Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोहिनूर मैरेज हॉल, फाजिलनगर में नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, श्रीमती सुनीता शाही जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अजय राय जी, डॉ. डी. एन. कुशवाहा जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री पशुपतिनाथ जायसवाल जी, श्री कन्हैया शर्मा जी, श्री रामबृक्ष गिरी जी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र कुशवाहा जी, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जी, श्री सुरेंद्र सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्षगण, महिला मोर्चा की सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता से निश्चित ही आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।
News of Kushinagar
कोहिनूर मैरेज हॉल, फाजिलनगर में नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, श्रीमती सुनीता शाही जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अजय राय जी, डॉ. डी. एन. कुशवाहा जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री पशुपतिनाथ जायसवाल जी, श्री कन्हैया शर्मा जी, श्री रामबृक्ष गिरी जी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र कुशवाहा जी, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जी, श्री सुरेंद्र सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्षगण, महिला मोर्चा की सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता से निश्चित ही आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थित दूधा मठिया वार्ड-3 में 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरों ने संगठित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बेंगलुरु में कार्यरत पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के सूने घर में घुसे चोरों ने एक-एक कर 11 ताले तोड़ डाले और घर के अंदर रखे कीमती गहने व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए, साथ ही वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। वहीं इसी क्रम में अजय शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए और अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीसरी वारदात में दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। इस पूरी संगठित चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका हैँ मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका हैँ मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में जियो टॉवर पर चढ़ी युवती। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही टैक्सी स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती जियो के टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी टुनटुन को उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी बात से आक्रोशित होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को रिहा कराने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार नीचे खड़े लोगों और पुलिस से अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करती रही।1
- बैरिया अंचल के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार को हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग के डायरेक्टर अमित गिरी ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री में आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके। अमित गिरी ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। और आगे भी खड़ा रहूंगा।भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।1
- बगहा पुलिस द्वारा जनता चौपाल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया। इस पहल से आम लोगों को थाने के चक्कर लगाने से राहत मिली और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया। पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। इस तरह की पहल से कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत1
- यूपी : गाजियाबाद में स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, इकरा की मौत हुई। इकरा बाइक चला रही थी और दोस्त हाशिम Video शूट कर रहा था। उसी वक्त ये हादसा हुआ। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।1
- मझौलिया प्रखंड के मोहद्दीपुर पंचायत के वार्ड-11 में आज दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा फर्नीचर, गहने, कपड़े और नगदी समेत वर्षों की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई, जिससे सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की भयावहता के आगे उनकी एक न चली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके। घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- *शटर में फंसी चोर की गर्दन, योग मुद्रा" में लटक कर बिताई रात.* गाजियाबाद के वैशाली (UP) में एक चोर रात के अंधेरे में क्लीनिक का शटर फैला कर अंदर घुसने चला था। शटर थोड़ा फैला, चोर पहले मुर्गी घुसाई। शटर और दीवार के बीच चोर की गर्दन ऐसी फंसी कि पूरी रात उसे “योग मुद्रा” में लटककर बितानी पड़ी। सुबह क्लीनिक वाले पहुंचे तो नज़ारा देख दंग रह गए।शटर में "ताला" की जगह "मानव लटका" हुआ था। दुकानदार सूचना देकर पुलिस बुला लिया और चोर का गर्दन बाहर निकाला गया और चोर मारे शर्म के रोने लगा।1