logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शादी का झांसा देकर बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार घाटमपुर-रेवना पुलिस ने नाबालिक के साथ बलात्कार तथा SC/ST के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।रेवना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि शाखा जनवारा गांव निवासी करीब 25 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ अंशु पुत्र राजेश सिंह ने क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक युवती को कई वर्षों से अपने जाल में फंसा कर बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा है।जब यह बात परिवार जनों को मालूम चली तो परिवार जनों ने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।परंतु युवक ने शादी करने से मना कर दिया और गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों प्रयोग किया।परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत रेवना थाने में की, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक पर पास्को समेत SC/ST मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनुज राजपूत, उपनिरीक्षक प्रेम कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार तथा कांस्टेबल बबलू सिंह की अहम भूमिका रही है।

7 hrs ago
user_Satish Kumar,9648888580
Satish Kumar,9648888580
Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
7 hrs ago
5e24874b-9d08-45bf-8bb8-d83fb8d88aa7

*शादी का झांसा देकर बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार घाटमपुर-रेवना पुलिस ने नाबालिक के साथ बलात्कार तथा SC/ST के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।रेवना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि शाखा जनवारा गांव निवासी करीब 25 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ अंशु पुत्र राजेश सिंह ने क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक युवती को कई वर्षों से अपने जाल में फंसा कर बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा है।जब यह बात परिवार जनों को मालूम चली तो परिवार जनों ने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।परंतु युवक ने शादी करने से मना कर दिया और गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों प्रयोग किया।परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत रेवना थाने में की, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक पर पास्को समेत SC/ST मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनुज राजपूत, उपनिरीक्षक प्रेम कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार तथा कांस्टेबल बबलू सिंह की अहम भूमिका रही है।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।
    2
    कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! 
दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Ghatampur, Kanpur Nagar•
    31 min ago
  • *सीतापुर* *बुर्के में रेकी पर पति की पिटाई* पत्नी ने रेकी कर चौराहे पर पति को पीटा महिला से अवैध संबंध के शक में मारपीट पत्नी ने पति को बीच चौराहे पर जड़े थप्पड़ गाली गलौच, मारपीट का वीडियो वायरल पत्नी,पति दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर *तंबौर थाना इलाके का मामला*
    1
    *सीतापुर*
*बुर्के में रेकी पर पति की पिटाई*
पत्नी ने रेकी कर चौराहे पर पति को पीटा
महिला से अवैध संबंध के शक में मारपीट
पत्नी ने पति को बीच चौराहे पर जड़े थप्पड़ 
गाली गलौच, मारपीट का वीडियो वायरल
पत्नी,पति दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
*तंबौर थाना इलाके का मामला*
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घाटमपुर-नगर पालिका के द्वारा ठेकेदार को मूसानगर रोड स्थित मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी पर सड़क निर्माण कार्य कराने का ठेका दिया गया है।वहीं चंद पैसों की लालच में ठेकेदार के द्वारा घटिया किस्म के ईंट और सीमेंट के मसाले में मिलावट कर कार्य करा रहा है,लोगों में चर्चा है कि इस तरह का निर्माणकार्य न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि भविष्य में दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण देता है। जिस तरीके का निर्माण कार्य हो रहा है उस तरह देखा जाए तो सड़क एक साल भी नहीं चल पाएगा और हालात ज्यों कि त्यों हो जाएगी,लोग फिर से उबड़-खाबड़ वाली रास्तों से गुजरने को मजबूर हो जाएंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि मामले में अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई होती है। हालांकि इस संबंध में जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया है कि वे जेई को भेज कर जांच करवाएंगे।
    1
    घाटमपुर-नगर पालिका के द्वारा ठेकेदार को मूसानगर रोड स्थित मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी पर सड़क निर्माण कार्य कराने का ठेका दिया गया है।वहीं चंद पैसों की लालच में ठेकेदार के द्वारा घटिया किस्म के ईंट और सीमेंट के मसाले में मिलावट कर कार्य करा रहा है,लोगों में चर्चा है कि इस तरह का निर्माणकार्य न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि भविष्य में दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण देता है। जिस तरीके का निर्माण कार्य हो रहा है उस तरह देखा जाए तो सड़क एक साल भी नहीं चल पाएगा और हालात ज्यों कि त्यों हो जाएगी,लोग फिर से उबड़-खाबड़ वाली रास्तों से गुजरने को मजबूर हो जाएंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि मामले में अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई होती है। हालांकि इस संबंध में जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया है कि वे जेई को भेज कर जांच करवाएंगे।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    20 hrs ago
  • यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, सीसीटीवी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8:30 बजे से शुरू होंगी परीक्षा, दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं व इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं कृल 29831 परीक्षा्थी बोर्ड की देंगे परीक्षा , जनपद में 43 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 9 सचल दल किए गए तैनात, 43 केंद्रों पर तैनात किए गए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना हुआ शुरू।
