logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली* _‘हर घर तिरंगा’ अभियान_ *'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली* * घोड़े, पैदल, स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार तिरंगा लेकर हुए शामिल, विशाल तिरंगा रहा मुख्य आकर्षण दौसा, 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा, हम एक साथ हैं” थीम पर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट से गांधी तिराहे तक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने हरी झंडी दिखाकर जिला कलक्ट्रेट परिसर से गौरवमयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा सोमनाथ सर्कल होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का मुख्य आकर्षण विशाल तिरंगा रहा। राष्ट्रभक्ति के अद्भुत रंगों से सराबोर तिरंगा यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्काउट एवं गाइड, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी पूर्ण उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति की पावन ऊर्जा से भर दिया। यात्रा में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार दल के बाद स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा स्काउट-गाइड के बच्चे चल रहे थे। उनके हाथों में विशाल तिरंगा था और दिलों में देशभक्ति का जोश था। इनके पीछे स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान रंग-बिरंगे झंडों, पारंपरिक वेशभूषा, सुसज्जित बैनरों और देशभक्ति गीतों ने जन-जन में नई ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, भारत की एकता-अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित संदेश जनमानस तक पहुंचाने के लिए देशभक्ति गीत एवं कविताओं का गुंजन किया गया तथा रंगोली भी सजाई गई। *गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन* तिरंगा रैली के समापन पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए। *हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान* इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तिरंगा रैली के माध्यम से तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आमजन से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल एवं सुरेश घोषी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीणा, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, डॉ. रतन तिवाड़ी, महेंद्र चांदा, लेखपाल कसाना, भूपेंद्र सिंह, नवीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। तिरंगा रैली का संचालन जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी एवं माधुरी गुप्ता ने किया।

6 hrs ago
user_पत्रकार दीपक सैनी
पत्रकार दीपक सैनी
Court reporter Dausa, Rajasthan•
6 hrs ago

*'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली* _‘हर घर तिरंगा’ अभियान_ *'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली* * घोड़े, पैदल, स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार तिरंगा लेकर हुए शामिल, विशाल तिरंगा रहा मुख्य आकर्षण दौसा, 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा, हम एक साथ हैं” थीम पर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट से गांधी तिराहे तक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने हरी झंडी दिखाकर जिला कलक्ट्रेट परिसर से गौरवमयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा सोमनाथ सर्कल होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का मुख्य आकर्षण विशाल तिरंगा रहा। राष्ट्रभक्ति के अद्भुत रंगों से सराबोर तिरंगा यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्काउट एवं गाइड, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी पूर्ण उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति की पावन ऊर्जा से भर दिया। यात्रा में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार दल के बाद स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा स्काउट-गाइड के बच्चे चल रहे थे। उनके हाथों में विशाल तिरंगा था और दिलों में देशभक्ति का जोश था। इनके पीछे स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान रंग-बिरंगे झंडों, पारंपरिक वेशभूषा, सुसज्जित बैनरों और देशभक्ति गीतों ने जन-जन में नई ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, भारत की एकता-अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित संदेश जनमानस तक पहुंचाने के लिए देशभक्ति गीत एवं कविताओं का गुंजन किया गया तथा रंगोली भी सजाई गई। *गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन* तिरंगा रैली के समापन पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए। *हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान* इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तिरंगा रैली के माध्यम से तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आमजन से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल एवं सुरेश घोषी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीणा, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, डॉ. रतन तिवाड़ी, महेंद्र चांदा, लेखपाल कसाना, भूपेंद्र सिंह, नवीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। तिरंगा रैली का संचालन जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी एवं माधुरी गुप्ता ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लालसोट: विश्व आदिवासी दिवस पर लालसोट से निकली भव्य ट्रैक्टर रैली विश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर की अगुवाई में पीपली पातलवास से नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट तक करीब 7 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली निकाली गई। विधायक स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार बनाकर रैली का स्वागत किया गया। रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    लालसोट: विश्व आदिवासी दिवस पर लालसोट से निकली भव्य ट्रैक्टर रैली
विश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर की अगुवाई में पीपली पातलवास से नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट तक करीब 7 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली निकाली गई। विधायक स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार बनाकर रैली का स्वागत किया गया। रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली बामनवास, सवाईमाधोपुर : बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे बामनवास। उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द में भव्य तिरंगा रैली का किया गया आयोजन। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में शिक्षक केशव चंद मीणा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा और मनोज कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रैली में उत्साहपूर्वक लिया भाग। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज की शान, गरिमा और सम्मान के समर्थन में देशभक्ति के लगाए नारे। रैली से पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश।
    1
    बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली
बामनवास, सवाईमाधोपुर :
बामनवास पट्टी खुर्द राजकीय विद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे
