logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर बैठे होगी खाद की बुकिंग, क्यूआर कोड दिखाकर मिलेगा उर्वरक एफएफएस आधारित डिजिटल व्यवस्था लागू, 48 घंटे में लेना होगा बुक किया हुआ खाद किसानों को यूरिया, डीएपी सहित अनुदानित उर्वरक लेने के लिए अब दुकानों पर लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। जिले में गुरुवार से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) आधारित डिजिटल उर्वरक बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत किसान घर बैठे मोबाइल से खाद की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद मिले क्यूआर कोड अथवा डिजिटल टोकन के जरिए अधिकृत विक्रेता से उर्वरक प्राप्त किया जा सकेगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराने के साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर अंकुश लगाना है।संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) झालावाड़ डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने जिले के सभी अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं को एफएफएस आधारित डिजिटल व्यवस्था की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विक्रेताओं को सत्यापित बुकिंग के आधार पर ही उर्वरक का वितरण करना होगा। बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से दर्ज करने के साथ किसान को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराकर रसीद देना भी अनिवार्य होगा।नई व्यवस्था के तहत किसान अपने एंड्रॉयड मोबाइल में एफएफएस एप डाउनलोड कर फार्मर आईडी अथवा आधार के माध्यम से लॉगिन कर सकेगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन के बाद किसान अपनी भूमि और फसल संबंधी जानकारी देख सकेगा। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार यूरिया या डीएपी का चयन कर निर्धारित मात्रा में बुकिंग की जा सकेगी। एप पर आसपास के अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं और उनके पास उपलब्ध स्टॉक की जानकारी भी मिलेगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार विक्रेता का चयन कर सकेगा।बुकिंग सफल होने के बाद मोबाइल पर बुकिंग आईडी और क्यूआर कोड अथवा डिजिटल टोकन जनरेट होगा। यह टोकन 48 घंटे तक वैध रहेगा। किसान को इसी अवधि में चयनित विक्रेता से खाद प्राप्त करना होगा। निर्धारित समय में खाद नहीं लेने पर बुकिंग निरस्त हो जाएगी और संबंधित स्टॉक दोबारा उपलब्ध हो सकता है। खाद लेने के दौरान किसान को मोबाइल में उपलब्ध क्यूआर कोड या डिजिटल टोकन विक्रेता को दिखाना होगा। विक्रेता पीओएस मशीन से कोड स्कैन करेगा। इसके बाद सिस्टम में किसान की पहचान, बुकिंग, उर्वरक के प्रकार और मात्रा का सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद ही खाद का वितरण किया जाएगा। विक्रेता किसान से सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि नहीं ले सकेगा। बिक्री दर्ज होते ही विक्रेता का स्टॉक भी ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा।स्मार्टफोन अथवा इंटरनेट की सुविधा नहीं होने वाले किसान नजदीकी ई-मित्र या जनसुविधा केंद्र के माध्यम से भी खाद की बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए किसान को पहचान दस्तावेज, भूमि संबंधी विवरण और चालू मोबाइल नंबर साथ रखना होगा। बुकिंग के बाद प्राप्त डिजिटल टोकन या क्यूआर कोड के आधार पर अधिकृत विक्रेता से उर्वरक लिया जा सकेगा।कृषि अधिकारी चौथमल शर्मा ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से किसानों को खाद के लिए अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। साथ ही उर्वरक की उपलब्धता, बुकिंग और वितरण की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। इससे वास्तविक जरूरतमंद किसानों तक अनुदानित खाद पहुंचाने तथा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने, जमाखोरी और अनियमित वितरण पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी।

1 hr ago
user_हाडोती प्रिंट मीडिया
हाडोती प्रिंट मीडिया
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
1 hr ago
af6826d6-a49f-476e-bd76-5a563b248a27

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।
    1
    रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।
    user_हाडोती प्रिंट मीडिया
    हाडोती प्रिंट मीडिया
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हरनावदा शाहजी थाना क्षेत्र के देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर आज झूला मौसम धार्मिक खेल तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ कथावाचक श्री 108 रामदास जी महाराज लटेरी वालों के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण करवाया जा रहा है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष की झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रारंभ आज से कलश यात्रा शोभायात्रा के साथ देहलनपुर गांव के श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कदम प्रांगण श्री सांवरिया पहाड़ी स्थान पर पहुंचे , जहां पर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। श्री राम कथा का अंतिम समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 4 सितंबर को रहेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी के दिन विशाल धार्मिक मेले के ,आयोजन के साथ झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का समापन होगा
    4
    श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ 
श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ 
हरनावदा शाहजी थाना क्षेत्र के देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर आज झूला मौसम धार्मिक खेल तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ कथावाचक श्री 108 रामदास जी महाराज लटेरी वालों के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण करवाया जा रहा है। 
श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष की झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रारंभ आज से कलश यात्रा शोभायात्रा के साथ देहलनपुर गांव के श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कदम प्रांगण श्री सांवरिया पहाड़ी स्थान पर पहुंचे , जहां पर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया।  श्री राम कथा का अंतिम समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 4 सितंबर को रहेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी के दिन विशाल धार्मिक मेले के ,आयोजन के साथ झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का समापन होगा
    user_Anil Kumar Lovevanshi
    Anil Kumar Lovevanshi
    Salesperson छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया। झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया! प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया ! थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट। रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!
    2
    झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया।
झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! 
अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! 
अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया!
प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता 
कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया !
थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता  सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट।
रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का  हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश छीपाबड़ौद / बारां विद्या भारती विद्यालय, *सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद* में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रमुख *भारती सिरोहिया* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर आचार्य दीदी व भैया-बहिनों को राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
    4
    रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश

रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश
छीपाबड़ौद / बारां
विद्या भारती विद्यालय, *सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद* में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम प्रमुख *भारती सिरोहिया* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर आचार्य दीदी व भैया-बहिनों को राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, कचनारिया कलां गांव का मामला- हरनावदाशाहजी कचनारिया कला गांव में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने राशन डीलर पर समय पर पूरा राशन नहीं देने और, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर 500 रु. प्रति व्यक्ति अवैध वसूली का आरोप, कई बार राशन डीलर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा, मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने तहसीलदार को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, ग्रामीणों ने चेतावनी दी-'समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे'
    2
    राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, 
कचनारिया कलां गांव का मामला-
हरनावदाशाहजी 
कचनारिया कला गांव में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने राशन डीलर पर समय पर पूरा राशन नहीं देने और, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर 500 रु. प्रति व्यक्ति अवैध वसूली का आरोप, कई बार राशन डीलर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा, मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने तहसीलदार को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, ग्रामीणों ने चेतावनी दी-'समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे'
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    3
    साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher Jhalrapatan, Jhalawar•
    22 hrs ago
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि खानपुर । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार देर शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
    3
    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि
खानपुर । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार देर शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी।
नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
    1
    कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत
कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है।
हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.