पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत अंतर्गत दुहबी गांव से जहां नहर में बन रहे पुल में गुणवत्ता को लेकर लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की पुल ढलाई के समय विभाग के न तो इंजीनियर रहते हैं और न ही कोई अधिकारी जिससे पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और पुल की जो चौड़ाई रहना चाहिए वो भी बहुत कम है जिससे नहर में जब पानी छोड़ा जाएगा ऐसे में पानी का निकासी तेजी से नहीं होगा जिसका नतीजा होगा की पानी जमा हो जाएगा और नहर के टूटने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा पुल निर्माण कार्य में लोहे की छड़ लगाया जा रहा है उसका भी दूरी उचित से ज्यादा लग रहा है। इन सब बातों को लेकर स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य बंद करवा कर विभाग के अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया की जांच कर ही पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाए। निर्माण कार्य बंद की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मंगलवार के शाम निर्माण स्थल पर पहुंच कर बारीकी से जांच करने लगे। मीडिया कर्मी द्वारा पूछे गए सवाल पर विभाग के अधिकारी कैमरा से बचते नजर आए और बोले की जो भी कमी थी उसे दूर किया जा रहा है और सरकार के द्वारा दिए गए अनुरूप के अनुसार कार्य किया जा रहा है। हालाकि ग्रामीणों का कहना था की पुल निर्माण कार्य किस प्रकार से किया जाना चाहिए उससे संबंधित किसी प्रकार के कागजात विभाग द्वारा नहीं दिखाया जा रहा है जिससे पता चल सके की पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।
पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत अंतर्गत दुहबी गांव से जहां नहर में बन रहे पुल में गुणवत्ता को लेकर लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की पुल ढलाई के समय विभाग के न तो इंजीनियर रहते हैं और न ही कोई अधिकारी जिससे पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और पुल की जो चौड़ाई रहना चाहिए वो भी बहुत कम है जिससे नहर में जब पानी छोड़ा जाएगा ऐसे में पानी का निकासी तेजी से नहीं होगा जिसका नतीजा होगा की पानी जमा हो जाएगा और नहर के टूटने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा पुल निर्माण कार्य में लोहे की छड़ लगाया जा रहा है उसका भी दूरी उचित से ज्यादा लग रहा है। इन सब बातों को लेकर स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य बंद करवा कर विभाग के अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया की जांच कर ही पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाए। निर्माण कार्य बंद की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मंगलवार के शाम निर्माण स्थल पर पहुंच कर बारीकी से जांच करने लगे। मीडिया कर्मी द्वारा पूछे गए सवाल पर विभाग के अधिकारी कैमरा से बचते नजर आए और बोले की जो भी कमी थी उसे दूर किया जा रहा है और सरकार के द्वारा दिए गए अनुरूप के अनुसार कार्य किया जा रहा है। हालाकि ग्रामीणों का कहना था की पुल निर्माण कार्य किस प्रकार से किया जाना चाहिए उससे संबंधित किसी प्रकार के कागजात विभाग द्वारा नहीं दिखाया जा रहा है जिससे पता चल सके की पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।
- पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत अंतर्गत दुहबी गांव से जहां नहर में बन रहे पुल में गुणवत्ता को लेकर लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की पुल ढलाई के समय विभाग के न तो इंजीनियर रहते हैं और न ही कोई अधिकारी जिससे पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और पुल की जो चौड़ाई रहना चाहिए वो भी बहुत कम है जिससे नहर में जब पानी छोड़ा जाएगा ऐसे में पानी का निकासी तेजी से नहीं होगा जिसका नतीजा होगा की पानी जमा हो जाएगा और नहर के टूटने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा पुल निर्माण कार्य में लोहे की छड़ लगाया जा रहा है उसका भी दूरी उचित से ज्यादा लग रहा है। इन सब बातों को लेकर स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य बंद करवा कर विभाग के अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया की जांच कर ही पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाए। निर्माण कार्य बंद की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मंगलवार के शाम निर्माण स्थल पर पहुंच कर बारीकी से जांच करने लगे। मीडिया कर्मी द्वारा पूछे गए सवाल पर विभाग के अधिकारी कैमरा से बचते नजर आए और बोले की जो भी कमी थी उसे दूर किया जा रहा है और सरकार के द्वारा दिए गए अनुरूप के अनुसार कार्य किया जा रहा है। हालाकि ग्रामीणों का कहना था की पुल निर्माण कार्य किस प्रकार से किया जाना चाहिए उससे संबंधित किसी प्रकार के कागजात विभाग द्वारा नहीं दिखाया जा रहा है जिससे पता चल सके की पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।1