बामनवास। उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द में भव्य तिरंगा रैली का किया गया आयोजन। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में शिक्षक केशव चंद मीणा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा और मनोज कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रैली में उत्साहपूर्वक लिया भाग। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज की शान, गरिमा और सम्मान के समर्थन में देशभक्ति के लगाए नारे। रैली से पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • छापर में भीड़ से नाराज होकर मंच छोड़ने पर बोले हनुमान बेनीवाल- 'मुझसे गलती हुई, दोबारा हेलीकॉप्टर से आऊंगा' जयपुर। छापर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के चलते मंच से नाराज होकर लौटने के मामले में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बेनीवाल ने माना कि उस समय उनसे गलती हुई और उन्हें इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से नाराज होकर कार्यक्रम नहीं छोड़ना चाहिए था। बेनीवाल ने कहा कि छापर में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत हुई, जिसके चलते वह नाराज होकर मंच से चले गए थे। उन्होंने कहा कि "मुझसे गलती हुई है। मुझे इस तरह से इतनी भारी भीड़ को परेशान नहीं करना चाहिए था और न ही गुस्सा होकर वहां से आना चाहिए था।" बेनीवाल ने अब छापर दोबारा जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर हेलीकॉप्टर से छापड़ा जाएंगे और वहां बड़ी रैली एवं सभा करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात भी करेंगे। बेनीवाल के इस बयान को उनके पहले कार्यक्रम को लेकर सामने आई नाराजगी के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं, उनके दोबारा छापर जाने के ऐलान के बाद समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    छापर में भीड़ से नाराज होकर मंच छोड़ने पर बोले हनुमान बेनीवाल- 'मुझसे गलती हुई, दोबारा हेलीकॉप्टर से आऊंगा'
जयपुर। छापर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के चलते मंच से नाराज होकर लौटने के मामले में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बेनीवाल ने माना कि उस समय उनसे गलती हुई और उन्हें इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से नाराज होकर कार्यक्रम नहीं छोड़ना चाहिए था।
बेनीवाल ने कहा कि छापर में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत हुई, जिसके चलते वह नाराज होकर मंच से चले गए थे। उन्होंने कहा कि "मुझसे गलती हुई है। मुझे इस तरह से इतनी भारी भीड़ को परेशान नहीं करना चाहिए था और न ही गुस्सा होकर वहां से आना चाहिए था।"
बेनीवाल ने अब छापर दोबारा जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर हेलीकॉप्टर से छापड़ा जाएंगे और वहां बड़ी रैली एवं सभा करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात भी करेंगे।
बेनीवाल के इस बयान को उनके पहले कार्यक्रम को लेकर सामने आई नाराजगी के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं, उनके दोबारा छापर जाने के ऐलान के बाद समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जयपुर ग्रामीण की मौखमपुरा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ‘बिच्छू गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार जयपुर ग्रामीण की मोखमपुरा थाना पुलिस ने बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय ‘बिच्छू गैंग’ के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं मौखमपुरा थाना पुलिस की ओर से आज सोमवार को शाम करीब 4 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार आरोपियों पर पालू खुर्द में करीब 51 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देश पर वारदात के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी जानकारी से लगातार मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे और वारदात के बाद दूसरे राज्यों में फरार हो जाते थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों से चोरी किए गए माल की बरामदगी और गिरोह के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय स्तर पर की गई अन्य नकबजनी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
    1
    जयपुर ग्रामीण की मौखमपुरा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ‘बिच्छू गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की मोखमपुरा थाना पुलिस ने बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय ‘बिच्छू गैंग’ के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं मौखमपुरा थाना पुलिस की ओर से आज सोमवार को शाम करीब 4 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार आरोपियों पर पालू खुर्द में करीब 51 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देश पर वारदात के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी जानकारी से लगातार मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे और वारदात के बाद दूसरे राज्यों में फरार हो जाते थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों से चोरी किए गए माल की बरामदगी और गिरोह के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय स्तर पर की गई अन्य नकबजनी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजनकार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजन जयपुर। अन्नपूर्णा नारी संगठन एवं नव जन जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को झोटवाड़ा स्थित एसोसिएशन भवन में हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड) एवं मंजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रसूता महिलाओं की असमय मृत्यु, गौमाता रक्षा एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता संदेश दिया। कार्यक्रम में रैम वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित हुईं। रैम वॉक में प्रथम बबिता एवं द्वितीय शिल्पी, जबकि बेस्ट लहरिया में प्रथम कामिनी राठौड़ एवं द्वितीय कला सोनी रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजते हुए महिलाओं को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नमिता अग्रवाल, डॉ. सुरभि सिंह, अनीता श्रीवास, प्रिया शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूर्वी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। अन्नपूर्णा नारी संगठन की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ।
    2
    हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजनकार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ।


हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजन
जयपुर। अन्नपूर्णा नारी संगठन एवं नव जन जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को झोटवाड़ा स्थित एसोसिएशन भवन में हरियाली तीज एवं लहरिया सीजन-3 का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड) एवं मंजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रसूता महिलाओं की असमय मृत्यु, गौमाता रक्षा एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता संदेश दिया। 
