Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयराम महतो ने कहा—गरीबी कहीं नदी से नहीं आई, झारखंड जन्म से गरीब नहीं था जयराम महतो ने कहा—गरीबी कहीं नदी से नहीं आई, झारखंड जन्म से गरीब नहीं था
झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
जयराम महतो ने कहा—गरीबी कहीं नदी से नहीं आई, झारखंड जन्म से गरीब नहीं था जयराम महतो ने कहा—गरीबी कहीं नदी से नहीं आई, झारखंड जन्म से गरीब नहीं था
More news from झारखंड and nearby areas
- जयराम महतो ने कहा—गरीबी कहीं नदी से नहीं आई, झारखंड जन्म से गरीब नहीं था जयराम महतो ने कहा—गरीबी कहीं नदी से नहीं आई, झारखंड जन्म से गरीब नहीं था1
- आईऐ दर्शन किजिए,, प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी को, जो हजारीबाग पुराना समाहरणालय अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान का आरती दर्शन1
- हजारीबाग में 15 अक्टूबर को भव्य डांडिया महोत्सव, रौशन रोही की लाइव प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण हजारीबाग: आगामी 15 अक्टूबर को मटवारी स्थित होटल श्री विनायक में आयोजित होने वाले भव्य डांडिया महोत्सव को लेकर समर्पण सेवा समूह द्वारा 22 सितंबर को सर्किट हाउस, हजारीबाग में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए आधिकारिक पास भी जारी किया। आयोजन समिति के अनुसार, हजारीबाग में पहली बार महानगरों की तर्ज पर इतने बड़े पैमाने पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मगही व भोजपुरी के चर्चित गायक जेल स्टार रौशन रोही की लाइव प्रस्तुति होगी, जो पहली बार हजारीबाग में प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा स्थानीय खोरठा व झारखंडी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होकर सात बजे से मुख्य मंच पर प्रस्तुतियां आरंभ होंगी। एकल प्रवेश हेतु 499 रुपये और जोड़े के लिए 899 रुपये का पास निर्धारित है। सुरक्षा के लिए रांची से प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी बुलाए जा रहे हैं तथा परिवार, जोड़ों व एकल आगंतुकों के लिए अलग-अलग क्षेत्र बनाए जाएंगे। समूह ने शहरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।1
- नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रामदेव खरिका का कब्जा, छावनी को 1-0 से दी मात। दारू( हजारीबाग ): दारू प्रखंड के रामदेव खरिका में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को आरके क्लब रामदेव खरिका और इचाक प्रखंड के छावनी की टीम के बीच रामदेव खरिका खेल मैदानमें खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आरके क्लब रामदेव खरिका ने छावनी की टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक गोल होते ही मैदान में मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।टूर्नामेंट में कुल 80 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह रहा। फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे और दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को 25000 नगद और विजेता कफ वही उपविजेता को उपविजेता कफ और15000 रुपया नकद से नवाजा गया। प्रतियोगिता में रामदेव खरिका के बिटु कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जबकि छावनी के सागर कुमार को गोल्डन बूट का पुरस्कार दिया गया। वहीं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार रामदेव खरिका के विपिन कुमार को मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन चंदन सिंह ने किया। मौके पर समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, भाजपा दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, सोनी देवी, केदार नारायण, जगन्नाथ प्रसाद, उमेश प्रसाद, युगल प्रसाद, संदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।4
- बोरिंग में किसी का समस्या है तो कॉल करे। mob no 9264414405 बोरिंग में सभी समस्या का समाधान हमारे पास है बोरवेल कैमरा का सुविधा मोटर निकलने का सुविधा जेट पंप निकलने का सुविधा अन्य समस्या हो कर कॉल करे । mob no ,92644144051
- चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में बड़कागांव(हजारीबाग)। बड़कागांव थाना क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी हुए ट्रैक्टर के मामले का पुलिस ने महज कुछ ही समय में सफल उद्भेदन करते हुए चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया। बड़कागांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार 19/20 सितंबर की रात ग्राम पकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव, पिता कोल्हा साव के घर के बाहर खड़ा ब्लू रंग का Eicher कंपनी का ट्रैक्टर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। घटना को लेकर टुकन साव के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26, दिनांक 20.09.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। चोरी गए ट्रैक्टर और अज्ञात अपराधियों की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्तचरों को सक्रिय किया। इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कांड में संदिग्ध बिनोद कुमार, पिता स्व. बासुदेव साव, ग्राम उपरोल पहरा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के लिखलाही घाटी जंगल से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। मामले में गिरफ्तार आरोपी बिनोद कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की घटना के बाद बड़कागांव थाना प्रभारी द्वारा जिस तेजी से अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया, उससे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। महज कुछ ही समय में चोरी गए ट्रैक्टर की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी बड़कागांव पुलिस की तत्परता, सक्रियता और बेहतर अनुसंधान को दर्शाती है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।3
