logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इस भारतीय सैनिक के कॉन्फिडेंस को धन्यवाद कॉन्फिडेंस, भाई कॉन्फिडेंस इस भारतीय सैनिक के कॉन्फिडेंस को धन्यवाद कॉन्फिडेंस, भाई कॉन्फिडेंस असली हों या आस्तीन वाले पकड़ने के लिए जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए नंगे हाथों से एक साथ दो दो

2 hrs ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
2 hrs ago

इस भारतीय सैनिक के कॉन्फिडेंस को धन्यवाद कॉन्फिडेंस, भाई कॉन्फिडेंस इस भारतीय सैनिक के कॉन्फिडेंस को धन्यवाद कॉन्फिडेंस, भाई कॉन्फिडेंस असली हों या आस्तीन वाले पकड़ने के लिए जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए नंगे हाथों से एक साथ दो दो

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड से रायपुर हंगामा की बात बारात लौटी वापस दूसरे दूल्हे के साथ हुआ निकाह, रायपुर गाँव मे प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड मोहल्ला से आई बारात में हंगामा हो गया। यहां से बैरंग दूल्हे के साथ बारातियों को वापस लौटना पड़ा। जबकि दूसरे दूल्हे के साथ लड़की का निकाह कराया गया। रायपुर निवासी व्यक्ति ने अपने पुत्री का विवाह बेगम वार्ड निवासी युवक के साथ तय किया था। निर्धारित तिथि पर बारात आई। आरोप था कि दूल्हे की उम्र लगभग 42 साल है, जबकि लड़की की उम्र 20 साल की है। इसी के साथ दूल्हा बनकर आए युवक का विवाह पहले भी हुआ था लेकिन वह चोरी से यहां दूसरा विवाह रचाने की तैयारी में लगा हुआ था। जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की पक्ष के अन्य लोगों को हुई तो वह लोग भड़क गए। पंचायत में बात नहीं बनी। बाद में बारात लेकर आए लोग यहां से वापस ही जाना मुनासिब समझें।आखिरकार बिना खना, स्वागत सत्कार के ही बाराती यहां से वापस दूल्हे के साथ जिला मुख्यालय चले गए। बाद में पट्टी नगर निवासी युवक के पुत्र के साथ उस दुल्हन का निकाह कराया गया। इसको लेकर लोगों में शनिवार शाम 6:30 बजे दुल्हन जो अपनी ससुराल पर पहुंची तो घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
    1
    प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड से रायपुर हंगामा की बात बारात लौटी वापस दूसरे दूल्हे के साथ हुआ निकाह, 
 
रायपुर गाँव मे प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड मोहल्ला से आई बारात में हंगामा हो गया। यहां से बैरंग दूल्हे के साथ बारातियों को वापस लौटना पड़ा। जबकि दूसरे दूल्हे के साथ लड़की का निकाह कराया गया। रायपुर निवासी व्यक्ति ने अपने पुत्री का विवाह बेगम वार्ड निवासी युवक के साथ तय किया था। निर्धारित तिथि पर बारात आई। आरोप था कि दूल्हे की उम्र लगभग 42 साल है, जबकि लड़की की उम्र 20 साल की है। इसी के साथ दूल्हा बनकर आए युवक का विवाह पहले भी हुआ था लेकिन वह चोरी से यहां दूसरा विवाह रचाने की तैयारी में लगा हुआ था। जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की पक्ष के अन्य लोगों को हुई तो वह लोग भड़क गए। पंचायत में बात नहीं बनी। बाद में बारात लेकर आए लोग यहां से वापस ही जाना मुनासिब समझें।आखिरकार बिना खना, स्वागत सत्कार के ही बाराती यहां से वापस दूल्हे के साथ जिला मुख्यालय चले गए। बाद में पट्टी नगर निवासी युवक के पुत्र के साथ उस दुल्हन का निकाह कराया गया। इसको लेकर लोगों में शनिवार शाम 6:30 बजे दुल्हन जो अपनी ससुराल पर पहुंची तो घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम
    1
    कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां।
कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं-
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    2 hrs ago
  • *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित आपसी सहमति बनने से हुई है हड़ताल स्थगित* *अधिक जानकारी बैंक से ले सकते है*
    1
    *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित आपसी सहमति बनने से हुई है हड़ताल स्थगित*

