logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फोटो खींच लो फिर कहोगे बनती नहीं है...', सचिन पायलट से हाथ मिलाकर पत्रकार से बोले अशोक गहलोत #jaipur #rajasthan #ashokgehlot #sachinpilot #congress

2 hrs ago
user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jalampura AC morcha adhyaks D.
करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

फोटो खींच लो फिर कहोगे बनती नहीं है...', सचिन पायलट से हाथ मिलाकर पत्रकार से बोले अशोक गहलोत #jaipur #rajasthan #ashokgehlot #sachinpilot #congress

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान का सम्मान समारोह गुरूवार को अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मौके पर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला,् महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत एवम् युवा प्रदेशध्यक्ष सुधीर चौहान के अलावा समाज के नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार एवं समाज की ईकाईयों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेेगे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान का सम्मान समारोह गुरूवार को 
अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष  प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मौके पर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित  प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला,् महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री  मूल सिंह गहलोत एवम् युवा प्रदेशध्यक्ष सुधीर चौहान के अलावा समाज के नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया जाएगा।  इस मौके पर शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार एवं समाज की ईकाईयों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेेगे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कुएं में गिरी पत्नी को बचाने उतरे पति की भी डूबने से हुई मौत
    1
    कुएं में गिरी पत्नी को बचाने उतरे पति की भी डूबने से हुई मौत
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • तरुण जोशी राजसमंद राजसमंद के नाथद्वारा से बड़ी खबर, रामपुर इलाके के जंगलों में फैली दावानल, तेज हवा के चलते करीब 20 बीघा जमीन तक पहुंची आग, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत, आए दिन आग की घटनाओ से जंगली जानवरों के जीवन का खतरा, नाथद्वारा नगर पालिका की दमकलों ने पाया आग पर काबू, नाथद्वारा उपखण्ड के लालन नर्सरी की घटना, एंकर - राजसमंद के नाथद्वारा इलाके स्थित रामपुर गांव के आसपास चारागाह जमीन में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। ललन नर्सरी के आसपास धुआं उड़ता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाथद्वारा नगर पालिका को घटना की सूचना दी। वही ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि आग लगने के कर्म का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन भीषण गर्मी को देखते माना यह जा रहा है की पत्थरों उर्स की लड़कियों की रगड़ से यह आग लगी है जिस चारागाह जमीन में उगा हुआ सूखा चारा जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार तेज हवा के चलते करीब 20 बीघा इलाके में यह आग फैल चुकी थी। करीब 3 घंटे की कड़ी में शकत के बाद नगर पालिका की धमकाल होने आग पर काबू पाया। फिलहाल सानिया ग्रामीण आग पर नजर बनाए हुए हैं हवा के साथ यदि फिर से आग फैलती है तो दमकल को मौके पर बुलवाया जाएगा। Eliment- जमीन में आग लगाते के विजुअल और दो फोटो
    3
    तरुण जोशी 
राजसमंद
राजसमंद के नाथद्वारा से बड़ी खबर,
रामपुर इलाके के जंगलों में फैली दावानल,
तेज हवा के चलते करीब 20 बीघा जमीन तक पहुंची आग,
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत,
आए दिन आग की घटनाओ से जंगली जानवरों के जीवन का खतरा,
नाथद्वारा नगर पालिका की दमकलों ने पाया आग पर काबू,
नाथद्वारा उपखण्ड के लालन नर्सरी की घटना,
एंकर - राजसमंद के नाथद्वारा इलाके स्थित रामपुर गांव के आसपास चारागाह जमीन में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। ललन नर्सरी के आसपास धुआं उड़ता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाथद्वारा नगर पालिका को घटना की सूचना दी। वही ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि आग लगने के कर्म का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन भीषण गर्मी को देखते माना यह जा रहा है की पत्थरों उर्स की लड़कियों की रगड़ से यह आग लगी है जिस चारागाह जमीन में उगा हुआ सूखा चारा जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार तेज हवा के चलते करीब 20 बीघा इलाके में यह आग फैल चुकी थी। करीब 3 घंटे की कड़ी में शकत के बाद नगर पालिका की धमकाल होने आग पर काबू पाया। फिलहाल सानिया ग्रामीण आग पर नजर बनाए हुए हैं हवा के साथ यदि फिर से आग फैलती है तो दमकल को मौके पर बुलवाया जाएगा।
Eliment- जमीन में आग लगाते के विजुअल और दो फोटो
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रायपुर मुख्य बाजार में बढ़ती रफ्तार पर लगा ब्रेक, नगर पालिका ने बनाए स्पीड ब्रेकर बुधवार शाम 4,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर नगर पालिका द्वारा हाल ही में मुख्य बाजार क्षेत्र में नई सड़क का निर्माण करवाए जाने के बाद अब तेज गति से दौड़ते वाहनों पर नियंत्रण के लिए अहम कदम उठाया गया है। बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन गति और संभावित हादसों को देखते हुए नगर पालिका ने मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगवाए हैं। जानकारी के अनुसार, नई सड़क बनने के बाद वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे बाजार में आने-जाने वाले आमजन, व्यापारी और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर स्थापित किए, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जा सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में हमेशा भीड़भाड़ बनी रहती है। ऐसे में प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगने से वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। व्यापारियों का भी मानना है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी था। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बाजार क्षेत्र में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
    1
    रायपुर मुख्य बाजार में बढ़ती रफ्तार पर लगा ब्रेक, नगर पालिका ने बनाए स्पीड ब्रेकर
बुधवार शाम 4,बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर नगर पालिका द्वारा हाल ही में मुख्य बाजार क्षेत्र में नई सड़क का निर्माण करवाए जाने के बाद अब तेज गति से दौड़ते वाहनों पर नियंत्रण के लिए अहम कदम उठाया गया है। बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन गति और संभावित हादसों को देखते हुए नगर पालिका ने मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगवाए हैं।
