Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: विश्व आदिवासी दिवस पर लालसोट से निकली भव्य ट्रैक्टर रैली विश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर की अगुवाई में पीपली पातलवास से नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट तक करीब 7 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली निकाली गई। विधायक स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार बनाकर रैली का स्वागत किया गया। रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: विश्व आदिवासी दिवस पर लालसोट से निकली भव्य ट्रैक्टर रैली विश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर की अगुवाई में पीपली पातलवास से नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट तक करीब 7 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली निकाली गई। विधायक स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार बनाकर रैली का स्वागत किया गया। रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की ओर से सोमवार को कोथून रोड स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा ने की। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति पर जोर दिया। वृक्षारोपण कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया गया। इस दौरान छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- बामनवास में गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे, कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास से हरिद्वार के लिए निकली 27वीं विशाल पैदल कांवड़ यात्रा के कांवड़ यात्री आज गंगाजल लेकर वापस बामनवास पहुंचे। कस्बे में जगह-जगह युवाओं और ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। डीजे की धुन पर कांवड़िए नाचते-गाते नजर आए, वहीं ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा बामनवास गूंज उठा। स्वागत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान शिवदयाल मीणा,विजय सिंह मीना, मनीष कावट, राजेंद्र मीना टिटू, रोहित मीना और आशीष सहित कई युवा मौजूद रहे। पूरे कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- दौसा में खौफनाक वारदात: जिला जेल में बंदी लटूर मीणा की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, परिजनों ने लगाया सनसनीखेज हत्या का आरोप; भारी आक्रोश! दौसा में खौफनाक वारदात: जिला जेल में बंदी लटूर मीणा की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, परिजनों ने लगाया सनसनीखेज हत्या का आरोप; भारी आक्रोश! दौसा। जिला जेल की चारदीवारी के भीतर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बंदी लटूर मीणा का शव संदिग्ध हालात में मिला। मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और आक्रोशित भीड़ ने प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिजनों का साफ तौर पर सनसनीखेज आरोप है कि लटूर मीणा की सामान्य मौत नहीं हुई है, बल्कि जेल के भीतर उसकी बेदर्दी से हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे कद्दावर नेता, प्रशासन के फूले हाथ-पांव घटना की भनक लगते ही वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह खटाना और गोपाल बस्सी दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर प्रशासन को आड़े हाथों लिया और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। मौके पर जमा उग्र भीड़ और कद्दावर नेताओं की मौजूदगी से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। मुआवजे और एफआईआर पर अड़ा परिवार परिजनों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक दोषी जेल कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होता, शव का पोस्टमार्टम उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड से नहीं कराया जाता और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासनिक लीपापोती या सच की जीत? जेल के कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद हुई इस संदिग्ध मौत ने जेल प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस-प्रशासन लगातार परिजनों को शांत कराने की मशक्कत में जुटा है।1
- नगर परिषद में 11 एवं 12 अगस्त को लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला नगर परिषद में 11 एवं 12 अगस्त को लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला दौसा, 10 अगस्त। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत नगर परिषद की ओर से 11 एवं 12 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नगर परिषद आयुक्त हंसा मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।1
- दौसा सिकन्दरा बावनपाड़ा भोपा मालियों की ढाणी में कावड यात्रियों को तिलक लगा कर स्वागत किया दौसा सिकन्दरा बावनपाड़ा भोपा मालियों की ढाणी में कावड यात्रियों को तिलक लगा कर स्वागत किया और उमेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक वह बिल पत्र चडा कर प्रसादी वितरण किया4
- और गंगापुर सिटी में अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अग्रवाल शिक्षण संस्थान की नई पहल, निशुल्क स्कूल बैग एवं ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे1
- दौसा जिले के नांगल मीणा हाई कोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे रविवार को1
- लालसोट: विश्व आदिवासी दिवस पर लालसोट से निकली भव्य ट्रैक्टर रैली विश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर की अगुवाई में पीपली पातलवास से नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट तक करीब 7 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली निकाली गई। विधायक स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार बनाकर रैली का स्वागत किया गया। रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।3