*अधिक जानकारी बैंक से ले सकते है*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आंधी-तूफान में पक्के मकान पर गिरा नीम का पेड़, मकान ध्वस्त परिवार ने किसी तरह बचाई जान, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान; आसपास खड़े जर्जर पेड़ों से परिवार में दहशत शनिवार की देर रात आई तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच रायपुर गांव में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव निवासी चार भाइयों के संयुक्त पक्के मकान पर अचानक एक विशाल नीम का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। तेज आवाज और मकान में हुई जोरदार हलचल से उनकी नींद खुल गई और वे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। रायपुर गांव निवासी राम अभिलाष वर्मा, राम अचल वर्मा, राम कैलाश वर्मा पुत्रगण स्वर्गीय श्री राम तथा रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय राम आसरे वर्मा का संयुक्त पक्का मकान है। शनिवार की रात मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मकान के समीप स्थित नीम का पेड़ जड़ समेत मकान पर जा गिरा। पेड़ के गिरते ही मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, पेड़ गिरने के समय सभी लोग मकान के अंदर सो रहे थे। अचानक हुई तेज आवाज और मकान में कंपन से सभी घबरा गए और तत्काल बाहर निकल आए। बाहर आने पर देखा तो विशाल नीम का पेड़ मकान के ऊपर गिरा पड़ा था। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। परिजनों ने बताया कि मकान क्षतिग्रस्त होने से उन्हें करीब एक लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उनका कहना है कि यदि मकान का थोड़ा और हिस्सा पेड़ की चपेट में आ जाता तो अंदर सो रहे परिवार के लोग मलबे में दब सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। जर्जर पेड़ों से बना हुआ है खतरा राम अभिलाष वर्मा ने बताया कि उनके मकान के चारों तरफ कई पुराने और जर्जर विशाल पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों से संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित लोगों से कई बार पेड़ों को कटवाने की बात कही गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार रात नीम का पेड़ मकान पर गिरने की घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मकानों के आसपास खड़े जर्जर और खतरनाक पेड़ों का निरीक्षण कराया जाए तथा ऐसे पेड़ों को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    1
    आंधी-तूफान में पक्के मकान पर गिरा नीम का पेड़, मकान ध्वस्त

परिवार ने किसी तरह बचाई जान, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान; आसपास खड़े जर्जर पेड़ों से परिवार में दहशत

