Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की ओर से सोमवार को कोथून रोड स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा ने की। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति पर जोर दिया। वृक्षारोपण कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया गया। इस दौरान छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Girdhari lal Sahu
लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की ओर से सोमवार को कोथून रोड स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा ने की। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति पर जोर दिया। वृक्षारोपण कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया गया। इस दौरान छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली बामनवास, सवाईमाधोपुर : बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे बामनवास। उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द में भव्य तिरंगा रैली का किया गया आयोजन। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में शिक्षक केशव चंद मीणा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा और मनोज कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रैली में उत्साहपूर्वक लिया भाग। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज की शान, गरिमा और सम्मान के समर्थन में देशभक्ति के लगाए नारे। रैली से पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश।1
- विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास में बंदी की मौतजेल प्रशासन लेकर पहुंचा जिला अस्पताल, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने किया मृत घोषित, विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास में बंदी की मौत जेल प्रशासन लेकर पहुंचा जिला अस्पताल, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने किया मृत घोषित, मृतक बंदी लटूर पुत्र कन्हैयालाल लाल, सवाई माधोपुर के कोतवाली थाने के सेलू का टापरा निवासी, जेल प्रशासन ने परिजनों को दी सूचना, मजिस्ट्रेट कार्रवाई के साथ होगा शव का पोस्टमार्टम, पापड़दा थाना क्षेत्र में स्थित है जेल1
- गंगापुर सिटी में फन प्ले जॉन कार्यक्रम में आए हुऐ अभिभावकों एवं अतिथियों का क्या कहना है जाने!1
- पुरानी पुलिस चौकी के पास शिवालय में रात्रि भजन संध्या, भजनों पर झूमे शिव भक्त शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में हुआ आयोजन, भजन गायकों ने बांधा समां पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित शिवालय में शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर शिव भक्त झूम उठे और पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, सवाईमाधोपुर :हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट रोड , रणथंभौर सर्किल , सर्किट हाउस , आलनपुर सर्किल सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर।3
- *'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली* _‘हर घर तिरंगा’ अभियान_ *'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली* * घोड़े, पैदल, स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार तिरंगा लेकर हुए शामिल, विशाल तिरंगा रहा मुख्य आकर्षण दौसा, 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा, हम एक साथ हैं” थीम पर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट से गांधी तिराहे तक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने हरी झंडी दिखाकर जिला कलक्ट्रेट परिसर से गौरवमयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा सोमनाथ सर्कल होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का मुख्य आकर्षण विशाल तिरंगा रहा। राष्ट्रभक्ति के अद्भुत रंगों से सराबोर तिरंगा यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्काउट एवं गाइड, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी पूर्ण उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति की पावन ऊर्जा से भर दिया। यात्रा में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार दल के बाद स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा स्काउट-गाइड के बच्चे चल रहे थे। उनके हाथों में विशाल तिरंगा था और दिलों में देशभक्ति का जोश था। इनके पीछे स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान रंग-बिरंगे झंडों, पारंपरिक वेशभूषा, सुसज्जित बैनरों और देशभक्ति गीतों ने जन-जन में नई ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, भारत की एकता-अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित संदेश जनमानस तक पहुंचाने के लिए देशभक्ति गीत एवं कविताओं का गुंजन किया गया तथा रंगोली भी सजाई गई। *गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन* तिरंगा रैली के समापन पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए। *हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान* इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तिरंगा रैली के माध्यम से तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आमजन से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल एवं सुरेश घोषी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीणा, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, डॉ. रतन तिवाड़ी, महेंद्र चांदा, लेखपाल कसाना, भूपेंद्र सिंह, नवीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। तिरंगा रैली का संचालन जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी एवं माधुरी गुप्ता ने किया।1
- गंगापुर सिटी में खंडेलवाल युवा परिषद की नई पहल खंडेलवाल समाज के छोटे बच्चों के लिए फंन जॉन खेलकूद कार्यक्रम किया आयोजन1
- खुले पानी के टैंक में गिरी 16 वर्षीय बालिका, मौत रात में पेशाब के लिए निकली थी श्वेता, घर में खुले टैंक में गिरने से हादसा,परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार उदेई मोड़ थाना क्षेत्र के लाटा हाउस स्थित मीणा कॉलोनी में रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बने खुले पानी के टैंक में गिरने से 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल पानी से बाहर निकालकर राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार श्वेता मीणा (16) पुत्री अरविंद मीणा निवासी किशोरपुर, थाना वजीरपुर, हाल निवासी लाटा हाउस मीणा कॉलोनी, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पेशाब करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान घर में बना पानी का टैंक खुला होने के कारण वह अचानक उसमें गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने बालिका को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उदेई मोड़ थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार एकत्र हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शव उन्हें सौंप दिया। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। उदेई मोड़ थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों में बने पानी के टैंक को खुला नहीं छोड़ें। टैंक पर ढक्कन लगाने के साथ ही उसे सुरक्षित तरीके से बंद रखें और आवश्यकता होने पर ताला भी लगाएं। पुलिस का कहना है कि खुले टैंक बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।3