नौबतपुर में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू, पहले दिन 38 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 8 और 9 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया तय की गई है, जिसमें पहले दिन विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले ही दिन कुल 38 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। सावरचक पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए राजवंती देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। गोनवा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए विजय प्रसाद ने नामांकन किया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के 9 पदों के लिए भी प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। नौबतपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही 6 कार्यकारिणी पदों के लिए भी नामांकन हुआ। जैतीपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार—विंदा देवी और आशुतोष कुमार—ने नामांकन किया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 4 पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। बारा पंचायत से कार्यकारिणी सदस्य के 4 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पहले दिन नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है और उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। प्रखंड प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अब दूसरे दिन यानी 9 अप्रैल को भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके बाद यह साफ हो सकेगा कि किस पंचायत में कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे। चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और भी तेज होने की संभावना है।

- नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 8 और 9 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया तय की गई है, जिसमें पहले दिन विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले ही दिन कुल 38 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। सावरचक पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए राजवंती देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। गोनवा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए विजय प्रसाद ने नामांकन किया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के 9 पदों के लिए भी प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। नौबतपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही 6 कार्यकारिणी पदों के लिए भी नामांकन हुआ। जैतीपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार—विंदा देवी और आशुतोष कुमार—ने नामांकन किया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 4 पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। बारा पंचायत से कार्यकारिणी सदस्य के 4 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पहले दिन नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है और उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। प्रखंड प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अब दूसरे दिन यानी 9 अप्रैल को भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके बाद यह साफ हो सकेगा कि किस पंचायत में कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे। चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और भी तेज होने की संभावना है।1
- पटना पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामला बिहटा के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।1
- please doston subscribe karna na bhule kaisi video dekhne ke liye1
- पटना जिला के पालीगंज नगर पंचायत के पानी टंकी रोड में सड़क पर अतिक्रमण को नगर प्रशासन द्वारा मुक्त किया गया रिपोर्ट अशोक कुमार संध्या न्यूज़2
- पटना: बिहार की राजनीति एक बार फिर बयानबाज़ी को लेकर गरमा गई है। राजद नेता तेज प्रताप यादव के एक विवादित बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बोरिंग रोड इलाके को लेकर ऐसा दावा किया, जिस पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि “पटना के बोरिंग रोड में महिलाएं सिगरेट और शराब पीती हैं और पुरुष उन्हें देखते रहते हैं।” उनके इस बयान को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। आलोचकों का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और महिलाओं की छवि को ठेस पहुंचाते हैं। इसी दौरान तेज प्रताप ने बिहार में शराबबंदी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में हर जगह शराब आसानी से उपलब्ध है और महिलाएं-पुरुष दोनों इसका सेवन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर भी टिप्पणी करते हुए उन्हें “शून्य” बताया। इस टिप्पणी को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव के इन बयानों के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जदयू और भाजपा नेताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बताते हुए माफी की मांग की है, जबकि राजद की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर बिहार की सियासत में बयानबाज़ी के स्तर और मर्यादा को लेकर बहस छेड़ दी है।1
