Shuru
Apke Nagar Ki App…
और गंगापुर सिटी में अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अग्रवाल शिक्षण संस्थान की नई पहल, निशुल्क स्कूल बैग एवं ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Anil Kumar journalist
और गंगापुर सिटी में अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अग्रवाल शिक्षण संस्थान की नई पहल, निशुल्क स्कूल बैग एवं ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे
More news from राजस्थान and nearby areas
- बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली बामनवास, सवाईमाधोपुर : बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे बामनवास। उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द में भव्य तिरंगा रैली का किया गया आयोजन। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में शिक्षक केशव चंद मीणा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा और मनोज कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रैली में उत्साहपूर्वक लिया भाग। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज की शान, गरिमा और सम्मान के समर्थन में देशभक्ति के लगाए नारे। रैली से पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश।1
- हिंडौन-खरेटा मार्ग पर सुधार के नाम पर छलावा: दो फीट के गड्ढों में भरी पीली मिट्टी, सड़क बनी खतरनाक दलदल..... हिंडौन सिटी। निर्माण के साथ ही दम तोड़ने वाली हिंडौन-खरेटा सड़क पर ग्रामीणों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 5 साल की गारंटी वाली सड़क के निर्माण के तुरंत बाद ही जर्जर होने और उसमें दो-दो फीट गहरे गड्ढे होने की खबर जब ‘दैनिक नवज्योति’ में प्रमुखता से प्रकाशित हुई, तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। लेकिन, इसके बाद जो कदम उठाया गया, उसने राहत देने के बजाय राहगीरों के लिए आफत और बढ़ा दी है। गड्ढों को दुरुस्त करने पहुंचे संबंधित विभाग के ठेकेदार ने तकनीकी मानकों को दरकिनार करते हुए कंक्रीट या गिट्टी मोरम डालने के बजाय सीधे पीली मिट्टी भर दी। मौसम में नमी और वाहनों की आवाजाही के कारण यह मिट्टी पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर बिछे इस दलदल के कारण हिंडौन-खरेटा मार्ग पर सफर करना वाहन चालकों को मुसीबत भरा हो गया है। दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलकर गिर रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इसके अलावा चार पहिया और भारी वाहन दलदल में धंस रहे हैं, जिससे लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली बच्चों और मरीजों पर आफत: रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, दैनिक यात्रियों और एम्बुलेंस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पहले तो दो-दो फीट के गड्ढे जानलेवा थे ही,अब इस पीली मिट्टी ने पूरी सड़क को दलदल बना दिया है। ऐसा लगता है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, 5 साल की गारंटी का क्या हुआ? नियमों के मुताबिक जिस सड़क का निर्माण 5 साल की गारंटी अवधि के तहत हुआ था, वह बनते ही कैसे टूट गई? लापरवाही और लीपापोती के लगाए आरोप : नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी ने बताया कि अधिकारियों ने अखबार में खबर छपने के बाद आनन-फानन में गिट्टी रोड़ी के बजाय मिट्टी डालकर सिर्फ लीपापोती करने की कोशिश की, जो अब उन पर उल्टी पड़ गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण जनता को यह खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष सैनी ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा से घटिया निर्माण और लीपापोती करने वाले ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने एवं सड़क से जल्द दलदल हटाकर कंक्रीट और डामरीकरण कराएं जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो क्षेत्र वासी सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।1
- लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की ओर से सोमवार को कोथून रोड स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा ने की। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति पर जोर दिया। वृक्षारोपण कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया गया। इस दौरान छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी श्री प्रवीणचंद्र जी छाबड़ा के निवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत-सम्मान किया। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। ऐसे महान राष्ट्रसेवियों का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाली तिरंगा रैली जेपी नड्डा हुए शामिल2
- मरीजों की एंबुलेंस बनी प्याज लोडिंग गाड़ी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मुरैना के पोरसा से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर दो एंबुलेंस प्याज की बोरियों से भरी नजर आ रही हैं। जिस एंबुलेंस का काम बीमार और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना है, वही एंबुलेंस अगर प्याज ढोती नजर आए तो सवाल उठना लाजिमी है। आखिर मरीजों के लिए रखी एंबुलेंस में प्याज की बोरियां किसके इशारे पर और क्यों भरी गईं? तस्वीरें पोरसा सब्जी मंडी की बताई जा रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- चौरू सड़क मार्ग के गड्ढों और जल निकासी की समस्या पर विधायक ने दिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश1
- गंगापुर सिटी में खंडेलवाल युवा परिषद की नई पहल खंडेलवाल समाज के छोटे बच्चों के लिए फंन जॉन खेलकूद कार्यक्रम किया आयोजन1
- हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, सवाईमाधोपुर :हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट रोड , रणथंभौर सर्किल , सर्किट हाउस , आलनपुर सर्किल सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर।3
- लालसोट: विश्व आदिवासी दिवस पर लालसोट से निकली भव्य ट्रैक्टर रैली विश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर की अगुवाई में पीपली पातलवास से नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट तक करीब 7 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली निकाली गई। विधायक स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार बनाकर रैली का स्वागत किया गया। रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।3