कार्यक्रम में रैम वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित हुईं। रैम वॉक में प्रथम बबिता एवं द्वितीय शिल्पी, जबकि बेस्ट लहरिया में प्रथम कामिनी राठौड़ एवं द्वितीय कला सोनी रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजते हुए महिलाओं को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर नमिता अग्रवाल, डॉ. सुरभि सिंह, अनीता श्रीवास, प्रिया शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूर्वी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। अन्नपूर्णा नारी संगठन की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ।
    user_जनतंत्र की आवाज
    जनतंत्र की आवाज
    City Star आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली* _‘हर घर तिरंगा’ अभियान_ *'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली* * घोड़े, पैदल, स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार तिरंगा लेकर हुए शामिल, विशाल तिरंगा रहा मुख्य आकर्षण दौसा, 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा, हम एक साथ हैं” थीम पर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट से गांधी तिराहे तक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने हरी झंडी दिखाकर जिला कलक्ट्रेट परिसर से गौरवमयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा सोमनाथ सर्कल होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का मुख्य आकर्षण विशाल तिरंगा रहा। राष्ट्रभक्ति के अद्भुत रंगों से सराबोर तिरंगा यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्काउट एवं गाइड, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी पूर्ण उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति की पावन ऊर्जा से भर दिया। यात्रा में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार दल के बाद स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा स्काउट-गाइड के बच्चे चल रहे थे। उनके हाथों में विशाल तिरंगा था और दिलों में देशभक्ति का जोश था। इनके पीछे स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान रंग-बिरंगे झंडों, पारंपरिक वेशभूषा, सुसज्जित बैनरों और देशभक्ति गीतों ने जन-जन में नई ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, भारत की एकता-अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित संदेश जनमानस तक पहुंचाने के लिए देशभक्ति गीत एवं कविताओं का गुंजन किया गया तथा रंगोली भी सजाई गई। *गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन* तिरंगा रैली के समापन पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए। *हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान* इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तिरंगा रैली के माध्यम से तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आमजन से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल एवं सुरेश घोषी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीणा, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, डॉ. रतन तिवाड़ी, महेंद्र चांदा, लेखपाल कसाना, भूपेंद्र सिंह, नवीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। तिरंगा रैली का संचालन जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी एवं माधुरी गुप्ता ने किया।
    1
    *'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली*
_‘हर घर तिरंगा’ अभियान_
*'भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली*
* घोड़े, पैदल, स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार तिरंगा लेकर हुए शामिल, विशाल तिरंगा रहा मुख्य आकर्षण
दौसा, 10 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा, हम एक साथ हैं” थीम पर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट से गांधी तिराहे तक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने हरी झंडी दिखाकर जिला कलक्ट्रेट परिसर से गौरवमयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा सोमनाथ सर्कल होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का मुख्य आकर्षण विशाल तिरंगा रहा।
राष्ट्रभक्ति के अद्भुत रंगों से सराबोर तिरंगा यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्काउट एवं गाइड, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी पूर्ण उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति की पावन ऊर्जा से भर दिया।
यात्रा में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार दल के बाद स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा स्काउट-गाइड के बच्चे चल रहे थे। उनके हाथों में विशाल तिरंगा था और दिलों में देशभक्ति का जोश था। इनके पीछे स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान रंग-बिरंगे झंडों, पारंपरिक वेशभूषा, सुसज्जित बैनरों और देशभक्ति गीतों ने जन-जन में नई ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, भारत की एकता-अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित संदेश जनमानस तक पहुंचाने के लिए देशभक्ति गीत एवं कविताओं का गुंजन किया गया तथा रंगोली भी सजाई गई।
*गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन*
तिरंगा रैली के समापन पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
*हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान*
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तिरंगा रैली के माध्यम से तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आमजन से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल एवं सुरेश घोषी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीणा, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, डॉ. रतन तिवाड़ी, महेंद्र चांदा, लेखपाल कसाना, भूपेंद्र सिंह, नवीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। तिरंगा रैली का संचालन जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी एवं माधुरी गुप्ता ने किया।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, सवाईमाधोपुर :हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली, पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट रोड , रणथंभौर सर्किल , सर्किट हाउस , आलनपुर सर्किल सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर।
    3
    हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली,
सवाईमाधोपुर :हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली,  पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट रोड , रणथंभौर सर्किल , सर्किट हाउस , आलनपुर सर्किल सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सरकार बोली- हाईटेंशन लाइन नहीं हटेगी, मकान हटेंगे! हाईकोर्ट ने भी कहा- मकान हटाओ- खाचरियावास...|| #Jaipur #JaipurNews #PratapSinghKhachariyawas #Khachariyawas #HighTensionLine #ElectricityLine #JDA #RajasthanNews Pratap Singh Khachariyawas BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma
    1
    सरकार बोली- हाईटेंशन लाइन नहीं हटेगी, मकान हटेंगे! हाईकोर्ट ने भी कहा- मकान हटाओ- खाचरियावास...||

#Jaipur #JaipurNews #PratapSinghKhachariyawas #Khachariyawas #HighTensionLine #ElectricityLine #JDA #RajasthanNews Pratap Singh Khachariyawas BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नगर निगम प्रदर्शन में पुलिस पर गंभीर आरोप #Jaipur #NagarNigam #JaipurProtest #citycablenewsjaipur
    1
    नगर निगम प्रदर्शन में पुलिस पर गंभीर आरोप #Jaipur #NagarNigam #JaipurProtest #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.