जानकारी के अनुसार, नई सड़क बनने के बाद वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे बाजार में आने-जाने वाले आमजन, व्यापारी और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर स्थापित किए, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जा सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में हमेशा भीड़भाड़ बनी रहती है। ऐसे में प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगने से वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। व्यापारियों का भी मानना है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी था।
नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बाजार क्षेत्र में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र के बिराटिया खुर्द गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत द्वारा आयुष्मान आरोग्य कैम्प , मोबाइल मेडिकल वैन का किया निरीक्षण सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर बिराटिया खुर्द में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत , शिशु एव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल बारिया , ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर राम चन्द्र पटेल , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, निर्मला , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्मदा साहू , लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी गंगा मेवाड़ा , पूजा, हरलेखा, साथिन अनीता कंवर , रेडियोग्राफर जय वर्धन सिंह चौहान, विनोद चौधरी, राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में सरपंच प्रशासक देवा काठात , ग्राम विकास अधिकारी मनोज राव , दिनेश , आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    2
    रायपुर क्षेत्र के बिराटिया खुर्द गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं
सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत द्वारा आयुष्मान आरोग्य कैम्प , मोबाइल मेडिकल वैन का किया निरीक्षण 
सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य  शिविर बिराटिया खुर्द में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार  कुमावत , शिशु एव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर  राहुल बारिया , ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर राम चन्द्र पटेल , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, निर्मला , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्मदा साहू , लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी गंगा मेवाड़ा ,  पूजा, हरलेखा, साथिन अनीता कंवर , रेडियोग्राफर जय वर्धन सिंह चौहान, विनोद चौधरी, राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें।
इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे।
शिविर में सरपंच प्रशासक देवा काठात , ग्राम विकास अधिकारी मनोज राव ,  दिनेश , आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान ब्यावर। बलूपुरा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अनोखी संरचना के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय भवन को रेल के डिब्बों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है तथा उसी अनुसार रंग-रोगन भी किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए विशेष रूप से रोचक बन गया है। अध्यापक श्री आसुराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इस विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया। साथ ही इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी विद्यालय में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, ब्यावर द्वारा "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सोचा एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने कार्यक्रम में बच्चों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवारजनों तक भी पहुंचाएं। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर श्री भाकर राम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी के स्थान पर जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खादों के उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में वृद्धि होती है। यह अभियान 6 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है और राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों में इसके तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियां, रात्रि चौपाल एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।
    1
    आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान
ब्यावर। बलूपुरा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अनोखी संरचना के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय भवन को रेल के डिब्बों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है तथा उसी अनुसार रंग-रोगन भी किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए विशेष रूप से रोचक बन गया है।
अध्यापक श्री आसुराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इस विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया। साथ ही इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं।
इसी विद्यालय में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, ब्यावर द्वारा "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सोचा एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने कार्यक्रम में बच्चों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवारजनों तक भी पहुंचाएं।
इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर श्री भाकर राम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी के स्थान पर जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी।
उन्होंने आगे बताया कि जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खादों के उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में वृद्धि होती है। यह अभियान 6 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है और राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों में इसके तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियां, रात्रि चौपाल एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। 
इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हरीयाली
    1
    हरीयाली
    user_Shree davnarayan bankakhera
    Shree davnarayan bankakhera
