Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुखिया का रंगदार बेटा एक बाइक सवार के ऊपर स्कॉर्पियो चढ़ा दिया।
News Of Nawada
मुखिया का रंगदार बेटा एक बाइक सवार के ऊपर स्कॉर्पियो चढ़ा दिया।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by News Of Nawada1
- मेसकौर में आज तय होगा नया प्रखंड प्रमुख, मुकाबला एकतरफा होने के आसार विवेक कुमार मेसकौर। कई महीनों से चल रहे कानूनी दांवपेच और राजनीतिक रस्साकशी के बाद आखिरकार मेसकौर प्रखंड को आज नया प्रमुख मिल जाएगा। कोर्ट और जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड प्रमुख चुनाव की नई तारीख तय की गई थी, जिसके तहत शनिवार, 18 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय सभागार में चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचना भेज दी गई है। हालांकि, इस बार चुनावी माहौल पहले की तुलना में काफी शांत नजर आ रहा है। पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जिस तरह की गहमागहमी और जोड़-तोड़ देखने को मिली थी, वैसा माहौल इस बार नहीं दिख रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव एकतरफा हो सकता है। खासकर वर्तमान प्रमुख संतोष कुमार के समर्थकों में ज्यादा सक्रियता और उत्साह देखा जा रहा है, जिससे उनके पक्ष को मजबूत माना जा रहा है। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि मेसकौर प्रखंड प्रमुख का ताज किसके सिर सजता है।1
- wooden flooring 👍👍👍2
- कोडरमा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता क्लर्क के लिए ई-कोर्ट सर्विस से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को 11 बजे से आयोजित किया गया। इसमें ई-फाइलिंग समेत विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, जिससे कम समय और कम खर्च में न्यायिक कार्य संपादित करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा ने किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश्य, न्यायाधीश प्रभारी ज्योत्सना पांडेय एवं जगदीश लाल सलूजा उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों द्वारा अधिवक्ताओं को व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों को स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया गया।1
- " बिज़ली की आंख मिचौली से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहरवासि परेशान _ काँग्रेस " बिहार ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाले शहरों में शुमार गयाजी में इस भीषण गर्मी में प्रत्येक घंटा में 10 से 15 मिनट बिजली कट यानी 24 घंटा में 4 से 6 घंटा बिज़ली नहीं रहने से लोग त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राकेश यादव, रूपेश चौधरी,अशोक राम आदि ने कहा कि 40 से 42 डिग्री गर्मी अप्रैल माह से ही रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल है, तो दुसरी ओर घंटे- घंटे बिजली कट होने से परेशानी और दुगुनी हो जा रही है । नेताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। परंतु स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस की समस्या आखिर कब दूर होगी ऐसी बातें विगत कई वर्षो से कहीं जा रही है । नेताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारियों से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहर सहित देहात में 24 घंटे निर्वाध् बिजली देने तथा घंटे- घन्टे बिज़ली कट की समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- अवैध फैक्ट्रियों और भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई होगी: नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर1
- झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे लोग "अजब प्रेम की गजब कहानी" कह रहे हैं। एक युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक महिला को अपने साथ बैंगलोर ले गया, जहां लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा और उससे मजदूरी भी कराता रहा। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था और इसी भरोसे में वह उसके साथ बैंगलोर चली गई। वहां पहुंचने के बाद युवक का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि वह जबरन उसके साथ संबंध बनाता रहा और उसे मजदूरी करने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं, पीड़िता के अनुसार, मजदूरी से जो भी पैसे उसे मिलते थे, युवक वह सारे पैसे अपने पास रख लेता था। जब पीड़िता ने विरोध किया और वापस घर लौटने की बात कही, तो युवक ने उसे रखने से ही इनकार कर दिया। मामले की एक और अहम बात यह है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा बताए जा रहे हैं, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है। फिलहाल पीड़िता किसी तरह झुमरी तिलैया वापस पहुंची और स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है।1