logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 hrs ago
user_Moinuddin Khan  स्वाधीन भारत
Moinuddin Khan स्वाधीन भारत
Media Consultant अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
14 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Moinuddin Khan स्वाधीन भारत
    1
    Post by Moinuddin Khan  स्वाधीन भारत
    user_Moinuddin Khan  स्वाधीन भारत
    Moinuddin Khan स्वाधीन भारत
    Media Consultant अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • गुप्त वृन्दावन धाम में राधा-कृष्ण शिलापूजन के भक्तिमय क्षण। जय श्री कृष्णा!
    1
    गुप्त वृन्दावन धाम में राधा-कृष्ण शिलापूजन के भक्तिमय क्षण।

जय श्री कृष्णा!
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 12 अगस्त को भरेगा हरियाली अमावस्या का कल्पवृक्ष मेला, प्रशासन ने ki तैयारियां पूर्ण..... हरियाली अमावस्या के दिन मांगलियावास गांव में स्थित प्रसिद्ध कल्पवृक्ष मेले का आयोजन होगा। मान्यता है कि 800-1000 साल पुराना यह कल्पवृक्ष भक्तों की मनोकामना पूरी करता है। हरियाली अमावस्या पर यहां राजस्थान सहित गुजरात, मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोग पेड़ पर मन्नत का धागा बांधते हैं, नारियल चढ़ाते हैं और परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मेले में झूले, दुकानें और लोक संस्कृति के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।
    1
    12 अगस्त को भरेगा हरियाली अमावस्या का कल्पवृक्ष मेला, प्रशासन ने ki तैयारियां पूर्ण.....

हरियाली अमावस्या के दिन मांगलियावास गांव में स्थित प्रसिद्ध कल्पवृक्ष मेले का आयोजन होगा।
मान्यता है कि 800-1000 साल पुराना यह कल्पवृक्ष भक्तों की मनोकामना पूरी करता है। हरियाली अमावस्या पर यहां राजस्थान सहित गुजरात, मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोग पेड़ पर मन्नत का धागा बांधते हैं, नारियल चढ़ाते हैं और  परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मेले में झूले, दुकानें और लोक संस्कृति के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हरियाली अमावस्या: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले की तैयारियां पूरी, बुधवार को भरेगा मुख्य मेला हरियाली अमावस्या: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले की तैयारियां पूरी, बुधवार को भरेगा मुख्य मेला मांगलियावास...हरियाली अमावस्या पर मांगलियावास स्थित मनोकामना पूर्ण कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला सोमवार से शुरू हो गया। मुख्य मेला बुधवार को भरेगा। ग्राम पंचायत ने मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। सरपंच दुर्गेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप सरपंच शंकर लाल पुनिया, ग्राम सेवक रमेश चौधरी, वार्ड पंच शंकर लाल चिड़ीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, समाजसेवी छोटू लाल जाखड़ और रामदेव पुनिया मौजूद रहे। बैठक में जल, बिजली, लाइट, साफ-सफाई और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्थाएं तय की गईं। दुकानदारों के लिए दुकानें चिन्हित कर आवंटित कर दी गई हैं। सुरक्षा के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को 150 अतिरिक्त पुलिस जवानों की मांग का पत्र भेजा गया है। मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बस स्टैंड के पास टेकरी पर कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा। शांति व्यवस्था के लिए मेला कमेटी के सदस्य तैनात रहेंगे। बुधवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अजमेर और ब्यावर रोडवेज डिपो से विशेष बसें चलाने तथा अजमेर-ब्यावर शटल में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की गई है। मांगलियावास कल्पवृक्ष मेला ग्राउंड में गहमागहमी, लग गए झूले-सज गई दुकानें* हरियाली अमावस्या पर बुधवार को भरने वाले मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले से दो दिन पहले ही मेला ग्राउंड में रौनक बढ़ गई है। मेले से पूर्व ही झूले सक्रिय हो गए हैं और खिलौनों, श्रृंगार और खाने-पीने की दुकानें सज गई हैं। रविवार से ही दूर-दराज से श्रद्धालुओं का जमावड़ा मेला ग्राउंड में शुरू हो गया। श्रद्धालु झूलों और चक्रियों का आनंद ले रहे हैं। बच्चे रंग-बिरंगे झूलों पर झूमते नजर आए तो महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करती दिखीं। व्यापारियों ने खिलौनों, चूड़ियों, श्रृंगार सामग्री, कपड़े और मिठाई की दुकानें सजा ली हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। ग्राम पंचायत और मेला कमेटी द्वारा सुरक्षा, सफाई और प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। बुधवार को मुख्य मेले के दिन श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु राजा, रानी और राजकुमार के पवित्र कल्पवृक्षों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। प्रदेश में मेलों की शुरुआत प्रदेश में मेलों का सिलसिला कल्पवृक्ष मेले से शुरू होकर पुष्कर मेले तक चलेगा। मांगलियावास से शुरुआत और पुष्कर पर समापन होता है। फोटो कैप्शन: _मांगलियावास। कल्पवृक्ष मेले लगे झूले में मिठाइयों की दुकान
    1
    हरियाली अमावस्या: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले की तैयारियां पूरी, बुधवार को भरेगा मुख्य मेला

हरियाली अमावस्या: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले की तैयारियां पूरी, बुधवार को भरेगा मुख्य मेला
मांगलियावास...हरियाली अमावस्या पर मांगलियावास स्थित मनोकामना पूर्ण कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला सोमवार से शुरू हो गया। मुख्य मेला बुधवार को भरेगा। ग्राम पंचायत ने मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