शनिवार की देर रात आई तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच रायपुर गांव में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव निवासी चार भाइयों के संयुक्त पक्के मकान पर अचानक एक विशाल नीम का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। तेज आवाज और मकान में हुई जोरदार हलचल से उनकी नींद खुल गई और वे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
रायपुर गांव निवासी राम अभिलाष वर्मा, राम अचल वर्मा, राम कैलाश वर्मा पुत्रगण स्वर्गीय श्री राम तथा रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय राम आसरे वर्मा का संयुक्त पक्का मकान है। शनिवार की रात मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मकान के समीप स्थित नीम का पेड़ जड़ समेत मकान पर जा गिरा। पेड़ के गिरते ही मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, पेड़ गिरने के समय सभी लोग मकान के अंदर सो रहे थे। अचानक हुई तेज आवाज और मकान में कंपन से सभी घबरा गए और तत्काल बाहर निकल आए। बाहर आने पर देखा तो विशाल नीम का पेड़ मकान के ऊपर गिरा पड़ा था। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।
परिजनों ने बताया कि मकान क्षतिग्रस्त होने से उन्हें करीब एक लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उनका कहना है कि यदि मकान का थोड़ा और हिस्सा पेड़ की चपेट में आ जाता तो अंदर सो रहे परिवार के लोग मलबे में दब सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।
जर्जर पेड़ों से बना हुआ है खतरा
राम अभिलाष वर्मा ने बताया कि उनके मकान के चारों तरफ कई पुराने और जर्जर विशाल पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों से संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित लोगों से कई बार पेड़ों को कटवाने की बात कही गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार रात नीम का पेड़ मकान पर गिरने की घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है।
परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मकानों के आसपास खड़े जर्जर और खतरनाक पेड़ों का निरीक्षण कराया जाए तथा ऐसे पेड़ों को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी विनीत जायसवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा* शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश—सुबह तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी सुलतानपुर गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने शहर में विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    2
    *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी विनीत जायसवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश—सुबह तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी
सुलतानपुर गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने शहर में विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण *जनपद – सुलतानपुर* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण* आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का देर रात्रि औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीएसी बल के ठहरने हेतु *आवंटित कमरों, मेस एवं वॉशरूम* का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *मेस में भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्वयं भोजन ग्रहण कर* भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। साथ ही *पीएसी के आरक्षीगणों से वार्ता कर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में* जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेल अधीक्षक सुलतानपुर से वार्ता कर पीएसी बल के ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएसी बल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, जेल अधीक्षक सुलतानपुर , जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।* *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*
    1
    श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण
*जनपद – सुलतानपुर*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण*
आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का देर रात्रि औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीएसी बल के ठहरने हेतु *आवंटित कमरों, मेस एवं वॉशरूम* का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *मेस में भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्वयं भोजन ग्रहण कर* भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। साथ ही *पीएसी के आरक्षीगणों से वार्ता कर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में* जानकारी प्राप्त की गई।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेल अधीक्षक सुलतानपुर से वार्ता कर पीएसी बल के ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएसी बल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, जेल अधीक्षक सुलतानपुर , जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद सुलतानपुर*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती, नाराज परिजनों ने निकाली अर्थी, अंतिम संस्कार करने का वीडियो वायरल जेठवारा।। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव की एक युवती को गांव का ही एक युवक भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद किया, लेकिन कोर्ट में युवती ने युवक के साथ ही रहने की बात कही। इससे नाराज परिजनों ने युवती का पुतला बनाकर अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि गत माह मौर्या बिरादरी के एक युवक का गांव की ही पटेल बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध हो गया था। युवक युवती को लेकर घर से चला गया। युवती के परिजनों ने जेठवारा थाने में नामजद तहरीर देकर बरामदगी की मांग की थी।पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को दिल्ली से बरामद कर थाने लाई और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में दर्ज बयान में युवती ने कहा कि वह घर नहीं जाना चाहती, वह युवक के साथ ही रहना चाहती है। युवती के इस बयान से परिजन बेहद नाराज हो गए। आज परिजनों ने गांव में युवती का पुतला बनाकर उसकी अर्थी निकाली और गांव से बाहर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि अब तेरहवें दिन उसकी तेरहवीं भी की जाएगी।घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी जेठवारा नरेंद्र सिंह से सीयूजी नम्बर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। हालांकि सी. ओ सदर मनोज रघुवंशी ने बात चीत के दौरान बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद जांच बाद कुछ कहा जा सकता है।
    1
    प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती, नाराज परिजनों ने निकाली अर्थी, अंतिम संस्कार करने का वीडियो वायरल

जेठवारा।। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव की एक युवती को गांव का ही एक युवक भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद किया, लेकिन कोर्ट में युवती ने युवक के साथ ही रहने की बात कही। इससे नाराज परिजनों ने युवती का पुतला बनाकर अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि गत माह मौर्या बिरादरी के एक युवक का गांव की ही पटेल बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध हो गया था। युवक युवती को लेकर घर से चला गया। युवती के परिजनों ने जेठवारा थाने में नामजद तहरीर देकर बरामदगी की मांग की थी।पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को दिल्ली से बरामद कर थाने लाई और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में दर्ज बयान में युवती ने कहा कि वह घर नहीं जाना चाहती, वह युवक के साथ ही रहना चाहती है।
युवती के इस बयान से परिजन बेहद नाराज हो गए। आज परिजनों ने गांव में युवती का पुतला बनाकर उसकी अर्थी निकाली और गांव से बाहर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि अब तेरहवें दिन उसकी तेरहवीं भी की जाएगी।घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी जेठवारा नरेंद्र सिंह से सीयूजी नम्बर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। हालांकि सी. ओ सदर मनोज रघुवंशी ने बात चीत के दौरान बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद जांच बाद कुछ कहा  जा सकता है।
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। थोड़ी देर पहले छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई।* दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।
    1
    पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। थोड़ी देर पहले छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई।*
दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.