Shuru
Apke Nagar Ki App…
JD Sajan DJ
Krishna Minj
JD Sajan DJ
More news from Jharkhand and nearby areas
- JD Sajan DJ1
- जामताड़ा के सुभाष चौक स्थित शुभम ज्वेलर्स में अक्षय तृतीया की रात सेंधमारी, चोर वेंटिलेटर तोड़कर घुसे, लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात चोरी1
- *डान बास्को स्कूल निरसा के बच्चों ने 10वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम* निरसा: निरसा के रामकनाली स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा से न केवल स्कूल का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्कूल के निदेशक सह प्रधानाध्यापिका सोनू सिंह सैनी ने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने गोविंदपुर और निरसा विधानसभा स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। जिसमें मयंक प्रसाद ने 97%, शुभम दास 95.04%, बरनाली मंडल 90%, कृष्णा कुमार 86.6%, तथा धोनी मंडल ने 86% अंक लाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय स्कूल का कड़ा और सकारात्मक अनुशासन, शिक्षकों द्वारा सही समय पर दी गई सही सलाह, कड़ी मेहनत, छात्रों की अपनी निरंतर लगन तथा माता-पिता का आशीर्वाद और समर्थन को दिया। वहीं सोनू कौर सैनी ने मीडिया को बताया कि हमारे स्कूल के बच्चे हर साल उम्दा प्रदर्शन करते हैं। इस बार भी पूरे गोविंदपुर और निरसा विधानसभा में हमारे छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की है। इन सभी होनहार विद्यार्थियों को सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दीं।7
- #khorthacomedy #socialmessage #TV9page #viralboy #comedy1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- कतरास. मारवाड़ी महिला समिति कतरास शाखा के तत्वावधान में सोमवार को अक्षय तृतीया पर कतरास काली मंदिर के निकट भीषण गर्मी को देखते हुए आम राहगीरों के लिए तरबूज, फल, फ्रूटी, चना गुड़ आदि बांटा गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, शिल्पा गोयल, मीना अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, वीणा राजगढ़िया, नीतू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिल्पा गोयल आदि उपस्थित थे.1
- आज पत्रकारिता का गिरता स्तर : मोदी मीडिया का धब्बा लग चुका है और पत्रकारिता दिशा से भटक गई है1
- निरसा में अवैध कारोबार का जाल लगातार फैलता जा रहा है और अब यह मुद्दा खुलकर सियासी टकराव का रूप ले चुका है। दिनदहाड़े कोयला चोरी, बालू तस्करी, लोहा चोरी और नेशनल हाईवे पर पशु तस्करी जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में करीब 30 भट्टों के जरिए कोयले का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा है। हर दिन प्रत्येक भट्टे से 18 से 20 गाड़ियों में कोयले की निकासी हो रही है, जो इस पूरे नेटवर्क की गहराई और संगठित स्वरूप को दर्शाता है। इसी मुद्दे को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने पहले ही प्रशासन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे तस्करों का मनोबल और बढ़ गया। आखिरकार सोमवार रात करीब 8:30 बजे मैथन टोल प्लाज़ा के पास विधायक अरूप चटर्जी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अवैध कोयला लोड दो ट्रकों को रोक लिया। जांच के दौरान एक ट्रक पश्चिम बंगाल और दूसरा धनबाद रजिस्ट्रेशन का पाया गया। दोनों में कोयला लोड था और ड्राइवरों ने इसे उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही। जब ट्रकों के कागजात मांगे गए तो ड्राइवरों ने बहाने बनाए और कहा कि मालिक कागजात लेकर आ रहे हैं। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। इसके बाद विधायक ने प्रशासन को मौके पर बुलाया और दोनों ट्रकों को उनके हवाले कर दिया। मीडिया से बात करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध कारोबारियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें लगता है पुलिस उनकी जेब में है। इसके बाद उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सतीश अग्रवाल और प्रेम सिंह नामक दो व्यक्ति “सुमित फ्यूल्स” के नाम से एक भट्ठा चला रहे हैं। उनके अनुसार, इस भट्ठे से रोजाना 15 से 20 अवैध कोयला लोडेड ट्रक निकलते हैं, जिन्हें बाहर भेज दिया जाता है। विधायक ने आरोप लगाया कि आज के समय में ये लोग पूरे धनबाद के सबसे बड़े कोयला माफिया बन चुके हैं और उन्हें यह भरोसा हो गया है कि जब पुलिस उनके प्रभाव में है, तो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि इतने बड़े खुलासे और रंगे हाथों पकड़े गए ट्रकों के बाद भी क्या प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल, पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।7