    4
    यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू,
सीसीटीवी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8:30 बजे से शुरू होंगी परीक्षा,
दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं,
हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं व इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं कृल 29831 परीक्षा्थी बोर्ड की देंगे परीक्षा ,
जनपद में 43 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं,
चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 9 सचल दल किए गए तैनात,
43 केंद्रों पर तैनात किए गए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं,
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना हुआ शुरू।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर नकली पुलिस को असली पुलिस ने पकड़ा थाना अनवरगंज पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार उन्नाव जिले का रहने वाला संजय सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूमकर दिखाता था भौकाल अनवरगंज थाने की पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़कर किया खुलासा पकड़े गए युवक के पास से वर्दी एक लाइटर वाली पिस्टल और कार बरामद हुई बरामद कार का गाड़ी नंबर लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी के नाम रजिस्टर्ड है इस गिरफ्तारी में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी बांसमंडी राहुल शुक्ला, उप निरीक्षक खालिद खान,का.धर्मेंद्र कुमार,का.धर्मेंद्र तिवारी,का.अंकित चौधरी की अहम भूमिका रही
    1
    कानपुर नकली पुलिस को असली पुलिस ने पकड़ा
थाना अनवरगंज पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार 
उन्नाव जिले का रहने वाला संजय सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे 
पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूमकर दिखाता था भौकाल
अनवरगंज थाने की पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़कर किया खुलासा
पकड़े गए युवक के पास से वर्दी एक लाइटर वाली पिस्टल और कार बरामद हुई 
बरामद कार का गाड़ी नंबर लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी के नाम रजिस्टर्ड है 
इस गिरफ्तारी में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी बांसमंडी राहुल शुक्ला, उप निरीक्षक खालिद खान,का.धर्मेंद्र कुमार,का.धर्मेंद्र तिवारी,का.अंकित चौधरी की अहम भूमिका रही
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter Kanpur, Kanpur Nagar•
    18 min ago
  • कानपुर नगर, पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को अनवरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को जाल में फंसा रहा था, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पूरी पुलिस वर्दी—बेल्ट, जूते और पी-कैप के साथ—पहनकर रौब झाड़ता था। इतना ही नहीं, वह कार पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को उच्चाधिकारी बताता था, लखनऊ में निजी स्कूल और होटल किराए पर लेकर नकली लिखित परीक्षा और इंटरव्यू तक आयोजित कराता था, जिससे लोगों को उसकी बात पर भरोसा हो जाए। रकम लेने के बाद आरोपी परिणाम में देरी का बहाना बनाकर पीड़ितों को डराता और धमकाता था, उसके कब्जे से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, वर्दी, लाइटर पिस्टल, कारतूस और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अपने दो साथियों—दुर्गेश सविता और विजय चौहान—के साथ मिलकर ठगी का संगठित गिरोह चला रहा था, दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, इस कार्रवाई से वर्दी की आड़ में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है..??
    1
    कानपुर नगर, पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को अनवरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
आरोपी की पहचान संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को जाल में फंसा रहा था, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पूरी पुलिस वर्दी—बेल्ट, जूते और पी-कैप के साथ—पहनकर रौब झाड़ता था।
इतना ही नहीं, वह कार पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को उच्चाधिकारी बताता था, लखनऊ में निजी स्कूल और होटल किराए पर लेकर नकली लिखित परीक्षा और इंटरव्यू तक आयोजित कराता था, जिससे लोगों को उसकी बात पर भरोसा हो जाए।
रकम लेने के बाद आरोपी परिणाम में देरी का बहाना बनाकर पीड़ितों को डराता और धमकाता था, उसके कब्जे से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, वर्दी, लाइटर पिस्टल, कारतूस और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अपने दो साथियों—दुर्गेश सविता और विजय चौहान—के साथ मिलकर ठगी का संगठित गिरोह चला रहा था, दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, इस कार्रवाई से वर्दी की आड़ में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है..??
    user_Kushal Gupta
    Kushal Gupta
    News Anchor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • उत्तरीपूरा मंडी समिति में किसानों ने शिकायत की थी कि वहां उनसे माल नहीं खरीदा जा रहा, बल्कि दलालों के जरिये मिलर्स से सीधे हो रही है। ​इस पर @dm.kanpur.nagar ने अचानक छापा मारा और शिकायतों को सही पाया। स्टेट मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीरज मिश्रा पर कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं। @public @problem
    1
    उत्तरीपूरा मंडी समिति में किसानों ने शिकायत की थी कि वहां उनसे माल नहीं खरीदा जा रहा, बल्कि दलालों के जरिये मिलर्स से सीधे
हो रही है। ​इस पर @dm.kanpur.nagar  ने अचानक छापा मारा और शिकायतों को सही पाया। स्टेट मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीरज मिश्रा पर कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं। 
@public @problem
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *जिलाधिकारी ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कालेज का किया निरिक्षण* *कानपुर*... जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *जिलाधिकारी ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कालेज का किया निरिक्षण*
*कानपुर*...
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.