सरपंच दुर्गेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप सरपंच शंकर लाल पुनिया, ग्राम सेवक रमेश चौधरी, वार्ड पंच शंकर लाल चिड़ीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, समाजसेवी छोटू लाल जाखड़ और रामदेव पुनिया मौजूद रहे। बैठक में जल, बिजली, लाइट, साफ-सफाई और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्थाएं तय की गईं। दुकानदारों के लिए दुकानें चिन्हित कर आवंटित कर दी गई हैं।
सुरक्षा के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को 150 अतिरिक्त पुलिस जवानों की मांग का पत्र भेजा गया है। मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बस स्टैंड के पास टेकरी पर कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा। शांति व्यवस्था के लिए मेला कमेटी के सदस्य तैनात रहेंगे।
बुधवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अजमेर और ब्यावर रोडवेज डिपो से विशेष बसें चलाने तथा अजमेर-ब्यावर शटल में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की गई है।
मांगलियावास कल्पवृक्ष मेला ग्राउंड में गहमागहमी, लग गए झूले-सज गई दुकानें*
हरियाली अमावस्या पर बुधवार को भरने वाले मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले से दो दिन पहले ही मेला ग्राउंड में रौनक बढ़ गई है। मेले से पूर्व ही झूले सक्रिय हो गए हैं और खिलौनों, श्रृंगार और खाने-पीने की दुकानें सज गई हैं। रविवार से ही दूर-दराज से श्रद्धालुओं का जमावड़ा मेला ग्राउंड में शुरू हो गया। श्रद्धालु झूलों और चक्रियों का आनंद ले रहे हैं। बच्चे रंग-बिरंगे झूलों पर झूमते नजर आए तो महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करती दिखीं। व्यापारियों ने खिलौनों, चूड़ियों, श्रृंगार सामग्री, कपड़े और मिठाई की दुकानें सजा ली हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। ग्राम पंचायत और मेला कमेटी द्वारा सुरक्षा, सफाई और प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। बुधवार को मुख्य मेले के दिन श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु राजा, रानी और राजकुमार के पवित्र कल्पवृक्षों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
प्रदेश में मेलों की शुरुआत
प्रदेश में मेलों का सिलसिला कल्पवृक्ष मेले से शुरू होकर पुष्कर मेले तक चलेगा। मांगलियावास से शुरुआत और पुष्कर पर समापन होता है।
फोटो कैप्शन: _मांगलियावास। कल्पवृक्ष मेले लगे झूले में मिठाइयों की दुकान
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नागौर जिले के पादू कला थाना क्षेत्र से पांच सदस्यों को जिला सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्य नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों के नए सीएलजी सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक ने सदस्यों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने वीसी में बताया कि सीएलजी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। यह समूह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीएलजी सदस्यों से अपने क्षेत्र की गतिविधियों, कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं और आमजन की परेशानियों को पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई। उन्हें क्षेत्र में शांति व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम रखने में सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया। पादू कला थाना क्षेत्र से भाजपा नेता सत्यनारायण वैष्णव, महेंद्र योगी, जगदीश माली, हेमलता पवार और मोनिका को नागौर जिला सीएलजी सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्त सदस्यों ने पुलिस विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने और पुलिस तथा आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पादू कला थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त सीएलजी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि वे पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन और पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सदस्यों से अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। वीसी के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े अन्य सीएलजी सदस्यों ने भी भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सदस्यों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई। नागौर जिला सीएलजी में पादू कला क्षेत्र के इन पांच सदस्यों की नियुक्ति से क्षेत्र में पुलिस और आमजन के बीच समन्वय और मजबूत होने की उम्मीद है। नागौर जिले के पादू कला थाना क्षेत्र से पांच सदस्यों को जिला सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्य नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों के नए सीएलजी सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक ने सदस्यों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने वीसी में बताया कि सीएलजी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। यह समूह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीएलजी सदस्यों से अपने क्षेत्र की गतिविधियों, कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं और आमजन की परेशानियों को पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई। उन्हें क्षेत्र में शांति व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम रखने में सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया। पादू कला थाना क्षेत्र से भाजपा नेता सत्यनारायण वैष्णव, महेंद्र योगी, जगदीश माली, हेमलता पवार और मोनिका को नागौर जिला सीएलजी सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्त सदस्यों ने पुलिस विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने और पुलिस तथा आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पादू कला थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त सीएलजी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि वे पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन और पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सदस्यों से अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। वीसी के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े अन्य सीएलजी सदस्यों ने भी भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सदस्यों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई। नागौर जिला सीएलजी में पादू कला क्षेत्र के इन पांच सदस्यों की नियुक्ति से क्षेत्र में पुलिस और आमजन के बीच समन्वय और मजबूत होने की उम्मीद है।
