दौसा के मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर उमडा जन सैलाव मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर उमडा जन सैलाव डाँ किरोड़ी लाल मीना ने किया कार्यक्रम को संबोधित खबर दौसा से है जहां 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास मे मीणा समाज का जन सैलाव उमड़ा जिसको लेकर दौसा से नांगल राजावतान व लालसोट से नांगल राजावतान सड़को पर लोगों का हुजूम देखने को मिला राजस्थान के विभिन्न राज्यों से महिला पुरुष मीणा हाईकोर्ट पहुचे कार्यक्रम को कार्यक्रम संयोजक जगमोहन मीणा महवा विधायक राजेंद्र मीणा दौसा सांसद मुरारीलाल मीना व डां किरोड़ी लाल मीना ने संबोधित किया वही आदिवासी दिवस पर सभी पार्टियों के नेता एक जाजम पर बैठे नजर आये डां किरोड़ी लाल मीना ने अपने संबोधन में कहा की पहले मेरे लिए समाज है पार्टी बाद मे यदि समाज को थोडी भी परेशानी आई तो मै समाज के साथ खड़ा रहूगा वही समाज के युवाओं से नशा छोडने व शिक्षा पर जोर देने की कही कार्यक्रम मे विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी वही कार्यक्रम मे करीब दो लाख से अधिक की भीड़ जूटी जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है भीड़ को देखकर मंत्री डां किरोड़ी लाल गदगद नजर आये
दौसा के मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर उमडा जन सैलाव मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर उमडा जन सैलाव डाँ किरोड़ी लाल मीना ने किया कार्यक्रम को संबोधित खबर दौसा से है जहां 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास मे मीणा समाज का जन सैलाव उमड़ा जिसको लेकर दौसा से नांगल राजावतान व लालसोट से नांगल राजावतान सड़को पर लोगों का हुजूम देखने को मिला राजस्थान के विभिन्न राज्यों से महिला पुरुष मीणा हाईकोर्ट पहुचे कार्यक्रम को कार्यक्रम संयोजक जगमोहन मीणा महवा विधायक राजेंद्र मीणा दौसा सांसद मुरारीलाल मीना व डां किरोड़ी लाल मीना ने संबोधित किया वही आदिवासी दिवस पर सभी पार्टियों के नेता एक जाजम पर बैठे नजर आये डां किरोड़ी लाल मीना ने अपने संबोधन में कहा की पहले मेरे लिए समाज है पार्टी बाद मे यदि समाज को थोडी भी परेशानी आई तो मै समाज के साथ खड़ा रहूगा वही समाज के युवाओं से नशा छोडने व शिक्षा पर जोर देने की कही कार्यक्रम मे विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी वही कार्यक्रम मे करीब दो लाख से अधिक की भीड़ जूटी जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है भीड़ को देखकर मंत्री डां किरोड़ी लाल गदगद नजर आये
- _‘हर घर तिरंगा’ अभियान_ तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजे देशभक्ति के जयघोष आनंद शर्मा स्कूल से गांधी तिराहे तक निकली भव्य प्रभात फेरी दौसा, 9 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आनंद शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से गांधी तिराहे तक भव्य तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाते हुए प्रभात फेरी को अनुशासित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी को किया नमन प्रभात फेरी के समापन अवसर पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी एवं समसा के सहायक परियोजना समन्वयक मदनलाल शर्मा, रामगोपाल सोनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दौसा घनश्याम स्वर्णकार, जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी, सह प्रभारी अधिकारी एवं समसा कार्यक्रम अधिकारी लोकेश शर्मा, गांधी चौक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला शर्मा, आनंद शर्मा राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य माधुरी गुप्ता, रेलवे स्टेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनी लाल मीणा, रामकुंड राजकीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश जोशी, रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय के प्राचार्य हरकेश मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान कार्यक्रम के सह प्रभारी अधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि तिरंगा प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहने तथा देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दिलाई मतदाता शपथ कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने, अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।1
- सीता माता मंदिर निमाली सवाई माधोपुर से श्री कामेश्वर महादेव मंदिर सिंगवाडा की 19वीं पैदल यात्रा गाजे - बाजे साथ निकली सीता माता मंदिर निमाली सवाई माधोपुर से श्री कामेश्वर महादेव मंदिर सिंगवाड़ा के लिए 19वीं पैदल यात्रा धूमधाम से गाजे- बाजे के साथ बोल बम की जय करो साथ रवाना हुई। जिसमें शिव भक्त पवित्र जल कावड़ में भरकर रवाना हुए। जगह-जगह लोगों द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान सारा वातावरण शिवमय हो गया।1
- पुलिस का काम कानून व्यवस्था से आगे बढ़ कर होता है..... 10 साल से बिछड़े पिता को सिर्फ एक शब्द ने परिवार से मिला दिया। ❤️ रानीखेत के मजखाली में पुलिस ने लापता श्याम सिंह की पहचान सिर्फ “राजेपुर” शब्द के सहारे तलाश ली। मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती से जूझ रहे श्याम सिंह को पुलिस ने डायरी-कलम दी, और वही एक शब्द उनके घर तक पहुंचने की कड़ी बन गया। 7 अगस्त को बेटों ने उन्हें गले लगाया—करीब 10 साल बाद। कभी-कभी पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी FIR या गिरफ्तारी नहीं, बल्कि किसी परिवार को उसका अपना वापस दिलाना होती है।1
- बारिश में भी नहीं थमा तिरंगे का जोश! जयपुर में CM भजनलाल-नड्डा ने लहराया तिरंगा #HarGharTiranga #TirangaYatra #Jaipur #JaipurNews #RajasthanNews #BhajanlalSharma #JPNadda #JPNadda1
- नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित* *चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश* *जयपुर, 08 अगस्त।* जिला निर्वाचन अधिकारी(म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के संबंध में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से निर्वहन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, कानून-व्यवस्था, परिवहन, कार्मिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, सूचना प्रौद्योगिकी, नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। बैठक में संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने तथा निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं रिपोर्टों का नियमित संधारण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए 27 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेन्द्र वर्मा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर उत्तर राजेंद्र सिंह साहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे। *नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित* *चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश* *जयपुर, 08 अगस्त।* जिला निर्वाचन अधिकारी(म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के संबंध में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से निर्वहन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, कानून-व्यवस्था, परिवहन, कार्मिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, सूचना प्रौद्योगिकी, नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। बैठक में संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने तथा निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं रिपोर्टों का नियमित संधारण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए 27 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेन्द्र वर्मा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर उत्तर राजेंद्र सिंह साहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।2
- साण्डेराव में खुलेगा देश का इकलौता 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडीजिनस फार्म' ₹60 करोड़ की लागत से 200 बीघा में होगा विकसित, गाय-भैंस समेत 30 प्रजातियों के नस्ल सुधार पर होगा रिसर्च जयपुर, 9 अगस्त। राजस्थान में पशुओं की स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और नस्ल सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के साण्डेराव में प्रदेश के पहले 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडीजिनस फार्म' का निर्माण शुरू हो गया है। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेंटर के प्रशासनिक भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सेंटर लगभग 200 बीघा भूमि में विकसित किया जा रहा है। सरकार के अनुसार, यह देश का पहला ऐसा सेंटर होगा, जहां एक साथ गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट और घोड़े की करीब 30 प्रजातियों के नस्ल सुधार, संरक्षण एवं संवर्धन पर काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में इसे राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत धरातल पर उतारा जा रहा है।1
- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए छात्रनेता निर्मल चौधरी, राहत सामग्री लेकर पहुंचे जयपुर। असम में लगातार बिगड़ते बाढ़ के हालात के बीच जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई इलाकों में बाढ़ के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और राहत एवं सहायता की जरूरत बनी हुई है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के छात्रनेता निर्मल चौधरी आगे आए हैं। वे असम पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सहायता सामग्री लेकर पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का प्रयास किया। निर्मल चौधरी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल के जरिए बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया है। असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच राजस्थान से पहुंची यह सहायता प्रभावित लोगों के लिए राहत और उम्मीद का संदेश लेकर आई है।1
- 120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का सिविल डिफेंस टीम ने किया सफल रेस्क्यू* जयपुर, 8 अगस्त। शनिवार को को दोपहर 3:35 बजे कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट से सूचना प्राप्त हुई कि रघुनाथपुरा/खातिया की ढाणी, थाना कानोता क्षेत्र में एक व्यक्ति करीब 120 फीट गहरे कुएं में गिर गया है। सूचना के अनुसार व्यक्ति जीवित था और उसे तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए सुरक्षित तरीके से कुएं में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे जीवित एवं सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू के बाद व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।सिविल डिफेंस टीम की तत्परता, साहस और त्वरित कार्रवाई के चलते एक व्यक्ति की जान बचाने में सफलता मिली। *120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का सिविल डिफेंस टीम ने किया सफल रेस्क्यू* जयपुर, 8 अगस्त। शनिवार को को दोपहर 3:35 बजे कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट से सूचना प्राप्त हुई कि रघुनाथपुरा/खातिया की ढाणी, थाना कानोता क्षेत्र में एक व्यक्ति करीब 120 फीट गहरे कुएं में गिर गया है। सूचना के अनुसार व्यक्ति जीवित था और उसे तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए सुरक्षित तरीके से कुएं में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे जीवित एवं सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू के बाद व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।सिविल डिफेंस टीम की तत्परता, साहस और त्वरित कार्रवाई के चलते एक व्यक्ति की जान बचाने में सफलता मिली।2