- खान एवं खनिज संशोधन विधेयक तथा श्रीराम मंदिर में हुई चन्दा चोरी के विरोध में जेपी पटेल ने प्रेस को किया संबोधित --- कार्यकारिणी की बैठक में बनी सहमति राज्यव्यापी लोकभवन घेराव में सैकड़ो कार्यकर्ता होंगे शामिल --- राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक में संगठन की मजबूति तथा ज्वलंत मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा --- हजारीबाग। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला कार्यकारिणी सह राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । बैठक में आगामी 26 सितम्बर को राज्यव्यापी लोकभवन घेराव में जिले से सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होने पर सहमति बनी । राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक में संगठन की मजबूति तथा विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उनके कार्यकर्ता होते हैं । संगठन को मजबूत बनाने के लिये कांग्रेसी कार्यकर्ता को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक जाने की आवश्यकता है । जनता से लगातार संवाद कर उनकी समास्याओं को समझना और जनहित मुद्दों को मजबूति से उठाना संगठन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने 26 सितम्बर को लोकभवन का घेराव मे हजारीबाग हजारों कार्यकर्ताओं शामिल होने का अह्वान किया । बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष निसार खान तथा नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने किया । बैठक में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार महासचिव केदार पासवान पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह प्रदेश काॅडीनेटर सुनिल सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव, रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, रजी अहमद, साजिद अली खान, बेबी देवी, मोहम्मद जाविर, अभिषेक राज आदि उपस्थित थे । खनिज ( विकास एवं विनियमन ) संशोधन विधेयक तथा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर चन्दा चोरी के विरोध में पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, कैशफ रजा, साकेत सौरभ नें प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए संशोधन विधेयक को कांग्रेस काला कानून मानती है । यह विधेयक संघीय ढांचे पर न केवल प्रहार है, बल्कि झारखंड जैसा राज्य को उसके अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश है । झारखंड में लगभग 15 लाख एकड़ भूमी में कोयला और लौह अयस्क का खनन होता है, जिससे विस्थापन, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है । सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के 2024 के फैसले के आधार पर झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस विधेयक पारित किया गया था, जिससे वित् वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रूपये का राजस्व जुटा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं में लगाने की योजना थी । केन्द्र के संशोधन से यह राजस्व रूक जाएगा । जीएसटी क्षतिपूर्ति में 4 हजार करोड़ तथा बीबीजी रामजी योजना से 8 हजार करोड़ रूपये का नुकसान होगा, पहले एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया बकाया है, जिस पर ग्रहन लग सकता है । उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता का प्रश्न भी अत्यंत गंभीर है । देशभर के करोड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है । एसे मे मंदिर निर्माण एवं उससे संबंधित चंदे के प्रत्येक पहलू मे पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है । हाल के घटनाचक्र में इस विषय पर जांच और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं, अत: कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चन्दे का पारदर्शिता एवं निष्पक्ष लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए और यदि किसी भी प्रकार की आनियमिमता पाई जाती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगो की जवाबदेही सुनिश्चित हो । बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी जिला के पदाधिकारीगण प्रखंड अध्यक्षगण प्रकोष्ठ अध्यक्षगण मंडल अध्यक्षगण के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।1
- 22 से 26 सितंबर तक बारिश का दौर 24 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट नमस्कार, आप देख रहे हैं झारखंड न्यूज़ हजारीबाग। 22 से 26 सितंबर तक बारिश का दौर 24 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट नमस्कार, आप देख रहे हैं झारखंड न्यूज़ हजारीबाग।1