चूरू में इफ्तार का आयोजन | रोजेदारों ने की देश में शांति और खुशहाली की दुआ चूरू में सामूहिक रोजा इफ्तार | मदीना मुसाफिरखाना में सर्व समाज ने की अमन-चैन की दुआ Churu जिला मुख्यालय स्थित मदीना मुसाफिरखाना में आथूना मोहल्ला टीम और नौजवान कमेटी की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ सर्व समाज के लोगों ने भी शिरकत की और देश-प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआएं कीं। रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोजा खोलने की एक महत्वपूर्ण रस्म होती है। दिनभर रोजा रखने के बाद रोजेदार खजूर, पानी और विभिन्न व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं। मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज अब्बास ने रोजा इफ्तार की दुआ पढ़ाई और रमजान के महीने में आत्म-संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और देश-विदेश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। #ChuruNews, #RajasthanNews, #Ramadan, #Ramzan2026, #RozaIftar, #IftarParty, #Churu, #RamadanKareem, #CommunityEvent, #Shekhawati, #PeaceAndUnity, #LocalNews, #IndiaNews, #MuslimCommunity, #LatestNews #INTERVIEWERINDIA

- बीदासर क्षेत्र के गांव घंटियाल के मुक्तिधाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। #fire #churu #bidasar2
- चूरू में सामूहिक रोजा इफ्तार | मदीना मुसाफिरखाना में सर्व समाज ने की अमन-चैन की दुआ Churu जिला मुख्यालय स्थित मदीना मुसाफिरखाना में आथूना मोहल्ला टीम और नौजवान कमेटी की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ सर्व समाज के लोगों ने भी शिरकत की और देश-प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआएं कीं। रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोजा खोलने की एक महत्वपूर्ण रस्म होती है। दिनभर रोजा रखने के बाद रोजेदार खजूर, पानी और विभिन्न व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं। मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज अब्बास ने रोजा इफ्तार की दुआ पढ़ाई और रमजान के महीने में आत्म-संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और देश-विदेश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। #ChuruNews, #RajasthanNews, #Ramadan, #Ramzan2026, #RozaIftar, #IftarParty, #Churu, #RamadanKareem, #CommunityEvent, #Shekhawati, #PeaceAndUnity, #LocalNews, #IndiaNews, #MuslimCommunity, #LatestNews #INTERVIEWERINDIA1
- Post by Krishan Singh Rathore1
- Post by Manoj Kumar janagal1
- Post by Amit Sharma1
- महिला दिवस पर पुलिस की जागरूकता पहल: महिलाओं को बताए अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के तरीके बगड़ | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस थाना बगड़ की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनू ग्रामीण हरिसिंह धायल (RPS)के निर्देशन में थाना बगड़ की थानाधिकारी अंबिका चौधरी (RPS प्रोबेशनर) ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम बगड़ के स्पोर्ट्स जोन अकादमी, पीरामल फाउंडेशन बगड़ और गर्ल्स पावर महिला मंडल चिड़ावा के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और नई आपराधिक धाराओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को राजकॉप सिटीजन एप के उपयोग के बारे में बताया और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपात स्थिति में डायल 112 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों और ऑनलाइन निवेश घोटालों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात कॉल, लिंक या निवेश के झांसे में आने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सतर्क रहने, तकनीक का सुरक्षित उपयोग करने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।1
- दुबई में फंसे 200 भारतीयों के लिए 'मसीहा' बना राजस्थान का लाल 11 गाड़ियां भेजकर अपने फार्महाउस में दी पनाह नागौर जिले के मेड़ता सिटी के रहने वाले धीरज जैन, जो पिछले 11 वर्षों से यूएई में एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर हैं, उन्होंने संकट में फंसे अपने देशवासियों के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं। धीरज ने बताया कि युद्ध की स्थिति के कारण अचानक फ्लाइट्स और होटल बुकिंग्स कैंसल होने लगीं। कई भारतीय पर्यटक सीमित बजट के साथ वहां गए थे, और अचानक आए इस संकट ने उनके सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी कर दी थी। सोशल मीडिया पर नंबर जारी कर कहा- 'घबराएं नहीं, मैं हूँ न' जैसे ही धीरज को पता चला कि भारतीय लोग सड़कों और एयरपोर्ट्स पर परेशान हो रहे हैं, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर जारी कर दिया। उन्होंने मैसेज दिया कि जिस भी भारतीय के पास रुकने का ठिकाना नहीं है, वह बेझिझक उनके अजमान स्थित फार्महाउस पर आ सकता है। मैसेज वायरल होते ही उनके पास फोन कॉल्स की बाढ़ आ गई। खुद भेजी 11 गाड़ियां, 200 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया धीरज जैन केवल रहने की जगह देकर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने देखा कि कई लोगों के पास फार्महाउस तक पहुँचने के लिए साधन भी नहीं हैं। उन्होंने तुरंत अपनी 11 गाड़ियां दुबई और आसपास के शहरों में भेजीं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित अपने ठिकाने पर बुलवाया। फिलहाल उनके फार्महाउस पर करीब 200 भारतीय ठहरे हुए हैं, जिनके खाने-पीने और रहने का पूरा खर्च धीरज खुद उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वे 300 लोगों तक के रहने का इंतजाम कर सकते हैं। 'देश लौट सकता था, पर अपनों को अकेला नहीं छोड़ सका' धीरज जैन का कहना है कि उनके परिवार वाले भारत में उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। वे चाहते तो खुद के लिए निजी व्यवस्था कर भारत लौट सकते थे, लेकिन उन्होंने सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, "इस संकट की घड़ी में अपने देशवासियों की मदद करना मेरा पहला कर्तव्य है।" दिलचस्प बात यह है कि भारतीयों के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिक भी उनसे मदद मांग रहे हैं और धीरज यथासंभव उनकी सहायता कर रहे हैं।1
- बीदासर में होटल में फायरिंग मामले में पुलिस ने मीडिया की जानकारी दी।1