- पुराने खराब मोबाइलों के जरिए निजी डेटा में सेंध! विदेश से जुड़े कबाड़ियों के तार, बिहार STF ने किया पर्दाफाश उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दर्ज एक मामले को लेकर बिहार के कटिहार में गिरफ्तार किए गए एक कबाड़ी ने पुलिस के सामने ऐसा खुलासा किया है जो हैरत में डालने वाला है। बिहार सहित देश के कई राज्यों में पुराने मोबाइल फोन खरीदकर उनका डेटा चुराकर विदेशों को बेचा जा रहा था। पटना: पुराने या बेकाम हुए मोबाइल फोन को खराब मानते हुए आम तौर पर या तो फेंक दिया जाता है, या फिर उसे कबाड़ियों को बेच दिया जाता है। लेकिन ऐसा करके बहुत बड़ा जोखिम लिया जाता है। मोबाइल फोन भले ही खराब हो जाए, लेकिन उसमें स्टोर डेटा तो सुरक्षित रहता है। पुराने मोबाइल फोन के इस डेटा से आपकी निजता में सेंध लगाई जा रही है। इसका खुलासा बिहार पुलिस की एसटीएफ ने किया है। यह सुनकर आपको हैरत होगी, लेकिन सच यह है कि इस डेटा को बेचने और खरीदने का काला कारोबार विदेशों तक फैला है। कबाड़ की आड़ में यह कैसा काला धंधा? बिहार एसटीएफ ने तीन दिन पहले एक अप्रैल को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ कटिहार में छापे की कार्रवाई की थी। पुलिस ने कटिहार के हथिया दियरा में रहने वाले इस्तार आलम को उसके कबाड़ की दुकान से पकड़ा था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज थाने में एक केस दर्ज है, जिसमें वह वांछित था। पुलिस के मुताबिक वह बिहार और कई अन्य राज्यों में पुराने मोबाइल फोन खरीदता था। इसके लिए वह एक पूरा रैकेट चला रहा था। मौबाइल से कैसे निकालते हैं डेटा? आरोपी इस्तार आलम की गिरफ्तारी के बाद इस काले धंधे का पर्दाफाश हुआ। एसटीएफ को पता चला है कि बिहार के कबाड़ का व्यवसाय करने वाले कुछ लोग विदेशी डेटा सेंटरों को पुराने मोबाइल फोन का मदर बोर्ड बेचते हैं। फोन भले ही पुराना और खराब होता है लेकिन उसके डेटा को रिकवर किया जा सकता है। इस तरह पुराने फोन के मदर बोर्ड से डेटा चोरी किया जा रहा था। पता चला है कि कबाड़ियों के जरिए लाखों मोबाइल फोनों का डेटा कई देशों में पहुंच चुका है।1
- पटना/दनियावां - प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर में स्थित पाटलिपुत्रा सीमेंट वर्क्स के सैकड़ों मजदूरों ने अपने वेतन वृद्धि के मांग को ले बुधवार की सुबह छह बजे से दस बजे तक सीमेंट फैक्ट्री के गेट पर बैठक कर हड़ताल कर दी जिससे सीमेंट फैक्ट्री में किसी भी बड़े मालवाहक वाहन नहीं जा सके. जिससे फैक्ट्री के अंदर जाने वाली सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. मजदूरों की हड़ताल की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना अध्यक्ष मुन्ना दास व दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद दलबल के साथ फैक्ट्री गेट पर पहुंच कर मजदूरों को समझाने का प्रयास किया पर मजदूर अपनी मांग पर अड़े रहे और सीमेंट फैक्ट्री में काम को ठप करा दिया। मजदूरों द्वारा अपने प्रति दिन की मजदूरी 436 रुपए से बढ़ाकर केंद्र सरकार द्वारा दी गई नए रेट 783रुपए की मांग की जा रही थी. मजदूरों का कहना है कि हमलोग का वेतन ठेकेदारों के द्वारा और पेटी कॉन्ट्रैक्टर द्वारा दी जाती है।इसलिए हमलोग का वेतन की कटौती कर शोषण हो रहा है.436 रुपए प्रतिदिन दी जाती है उसी में से पीएफ का पैसा भी काटा जाता है। ईएसआई कार्ड और आई कार्ड भी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है सिर्फ गेट पास दिया गया है.साथ ही नाश्ता और भोजन भी इधर बंद कर दिया गया है.सभी मजदूर अपनी वेतन को एचआर के द्वारा खाता में भेजने की मांग कर रहे थे।हड़ताल के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के एचआर हेड श्यामेंद्र दधीचि अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंच कर मजदूरों को समझाया और अपनी समस्या को लिखकर देने की बात की।उसके बाद सभी मजदूर इक्कठे होकर अपनी मांगों की सूची अपना हस्ताक्षर कर दिया.उसके बाद प्लांट में बड़े गाड़ियों का प्रवेश कराया गया.करीब चार घंटे तक सीमेंट फैक्ट्री के गेट को मजदूर घेरे रहे. मजदूर अपनी मांगों का लिखित मांग पत्र एचआर हेड को दिया जिसको के एचआर हेड द्वारा तीन माह का समय दिया गया तब जाकर मजदूर हड़ताल से हटे और अपने अपने घर और काम पर चले गए.3
- बिहटा (पटना): पटना जिले के बिहटा प्रखंड सभागार में पैक्स (PACS) चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया दो दिनों तक यानी 9 अप्रैल, गुरुवार तक चलेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शिवजन्म राम ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहटा प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र और अन्य संबंधित क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं।1