लिए दिए आदेश।1
- जिले वाशियो के चोरी एवं गुम हुए मोबाइल करीब 22 लाख के 89 मोबाईल बरामद कर उनके स्वामियों के सौपे गए । बिहार पुलिस, मुख्यालय द्वारा आम नागरिको के चोरी, झपट्टामारी एवं गुम हो गये मोबाईल का तकनीकी / आसूचना संकलन के आधार पर बरामदगी हेतु "ऑपरेशन मुस्कान" चलाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन में अबतक समस्तीपुर पुलिस द्वारा करीब 04 करोड़ 24 लाख रूपया मुल्य का 1820 मोबाईल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। समस्तीपुर जिला अन्तर्गत इस अभियान का सफल संचालन श्री दुर्गेश दीपक, पुलिस उपाधीक्षक (साईबर), समस्तीपुर एवं पु०अ०नि० धन्नजय कुमार, डी०आई०यू०-सह-जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी, ऑपरेशन मुस्कान, समस्तीपुर के नेतृत्व में तकनीकी/आसूचना संकलन के आधार पर चोरी, झपट्टामारी एवं गुम हुए मोबाईल की बरामदगी हेतु युवा एवं कुशल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी की अनुमंडलवार 06 मोबाईल रिकवरी टीम का गठन किया गया है। समस्तीपुर पुलिस के द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुये करीब 22 लाख रूपया मूल्य का कुल 89 मोबाईल बरामद किया गया है। मोबाईल रिकवरी टीम द्वारा तकनीकी सहयोग के आधार पर करीब 22 लाख रूपया मूल्य का कुल 89 मोबाईल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। * अबतक समस्तीपुर पुलिस के द्वारा करीब 04 करोड़ 46 लाख रूपया मुल्य का 1909 मोबाईल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। * तकनीकी शाखा के सदस्यो को इस सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य हेतु पुरस्कृत किया जायेगा। * दलसिंहसराय थाना के मोबाईल रिकवरी के प्रभारी पु०अ०नि० रिचा सिंह प्रभारी के नेतृत्व में सबसे अधिक 15 मोबाईल एवं विद्यापति नगर थाना के मोबाईल रिकवरी के प्रभारी पु०अ०नि० अमृता राज के नेतृत्व में 10 मोबाईल को बरामद किया गया है, जो सराहनीय है। इनके मनोबल को उँचा बनाये रखने हेतु प्रत्येक को पुरस्कृत किया जा रहा है।1
- भ्रष्टाचार के खिलाफ पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी का बड़ी कार्रवाई। समस्तीपुर शाहपुर पटोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रम परिवर्तन पदाधिकारी कार्यालय के डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार समेत तीन अन्य कथित दलाल ने एक दिव्यांग से 50 हजार राशि देने के बदले 15 हजार घुस मांगने पर दिव्यांग ने SDM विकास पांडे को किया शिकायत SDM ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेटर समेत 3 दलालों को दबोचते हुए पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सभी आरोपियों को थाना कांड संख्या 370/36 के तहत कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।1