- घर से 100 मीटर पहले मौत का घात! काम से लौट रहे मजदूर पर बरसी गोलियां, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटा दम रात का सन्नाटा था एक मजदूर दिनभर की मेहनत के बाद अपने घर लौट रहा था।घर बस 100 मीटर दूर था।लेकिन उसे क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है।अचानक गोलियां चलीं एक गोली निशाने से चूक गई ,दो गोलियां बबलू मेहता के शरीर में जा लगीं। वह सड़क पर गिर पड़े परिजन अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन जिंदगी और मौत की इस दौड़ में आखिरकार मौत जीत गई। मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर एक मजदूर की हत्या के पीछे वजह क्या थी और हमलावर कौन थे। तस्वीर में दिख रहा यह वही इलाका है जहां बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे तक सब कुछ सामान्य था।रसलपुर धुरिया पंचायत का मेहता टोला बबलू मेहता रोज की तरह टेंट में मजदूरी करने गए थे।काम खत्म हुआ बबलू घर की तरफ निकले लेकिन घर से करीब 100 मीटर पहले ही घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।अचानक धांय, धांय, धांय बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली निशाना चूक गई, जबकि दो गोलियां बबलू मेहता के शरीर में लगीं।गोली लगते ही बबलू सड़क पर गिर पड़े।कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार को खबर मिली तो परिजन दौड़कर पहुंचे।एक तरफ घायल बबलू जिंदगी के लिए जूझ रहे थे ।दूसरी तरफ परिवार के लोग उन्हें बचाने के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे। बबलू को सबसे पहले चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।परिजन उन्हें लेकर सहरसा के एक निजी क्लीनिक की तरफ रवाना हुए।लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में बबलू की मौत हो गई।जिस घर में रात को परिवार अपने कमाने वाले सदस्य के लौटने का इंतजार कर रहा थावहां कुछ ही देर बाद मातम पसर गया। बबलू मेहता की उम्र करीब 40 साल थी। वह रसलपुर धुरिया पंचायत के मेहता टोली वार्ड नंबर-4 के रहने वाले थे और टेंट में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।बबलू की पत्नी सरिता देवी का कहना है कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार के मुताबिक बबलू बुधवार की रात भी रोज की तरह काम करके वापस लौट रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने उनकी जान ले ली। अब परिवार के सामने एक बड़ा सवाल हैअगर किसी से विवाद नहीं था, तो फिर बबलू को गोली क्यों मारी गई? घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ पवन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौसा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार से घटना की जानकारी ली और मौके का जायजा लिया।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस घटना से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है।क्या हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे?क्या बबलू को पहले से निशाना बनाया गया था?क्या हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी?या फिर इस वारदात की कहानी में कोई और वजह छिपी है? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। बाइट --पवन कुमार सिंह, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज मधेपुरा घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।" फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। लेकिन मेहता टोली में एक परिवार अपने उस सदस्य को खो चुका है, जो रोज मेहनत करके घर लौटता था।4
- पश्चिम चंपारण में बीजेपी विधायक बिनय बिहारी धरने पर बैठ गए हैं।लौरिया-योगापट्टी सीट से विधायक बिनय बिहारी ने गमछा बिछाकर धरना शुरू किया और ऐलान किया—“जब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नहीं आएंगे, मैं धरने से नहीं उठूंगा।”