    1
    नागौर जिले के पादू कला थाना क्षेत्र से पांच सदस्यों को जिला सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्य नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों के नए सीएलजी सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक ने सदस्यों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने वीसी में बताया कि सीएलजी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। यह समूह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सीएलजी सदस्यों से अपने क्षेत्र की गतिविधियों, कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं और आमजन की परेशानियों को पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई। उन्हें क्षेत्र में शांति व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम रखने में सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया।
पादू कला थाना क्षेत्र से भाजपा नेता सत्यनारायण वैष्णव, महेंद्र योगी, जगदीश माली, हेमलता पवार और मोनिका को नागौर जिला सीएलजी सदस्य नियुक्त किया गया है।
नियुक्त सदस्यों ने पुलिस विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने और पुलिस तथा आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पादू कला थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त सीएलजी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि वे पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन और पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सदस्यों से अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
वीसी के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े अन्य सीएलजी सदस्यों ने भी भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सदस्यों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।
नागौर जिला सीएलजी में पादू कला क्षेत्र के इन पांच सदस्यों की नियुक्ति से क्षेत्र में पुलिस और आमजन के बीच समन्वय और मजबूत होने की उम्मीद है।
नागौर जिले के पादू कला थाना क्षेत्र से पांच सदस्यों को जिला सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्य नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों के नए सीएलजी सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक ने सदस्यों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने वीसी में बताया कि सीएलजी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। यह समूह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सीएलजी सदस्यों से अपने क्षेत्र की गतिविधियों, कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं और आमजन की परेशानियों को पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई। उन्हें क्षेत्र में शांति व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम रखने में सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया।
पादू कला थाना क्षेत्र से भाजपा नेता सत्यनारायण वैष्णव, महेंद्र योगी, जगदीश माली, हेमलता पवार और मोनिका को नागौर जिला सीएलजी सदस्य नियुक्त किया गया है।
नियुक्त सदस्यों ने पुलिस विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने और पुलिस तथा आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पादू कला थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त सीएलजी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि वे पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन और पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सदस्यों से अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
वीसी के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े अन्य सीएलजी सदस्यों ने भी भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सदस्यों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।
नागौर जिला सीएलजी में पादू कला क्षेत्र के इन पांच सदस्यों की नियुक्ति से क्षेत्र में पुलिस और आमजन के बीच समन्वय और मजबूत होने की उम्मीद है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    32 min ago
  • पहले UPI को बढ़ावा दिया, अब उसी UPI पेमेंट पर टैक्स लगाने की तैयारी! पहले डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया गया, अब छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, ऑटो चालकों और आम लोगों पर टैक्स का बोझ क्यों डाला जा रहा है? विदेशी निवेशकों को राहत और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ- ये कैसा Digital India? सुनिए, राज्यसभा में @SanjayAzadSln जी ने क्या कहा।
    1
    पहले UPI को बढ़ावा दिया, अब उसी UPI पेमेंट पर टैक्स लगाने की तैयारी!

पहले डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया गया, अब छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, ऑटो चालकों और आम लोगों पर टैक्स का बोझ क्यों डाला जा रहा है?

विदेशी निवेशकों को राहत और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ- ये कैसा Digital India?

