_‘हर घर तिरंगा’ अभियान_ तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजे देशभक्ति के जयघोष आनंद शर्मा स्कूल से गांधी तिराहे तक निकली भव्य प्रभात फेरी दौसा, 9 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आनंद शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से गांधी तिराहे तक भव्य तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाते हुए प्रभात फेरी को अनुशासित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी को किया नमन प्रभात फेरी के समापन अवसर पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी एवं समसा के सहायक परियोजना समन्वयक मदनलाल शर्मा, रामगोपाल सोनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दौसा घनश्याम स्वर्णकार, जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी, सह प्रभारी अधिकारी एवं समसा कार्यक्रम अधिकारी लोकेश शर्मा, गांधी चौक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला शर्मा, आनंद शर्मा राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य माधुरी गुप्ता, रेलवे स्टेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनी लाल मीणा, रामकुंड राजकीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश जोशी, रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय के प्राचार्य हरकेश मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान कार्यक्रम के सह प्रभारी अधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि तिरंगा प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहने तथा देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दिलाई मतदाता शपथ कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने, अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

- नगर परिषद में 11 एवं 12 अगस्त को लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला नगर परिषद में 11 एवं 12 अगस्त को लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला दौसा, 10 अगस्त। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत नगर परिषद की ओर से 11 एवं 12 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नगर परिषद आयुक्त हंसा मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।1
- दौसा सिकन्दरा बावनपाड़ा भोपा मालियों की ढाणी में कावड यात्रियों को तिलक लगा कर स्वागत किया दौसा सिकन्दरा बावनपाड़ा भोपा मालियों की ढाणी में कावड यात्रियों को तिलक लगा कर स्वागत किया और उमेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक वह बिल पत्र चडा कर प्रसादी वितरण किया4
- दौसा जिले के नांगल मीणा हाई कोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे रविवार को1
- लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की ओर से सोमवार को कोथून रोड स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा ने की। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति पर जोर दिया। वृक्षारोपण कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया गया। इस दौरान छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- बामनवास में गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे, कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास से हरिद्वार के लिए निकली 27वीं विशाल पैदल कांवड़ यात्रा के कांवड़ यात्री आज गंगाजल लेकर वापस बामनवास पहुंचे। कस्बे में जगह-जगह युवाओं और ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। डीजे की धुन पर कांवड़िए नाचते-गाते नजर आए, वहीं ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा बामनवास गूंज उठा। स्वागत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान शिवदयाल मीणा,विजय सिंह मीना, मनीष कावट, राजेंद्र मीना टिटू, रोहित मीना और आशीष सहित कई युवा मौजूद रहे। पूरे कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास में बंदी की मौतजेल प्रशासन लेकर पहुंचा जिला अस्पताल, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने किया मृत घोषित, विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास में बंदी की मौत जेल प्रशासन लेकर पहुंचा जिला अस्पताल, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने किया मृत घोषित, मृतक बंदी लटूर पुत्र कन्हैयालाल लाल, सवाई माधोपुर के कोतवाली थाने के सेलू का टापरा निवासी, जेल प्रशासन ने परिजनों को दी सूचना, मजिस्ट्रेट कार्रवाई के साथ होगा शव का पोस्टमार्टम, पापड़दा थाना क्षेत्र में स्थित है जेल1
- मीणा हाईकोर्ट में आदिवासी दिवस पर बवाल! चली लाठियां, मची अफरा-तफरी1