🚨🚔 विधायक का आरोप है कि जिला प्रशासन की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। अब सवाल है—क्या मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधायक से मिलने पहुंचेंगे? आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी के ही विधायक को अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा? #Bihar #Betia #WestChamparan #VinayBihari #BiharPolitics #Lauriya #Yogapatti #KoshiXpress #Kunalkishor1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत में एचपी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी शिविर बलहा पंचायत में एचपी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी शिविर खगड़िया/मानसी। ग्राम पंचायत राज बलहा में एचपी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अपडेट कराने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर 1 और 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। पंचायत के सभी एचपी गैस उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर अपनी ई-केवाईसी अपडेट कराने की अपील की गई है। पंचायत की ओर से बताया गया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उपभोक्ता निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इससे गैस उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने में सुविधा होगी। शिविर का आयोजन मां सावित्री गैस एजेंसी, सैदपुर के सौजन्य से किया जा रहा है। शिविर में डाटा ऑपरेटर चंद्रशेखर पासवान, रविकांत शर्मा एवं गौतम कुमार द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग किया जा रहा है। मुखिया ग्राम पंचायत राज बलहा राजेश भारती एवं वार्ड सदस्य गुड्डू साह ने सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि के अंदर शिविर में पहुंचकर ई-केवाईसी अपडेट कराने की अपील की है।1
- सेवा ही संकल्प अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को किया सम्मानित कुमारखंड, मधेपुरा। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बीआरसी कार्यालय स्थित सभा भवन में बीईओ के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का मुख्य थीम प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना थी। कार्यक्रम में मेरे सपनों के भारत थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्ग एक से आठ के छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवानीपुर के छात्र रोहित कुमार प्रथम, मिडिल स्कूल गुड़िया के छात्र धीरज कुमार द्वितीय व मिडिल स्कूल हरिबोला की छात्रा मुस्कान तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में वर्ग नौ से 12 वर्ग के छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्क्रमित हाई स्कूल कोडलाही की छात्रा कैटरीना कुमारी प्रथम, पीएमश्री जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला के छात्र दिव्यांशु देव द्वितीय व उत्क्रमित हाई स्कूल रहटा की छात्रा स्मृति कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दोनों विधाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बीईओ किशोर भास्कर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला तकनीकी सदस्य दिलीप कुमार व प्रणय कुमार, प्रखंड तकनीकी सदस्य चंदन कुमार, इंगलेश कुमार व शिवानी कुमारी शामिल थी। मौके पर संजीव कुमार सुमन, एचएम प्रमोद कुमार सहित अन्य स्कूल के एचएम शिक्षक व बीआरसी कार्यालय कर्मी मौजूद थे। फोटो - बीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित करते बीईओ1
- बिरौल प्रखंड के पूर्व प्रमुख हरेराम आचार्य के विरुद्ध बिरौल थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई गई है.इन पर आरोप है कि ये अंचल कार्यालय के कार्य में बाधा उत्पन्न किया है.1
- समस्तीपुर हसनपुर प्रखंड के बड़गांव में स्थित कारू बाबा स्थान हसनपुर समस्तीपुर1
- खगड़िया जिले के ऐतिहासिक मानसी रेलवे मैदान में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मानसी रेलवे मैदान में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन खगड़िया/मानसी। गौतम कुमार चौरसिया प्रखंड मानसी के ऐतिहासिक रेलवे ग्राउंड में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी, 20 सूत्री अध्यक्ष रमेश चंद्र सूर्या, राजा राम सिंह एवं जनता हाई स्कूल मानसी की प्राचार्या ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र से प्रतियोगिता में पहुंचे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनके खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर आगे बढ़ने के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। आयोजन में विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा शारीरिक शिक्षकों ने भी सहयोग किया। मौके पर शिक्षक बागेश कुमार, रंजीत कुमार, नीतीश कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा मानसी फुटबॉल के मुख्य पुरोधा शंकर सिंह, ललित मिश्रा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। आयोजकों ने प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने वाला मंच बताया।1