Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, सवाईमाधोपुर :हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट रोड , रणथंभौर सर्किल , सर्किट हाउस , आलनपुर सर्किल सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर।
Sudeep Kumar Gaur
हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, सवाईमाधोपुर :हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट रोड , रणथंभौर सर्किल , सर्किट हाउस , आलनपुर सर्किल सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बामनवास में गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे, कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास से हरिद्वार के लिए निकली 27वीं विशाल पैदल कांवड़ यात्रा के कांवड़ यात्री आज गंगाजल लेकर वापस बामनवास पहुंचे। कस्बे में जगह-जगह युवाओं और ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। डीजे की धुन पर कांवड़िए नाचते-गाते नजर आए, वहीं ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा बामनवास गूंज उठा। स्वागत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान शिवदयाल मीणा,विजय सिंह मीना, मनीष कावट, राजेंद्र मीना टिटू, रोहित मीना और आशीष सहित कई युवा मौजूद रहे। पूरे कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- और गंगापुर सिटी में अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अग्रवाल शिक्षण संस्थान की नई पहल, निशुल्क स्कूल बैग एवं ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे1
- दौसा में खौफनाक वारदात: जिला जेल में बंदी लटूर मीणा की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, परिजनों ने लगाया सनसनीखेज हत्या का आरोप; भारी आक्रोश! दौसा में खौफनाक वारदात: जिला जेल में बंदी लटूर मीणा की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, परिजनों ने लगाया सनसनीखेज हत्या का आरोप; भारी आक्रोश! दौसा। जिला जेल की चारदीवारी के भीतर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बंदी लटूर मीणा का शव संदिग्ध हालात में मिला। मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और आक्रोशित भीड़ ने प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिजनों का साफ तौर पर सनसनीखेज आरोप है कि लटूर मीणा की सामान्य मौत नहीं हुई है, बल्कि जेल के भीतर उसकी बेदर्दी से हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे कद्दावर नेता, प्रशासन के फूले हाथ-पांव घटना की भनक लगते ही वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह खटाना और गोपाल बस्सी दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर प्रशासन को आड़े हाथों लिया और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। मौके पर जमा उग्र भीड़ और कद्दावर नेताओं की मौजूदगी से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। मुआवजे और एफआईआर पर अड़ा परिवार परिजनों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक दोषी जेल कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होता, शव का पोस्टमार्टम उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड से नहीं कराया जाता और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासनिक लीपापोती या सच की जीत? जेल के कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद हुई इस संदिग्ध मौत ने जेल प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस-प्रशासन लगातार परिजनों को शांत कराने की मशक्कत में जुटा है।1
- लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की ओर से सोमवार को कोथून रोड स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा ने की। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति पर जोर दिया। वृक्षारोपण कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया गया। इस दौरान छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- पुरानी पुलिस चौकी के पास शिवालय में रात्रि भजन संध्या, भजनों पर झूमे शिव भक्त शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में हुआ आयोजन, भजन गायकों ने बांधा समां पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित शिवालय में शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर शिव भक्त झूम उठे और पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- गुढाचन्द्रजी कस्बे में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम दुकिन बंद कर भागे झोला छाप करौली जिले के गुढाचन्द्रजी कस्बे में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की जांच के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। कार्रवाई से पहले ही कई क्लीनिक बंद मिले। टीम ने संबंधित क्लीनिकों के बाहर नोटिस चस्पा कर संचालकों को तीन दिन में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बीसीएमओ डॉ. जगराम मीना और सीएचसी प्रभारी डॉ. रामकृपाल मीना के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाई की है. लोगों ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि जिन क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई, वे दोपहर तक खुले हुए थे और मरीजों का उपचार कर रहे थे। लोगों का कहना है कि टीम के पहुंचने से पहले ही संचालकों को सूचना मिल गई थी, जिसके बाद वे क्लीनिक बंद कर चले गए।कस्बे में ये क्लीनिक बीसीएमओ कार्यालय से मात्र 30 से 40 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहे थे। इसके बावजूद लंबे समय से इनके संचालन को लेकर सवाल उठते रहे हैं।1
- नगर परिषद में 11 एवं 12 अगस्त को लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला नगर परिषद में 11 एवं 12 अगस्त को लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला दौसा, 10 अगस्त। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत नगर परिषद की ओर से 11 एवं 12 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नगर परिषद आयुक्त हंसा मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।1
- बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली बामनवास, सवाईमाधोपुर : बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे बामनवास। उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द में भव्य तिरंगा रैली का किया गया आयोजन। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में शिक्षक केशव चंद मीणा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा और मनोज कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रैली में उत्साहपूर्वक लिया भाग। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज की शान, गरिमा और सम्मान के समर्थन में देशभक्ति के लगाए नारे। रैली से पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश।1