Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा हिरदेनगर चौकी अंतर्गत आयोजित मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Govardhan kushwaha
मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा हिरदेनगर चौकी अंतर्गत आयोजित मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा हिरदेनगर चौकी अंतर्गत आयोजित मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया1
- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत का दिन बताया। पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी का कहना है कि यह सच्चाई और लोकतंत्र की विजय है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं — Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Satyendar Jain और Sanjay Singh — को कथित शराब घोटाले के मामले में झूठे आरोपों में फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आज अदालत द्वारा कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने के कारण सभी नेताओं को बाइज्जत बरी कर दिया गया। जिला अध्यक्ष के अनुसार, यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि आरोप निराधार थे और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित थे। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि “यह जीत केवल आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि सच्चाई और न्याय की जीत है। आम आदमी पार्टी को बदनाम करने और हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज अदालत के फैसले ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है।”1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्राने किया हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन महिलाओं से की चर्चा, अधिकारियों को दिये उपयोग के निर्देश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से गुलाल तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और इस कार्य में सहयोग कर रही संस्था एकगांव टेक्नालोजी के श्री सुरेंद्र गुप्ता से भी बातचीत की। श्री गुप्ता ने बताया कि गेंदा की पंखुडियाँ, गूढहल की पत्तियाँ, पालक की पत्तियाँ, टेसू फूल जैसे अवयव सुखाकर अरारोट बेस की मदद से यह गुलाल तैयार किये जा रहे हैं। इन्हें 100-100 ग्राम के पैक में पैकिंग कर विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।4
- मण्डला - मनेरी हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का ऐतिहासिक फैसला....आरोपी को दी अदालत ने फांसी की सजा...एक ही परिवार के 2 मासूमों सहित 6 लोगों की हुई थी हत्या.... हरीश ओर संतोष सोनी ने दिया था हत्याकांड को अंजाम....एक हत्यारा संतोष की ही हुई थी मौत....आक्रोशित भीड़ ने आरोपी संतोष को उतारा था मौत के घाट... मनेरी चौकी क्षेत्र में जुलाई 2020 में हुआ था नरसंहार....1
- मण्डला - मनेरी हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का ऐतिहासिक फैसला....आरोपी को दी अदालत ने फांसी की सजा...एक ही परिवार के 2 मासूमों सहित 6 लोगों की हुई थी हत्या.... हरीश ओर संतोष सोनी ने दिया था हत्याकांड को अंजाम....एक हत्यारा संतोष की ही हुई थी मौत....आक्रोशित भीड़ ने आरोपी संतोष को उतारा था मौत के घाट... मनेरी चौकी क्षेत्र में जुलाई 2020 में हुआ था नरसंहार....1
- Post by Salim khan1
- मंडला: होली के नजदीक आते ही बाजार रंगों से सजने लगे हैं, लेकिन इस बार मंडला में हर्बल रंग और गुलाल की खास मांग देखने को मिल रही है। जिले के आसपास के गांवों में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं फूलों और सब्जियों से पूरी तरह प्राकृतिक रंग तैयार कर रही हैं, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और केमिकल मुक्त हैं। माहिष्मती फार्मा संस्था से जुड़ी करीब 1200 महिलाएं 16 गांवों में समूह बनाकर पालक, गेंदे के फूल, गुड़हल, चुकंदर जैसी प्राकृतिक चीजों को सुखाकर और पीसकर रंग व गुलाल तैयार कर रही हैं। इन रंगों को मिलाकर अलग-अलग शेड बनाए जाते हैं और पैकिंग कर बाजार व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलाओं का कहना है कि बाजार के केमिकल रंगों से आंखों में जलन, त्वचा एलर्जी और बाल झड़ने जैसी समस्याएं होती हैं, जबकि हर्बल रंग पूरी तरह सुरक्षित हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस बार प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं। साथ ही इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार भी मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है।1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉलोनी पहुंचकर ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि हर्बल गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक फूलों एवं औषधीय तत्वों से तैयार यह गुलाल पर्यावरण के अनुकूल है और बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके बाद वे संगठित रूप से उत्पादन एवं पैकिंग का कार्य कर रही हैं। इस पहल से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।1