    Bhilwara, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अनोखे विद्यालय में चला "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान से बच्चों तक पहुंची प्राकृतिक खेती की सीख, रेल जैसे अनोखे विद्यालय में हुआ आयोजन आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान ब्यावर जिले के बलूपुरा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अनोखी संरचना के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय भवन को रेल के डिब्बों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है तथा उसी अनुसार रंग-रोगन भी किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए विशेष रूप से रोचक बन गया है। अध्यापक आसुराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इस विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया। साथ ही इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी विद्यालय में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, ब्यावर द्वारा "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने कार्यक्रम में बच्चों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवारजनों तक भी पहुंचाएं। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर भाकर राम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी के स्थान पर जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खादों के उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में वृद्धि होती है। यह अभियान 6 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है और राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों में इसके तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियां, रात्रि चौपाल एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
अनोखे विद्यालय में चला "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक
आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान से बच्चों तक पहुंची प्राकृतिक खेती की सीख, रेल जैसे अनोखे विद्यालय में हुआ आयोजन
आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान
ब्यावर जिले के बलूपुरा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अनोखी संरचना के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय भवन को रेल के डिब्बों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है तथा उसी अनुसार रंग-रोगन भी किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए विशेष रूप से रोचक बन गया है।
अध्यापक आसुराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इस विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया। साथ ही इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं।
इसी विद्यालय में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, ब्यावर द्वारा "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने कार्यक्रम में बच्चों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवारजनों तक भी पहुंचाएं।
इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर भाकर राम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी के स्थान पर जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी।
उन्होंने आगे बताया कि जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खादों के उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में वृद्धि होती है। यह अभियान 6 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है और राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों में इसके तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियां, रात्रि चौपाल एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे और की सामूहिक गतिविधियां राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण चेतना कार्यक्रम का आयोजन स्काउट एवं गाइड तथा कक्षा पांचवीं और पहली के विद्यार्थियों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने की और मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड सी.आई. ,सी.आई. डी वहाब खान उपस्थित रहे । विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करना हैं। मुख्य अतिथि वहाब खान ने कहा कि पृथ्वी के संरक्षण से ही संपूर्ण जीव -जगत का अस्तित्व सुरक्षित हैं और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी संस्था या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है ,वरन यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की थीम पर संदेशप्रद कविता, लघु नाटिका ,मनमोहक नृत्य और श्लोगन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी के मन -मस्तिष्क पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक गहरी छाप छोड़ दी । तत्पश्चात विद्यालय के स्काउट -गाइड एवं इको क्लब के विद्यार्थियों ने पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर शपथ लिया कि वह पर्यावरण संरक्षण में जिम्मेदारी के साथ हर संभव प्रयास करेंगे, साथ ही विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु विभिन्न संदेशप्रद और आकर्षक पोस्टर पेड़ो पर बांधे। वहीं कक्षा पहली के नन्हे विद्यार्थियों ने अनेक गतिविधियों से पानी बचाओ , बिजली बचाओ, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश देते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने विद्यालय प्राचार्य , बच्चों और शिक्षकों के इस बेहतरीन प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्काउटर आशिफ मोहम्मद , शिक्षक राजेश पालीवाल,जस्टिन वर्गिस, चेतन पानेरी , शशांक सिंह ,शिक्षिका सूर्या हरि ,जिज्ञासा भट्ट, सीमा दीक्षित , अन्नू राठौड़ तथा अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।
    3
    सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश 
विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे और की सामूहिक गतिविधियां
राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण चेतना कार्यक्रम का आयोजन स्काउट एवं गाइड तथा कक्षा पांचवीं और पहली के विद्यार्थियों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने की और मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड सी.आई. ,सी.आई. डी वहाब खान उपस्थित रहे ।
विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करना हैं। मुख्य अतिथि वहाब खान ने कहा कि पृथ्वी के संरक्षण से ही संपूर्ण जीव -जगत का अस्तित्व सुरक्षित  हैं और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी संस्था या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है ,वरन यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की थीम पर संदेशप्रद कविता, लघु नाटिका ,मनमोहक नृत्य और श्लोगन प्रस्तुत  किए। विद्यार्थियों की इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी के मन -मस्तिष्क पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक गहरी छाप छोड़ दी ।
तत्पश्चात विद्यालय के स्काउट -गाइड एवं इको क्लब के विद्यार्थियों ने पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर शपथ लिया कि वह पर्यावरण संरक्षण में जिम्मेदारी के साथ हर संभव प्रयास करेंगे, साथ ही विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु विभिन्न संदेशप्रद और आकर्षक पोस्टर पेड़ो पर बांधे। 
वहीं कक्षा पहली के नन्हे विद्यार्थियों ने अनेक गतिविधियों से पानी बचाओ , बिजली बचाओ, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश देते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की।
विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने विद्यालय प्राचार्य , बच्चों और शिक्षकों के इस बेहतरीन प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। 
कार्यक्रम में स्काउटर  आशिफ मोहम्मद , शिक्षक राजेश पालीवाल,जस्टिन वर्गिस, चेतन पानेरी , शशांक सिंह ,शिक्षिका सूर्या हरि ,जिज्ञासा भट्ट, सीमा दीक्षित , अन्नू राठौड़ तथा अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.