सुनिए, राज्यसभा में @SanjayAzadSln जी ने क्या कहा।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नागेलाव के पीएम श्री विद्यालय में देर रात चोरी, शिक्षण सामग्री गायब... नागेलाव पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के मुख्य स्टोर रूम को निशाना बनाया और वहां रखी महत्वपूर्ण शिक्षण सामग्री पार कर दी। शिक्षकों के पहुंचने पर खुला राज- घटना का खुलासा सुबह विद्यालय समय पर हुआ। जब शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो उन्हें मुख्य स्टोर रूम का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर सभी के होश उड़ गए। चोरों ने स्टोर रूम में रखे स्पोर्ट्स, विज्ञान और संगीत कला के भारी बक्सों की कुण्डियां तोड़ रखी थीं। पूरा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था और कीमती शिक्षण सामग्रियां गायब थीं। प्रशासनिक महकमे और पुलिस को दी सूचना - मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्या राज बाला ने तुरंत उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उन्होंने अधीनस्थ पीईईओ खाखी राम भारती और पीसांगन सीबीईओ मुख्यालय को घटना की विस्तृत रिपोर्ट भेजी। इसके साथ ही पीसांगन थाना पुलिस को भी लिखित सूचना दी।
    2
    नागेलाव के पीएम श्री विद्यालय में देर रात चोरी, शिक्षण सामग्री गायब...
नागेलाव पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के मुख्य स्टोर रूम को निशाना बनाया और वहां रखी महत्वपूर्ण शिक्षण सामग्री पार कर दी।
शिक्षकों के पहुंचने पर खुला राज-
घटना का खुलासा सुबह विद्यालय समय पर हुआ। जब शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो उन्हें मुख्य स्टोर रूम का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर सभी के होश उड़ गए। चोरों ने स्टोर रूम में रखे स्पोर्ट्स, विज्ञान और संगीत कला के भारी बक्सों की कुण्डियां तोड़ रखी थीं। पूरा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था और कीमती शिक्षण सामग्रियां गायब थीं।
प्रशासनिक महकमे और पुलिस को दी सूचना -
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्या राज बाला ने तुरंत उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उन्होंने अधीनस्थ पीईईओ खाखी राम भारती और पीसांगन सीबीईओ मुख्यालय को घटना की विस्तृत रिपोर्ट भेजी। इसके साथ ही पीसांगन थाना पुलिस को भी लिखित सूचना दी।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • होटल रॉयल हैरिटेज में जुआ-सट्टे का भंडाफोड़: 11 आरोपी गिरफ्तार; 7.5 लाख नकदी और 6 लग्जरी गाड़ियां जब्त अजमेर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (DST) और मदनगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ-सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किशनगढ़ स्थित होटल 'रॉयल हैरिटेज' में दबिश देकर 11 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसटी को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल रॉयल हैरिटेज के कमरा नंबर 407 में बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टे का खेल संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही मदनगंज थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाकर होटल के उक्त कमरे में छापा मारा। मौके से बरामदगी: नकदी: 7,56,060 रुपये की दांव पर लगी राशि। वाहन: 6 लग्जरी गाड़ियां (आरोपियों द्वारा मौके पर लाई गई थीं)। अन्य सामग्री: 11 मोबाइल फोन और सट्टे-जुए के हिसाब-किताब के रजिस्टर। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए सभी 11 आरोपियों के खिलाफ राजस्थान जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मदनगंज थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के तार किन-किन अन्य शहरों या बड़े सटोरियों से जुड़े हुए हैं। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
    1
    होटल रॉयल हैरिटेज में जुआ-सट्टे का भंडाफोड़: 11 आरोपी गिरफ्तार; 7.5 लाख नकदी और 6 लग्जरी गाड़ियां जब्त
अजमेर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (DST) और मदनगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ-सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किशनगढ़ स्थित होटल 'रॉयल हैरिटेज' में दबिश देकर 11 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसटी को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल रॉयल हैरिटेज के कमरा नंबर 407 में बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टे का खेल संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही मदनगंज थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाकर होटल के उक्त कमरे में छापा मारा।
मौके से बरामदगी:
नकदी: 7,56,060 रुपये की दांव पर लगी राशि।
वाहन: 6 लग्जरी गाड़ियां (आरोपियों द्वारा मौके पर लाई गई थीं)।
अन्य सामग्री: 11 मोबाइल फोन और सट्टे-जुए के हिसाब-किताब के रजिस्टर।
पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए सभी 11 आरोपियों के खिलाफ राजस्थान जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मदनगंज थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के तार किन-किन अन्य शहरों या बड़े सटोरियों से जुड़े हुए हैं। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.