परवाना में भाजपा की कामकाजी बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन परवाना में भाजपा की कामकाजी बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन परवाना महमूदपुर। ग्राम परवाना में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया के आवास पर किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, जनसंपर्क को प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में परवाना मंडल अध्यक्ष उधम सिंह, नैमपाल सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष रीता लोधी, मंडल महामंत्री सचिन गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया, ईशनपुर प्रधान नरेंद्र सिंह लोधी तथा पाली परतापुर प्रधान विक्रम प्रधान मौजूद रहे। इसके अलावा मनिया टिकरी के बबलू प्रधान (मंडल उपाध्यक्ष, परवाना मंडल), बूथ अध्यक्ष धर्मपाल, श्यामलाल मास्टर, जयप्रकाश उर्फ जैकी भैया और हरिदत्त माहुर सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता कामकाजी बैठक के दौरान जगत सिंह गौतम और कैलाश कुमार गौतम ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मिलजुलकर कार्य करने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। पत्रकार समीर चौधरी परवाना
परवाना में भाजपा की कामकाजी बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन परवाना में भाजपा की कामकाजी बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन परवाना महमूदपुर। ग्राम परवाना में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया के आवास पर किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों एवं
कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, जनसंपर्क को प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में परवाना मंडल अध्यक्ष उधम सिंह, नैमपाल सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष रीता लोधी, मंडल महामंत्री सचिन गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू
भैया, ईशनपुर प्रधान नरेंद्र सिंह लोधी तथा पाली परतापुर प्रधान विक्रम प्रधान मौजूद रहे। इसके अलावा मनिया टिकरी के बबलू प्रधान (मंडल उपाध्यक्ष, परवाना मंडल), बूथ अध्यक्ष धर्मपाल, श्यामलाल मास्टर, जयप्रकाश उर्फ जैकी भैया और हरिदत्त माहुर सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता कामकाजी बैठक के दौरान जगत सिंह गौतम और कैलाश कुमार गौतम ने भारतीय जनता पार्टी
की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मिलजुलकर कार्य करने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। पत्रकार समीर चौधरी परवाना
- अनूपशहर में बड़ा हादसा टला, चार फीट धंसी सड़क में फंसा खाद से लदा ट्रक अनूपशहर। थाना क्षेत्र के बायपास चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की सड़क अचानक जोरदार धमाके के साथ करीब चार फीट नीचे धंस गई। सड़क धंसने से करीब छह फीट चौड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें खाद से लदा छह टायरा ट्रक फंस गया। हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है। बायपास चौराहे के पास अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे तो सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा दिखाई दिया और उसमें खाद से लदा ट्रक फंसा हुआ था। गनीमत रही कि सड़क धंसने के समय कोई अन्य वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। ट्रक को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग का नवीनीकरण करीब दो वर्ष पहले ही कराया गया था। ऐसे में इतने कम समय में मुख्य सड़क के अचानक धंसने से निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क धंसने के कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।1
- परवाना में भाजपा की कामकाजी बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन परवाना में भाजपा की कामकाजी बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन परवाना महमूदपुर। ग्राम परवाना में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया के आवास पर किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, जनसंपर्क को प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में परवाना मंडल अध्यक्ष उधम सिंह, नैमपाल सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष रीता लोधी, मंडल महामंत्री सचिन गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया, ईशनपुर प्रधान नरेंद्र सिंह लोधी तथा पाली परतापुर प्रधान विक्रम प्रधान मौजूद रहे। इसके अलावा मनिया टिकरी के बबलू प्रधान (मंडल उपाध्यक्ष, परवाना मंडल), बूथ अध्यक्ष धर्मपाल, श्यामलाल मास्टर, जयप्रकाश उर्फ जैकी भैया और हरिदत्त माहुर सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता कामकाजी बैठक के दौरान जगत सिंह गौतम और कैलाश कुमार गौतम ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मिलजुलकर कार्य करने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। पत्रकार समीर चौधरी परवाना4
- #AgraPolice, जरा संभालकर रखिएगा अपने दरोगा जी का ये ‘टेक्निकल मॉडल’… कहीं कोई दूसरी पुलिस कॉपी न कर ले! 😄 #AgraPolice, जरा संभालकर रखिएगा अपने दरोगा जी का ये ‘टेक्निकल मॉडल’… कहीं कोई दूसरी पुलिस कॉपी न कर ले! 😄1
- पिलखुवा में नीशू कश्यप की मौत के मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार मामूली कहासुनी के बाद युवक नीशू कश्यप से मारपीट और इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार हापुड़ पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद युवक नीशू कश्यप के साथ हुई मारपीट और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई ईंट का आधा टुकड़ा भी बरामद किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 105 और 3(5) बीएनएस से संबंधित दो आरोपियों को ग्राम पबला से बड़ौदा हिंदुवान जाने वाले रास्ते से किया गिरफ्तार।1
- पैसों के विवाद में होटल में बवाल, संचालक से मारपीट और तोड़फोड़ HAPUR DESK : हापुड़ में होटल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बुलंदशहर रोड स्थित नाहरी दरबार होटल में सोमवार रात पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने होटल में घुसकर संचालक के साथ मारपीट की और सामान में तोड़फोड़ की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना होटल के CCTV कैमरों में कैद हुई है, जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस CCTV और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- परशुराम धाम से निकली नौ दिवसीय सद्भावना यात्रा, पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अनूपशहर। आध्यात्मिक जन-जागरण और सद्भावना का संदेश लेकर मंगलवार को अनूपशहर स्थित परशुराम धाम से नौ दिवसीय सद्भावना यात्रा का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ के दौरान श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह नजर आया। आयोजकों के अनुसार यात्रा एक सितंबर से नौ सितंबर तक विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। इस दौरान लोगों को आध्यात्मिकता, सद्भावना, प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा। यात्रा का समापन नौ सितंबर को बुलंदशहर के कालाआम स्थित कलश होटल में होगा। यह सद्भावना यात्रा सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के 75वें पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि आगामी 20 और 21 सितंबर को श्री प्रेमनगर आश्रम, ज्वालापुर, हरिद्वार में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा के निदेशक जिला प्रभारी महात्मा श्री शरणानंद जी और सहप्रभारी महात्मा श्री आत्मदर्शनानंद जी सहित जिले के संत-महात्माओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के साथ लोगों को सेवा और सद्भावना के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बुलंदशहर: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या। लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर की गई 30 वर्षीय पुष्पेंद्र की हत्या। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर, शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव। मृतक पुष्पेंद्र के परिजनों की तहरीर पर महिला और उसके पति समेत अज्ञातों पर दर्ज FIR। घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, पति की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें। बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनमई में हुई खूनी वारदात।1
- शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीटकर मौत, तीन पर मुकदमा बुलंदशहर। थाना छतारी क्षेत्र के गांव जिनमई में देर रात शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचे करीब 25 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह की मारपीट के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनूपशहर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र गांव का ही रहने वाला था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह रात में एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। महिला के पति को इसकी जानकारी होने के बाद पुष्पेंद्र के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और घर पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। बताया गया है कि पुष्पेंद्र के परिजन और आरोपी पक्ष बघेल समाज से हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तथा जल्द आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।3