Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vmr भारत टीवी चैनल के रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता की देखे आज की रिपोर्ट नई नाथ धाम में जांगिड़ ब्राह्मण समाज महासभा धर्मशाला समिति द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
Yogesh Kumar Gupta
Vmr भारत टीवी चैनल के रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता की देखे आज की रिपोर्ट नई नाथ धाम में जांगिड़ ब्राह्मण समाज महासभा धर्मशाला समिति द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Yogesh Kumar Gupta4
- 🎙️ डॉ. रवि गुप्ता की वार्तालाप जरूर सुनें! आज के समय में सही जानकारी बहुत ज़रूरी है, और डॉ. रवि गुप्ता जी ने अपने विचारों के माध्यम से ऐसे मुद्दों पर प्रकाश डाला है जो हर व्यक्ति को जानना चाहिए। उनकी बातों में तथ्य भी हैं, अनुभव भी है और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी। 👉 अगर आप भी सच और जागरूकता से जुड़ना चाहते हैं तो उनकी पूरी वार्ता अवश्य सुनें और दूसरों तक भी शेयर करें।1
- माली सैनी समाज के 21 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे फुलेरा दूज पर चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न ---- चाकसू। महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के तत्वावधान में फागी रोड स्थित IDSMT कॉलोनी के पास गुरुवार को फुलेरा दूज के अबूझ सावे पर माली सैनी समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 21 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बँधे। संस्थान के सचिव हनुमान सिंह सैनी ने बताया कि सुबह 9 बजे पारंपरिक वेशभूषा में सजे दूल्हों की निकासी बैण्ड-बाजों की धुन पर मुख्य मार्गों और बाजार से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुँची। इसके बाद सामूहिक तोरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां वधु पक्ष व समाज की महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ दूल्हों का अभिनंदन किया। शुभ मुहूर्त में सभी 21 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। संस्थान अध्यक्ष ग्यारसी लाल सैनी ने बताया कि प्रत्येक नवदंपत्ति को 100 ग्राम चाँदी की पायल सहित घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भेंट किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान भी किया गया तथा वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। सम्मेलन में लगभग 20 हजार लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश माली सैनी महासभा के महामंत्री भवानी शंकर सैनी, पूर्व आईएएस ओपी सैनी, विधायक रामावतार बैरवा, पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, डॉ. पूनम सैनी, गुलाब चंद सैनी, सुरेश सैनी, भरत लाल मीणा, कैलाश शर्मा, सीताराम मंडावरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- आठवीं कक्षा की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई , छात्र छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर अपने परिजनों के साथ पहुंचे, जहां परीक्षा केंद्रों पर परिजन बच्चों के बैठने की व्यवस्था को देखते नजर आ रहे थे1
- जयपुर। भारतीय वायुसेना की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जयपुर में होने वाले भव्य एयर शो को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि 20 और 22 फरवरी 2026 को राजधानी जयपुर में शानदार हवाई प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य एयर शो शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल जलमहल की पाल पर आयोजित होगा, जहां दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आसमान में रोमांचक हवाई करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपनी सटीक फॉर्मेशन और रंग-बिरंगे धुएं के साथ अद्भुत एरोबेटिक स्टंट पेश करेगी। इसके साथ ही सारंग हेलीकॉप्टर टीम भी हेलीकॉप्टरों के जरिए हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगी। वायुसेना अधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन युवाओं को भारतीय वायुसेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने और आमजन को वायुसेना की क्षमता से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जाएंगे।1
- 22 गोदाम सरकारी स्कूल के सामने करतारपुरा रेलवे लाइन के बाउंड्री पर कपड़े धोने वाली फैक्ट्री से निकलने वाला काला धुआं निकलता है केमिकल काला धुआं निकलने से बुजुर्गों, अस्थमा जैसी बीमारी, सांस लेने में दिक्कत भी होती है फैक्ट्री का घुआ पॉल्यूशन भी फेल रहा है फैक्ट्री के सामने सरकारी स्कूल मैं बच्चे पढ़ने आते हैं आसपास क्षेत्रों वाले को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस समस्या का समाधान किया जाए वार्ड नंबर 1441
- बड़े वाहन से दुर होकर ड्राइविंग करे1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1