Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिरैयाकोट में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत चिरैयाकोट (मऊ): चिरैयाकोट क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।
Santosh kumar
चिरैयाकोट में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत चिरैयाकोट (मऊ): चिरैयाकोट क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चिरैयाकोट में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत चिरैयाकोट (मऊ): चिरैयाकोट क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।1
- लापरवाही की हद: चिरैयाकोट में हाल ही में लगी स्ट्रीट लाइट उखड़ी, झाड़ियों में तब्दील हुई व्यवस्था चिरैयाकोट/रसूलपुर: नगर पंचायत चिरैयाकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर इलाके में विकास कार्यों और सरकारी पैसों की बर्बादी की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय निवासियों की सुविधा और रास्तों को रोशन करने के उद्देश्य से हाल ही में सड़क के किनारे जो स्ट्रीट लाइटें/रोड लाइटें लगाई गई थीं, वे अब उखड़कर जमीन पर गिर चुकी हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिजली का पोल अपने कंक्रीट बेस समेत उखड़कर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरा हुआ है। बिजली के कटे और नंगे तार बाहर लटक रहे हैं, जिससे न केवल रास्ते पर अंधेरा छाया रहता है, बल्कि हादसों और करंट उतरने का भी बड़ा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइटों को लगाने में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ये बहुत ही कम समय में उखड़ गईं। चेयरमैन इलाके का हिस्सा होने के बावजूद भी अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी इस समस्या को देखने या सही करने नहीं पहुंचा है।3
- जहानागंज में निःशुल्क नेत्र शिविर बना उम्मीद की नई किरण, 280 मरीजों की जांच; मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीज वाराणसी भेजे गए जहानागंज (आजमगढ़): श्री बजरंग सेवा समिति ट्रस्ट एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जहानागंज क्षेत्र में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 280 मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान जिन मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन आवश्यक पाया गया, उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिकृष्ण चौबे उर्फ बहादुर बाबा एवं समाजसेवी मनसा प्रसाद वर्मा (मुन्ना सेठ) ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पटहुआ नरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अजय सिंह, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह (भक्कू), डॉ. जय प्रकाश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन स्वर्गीय डॉ. धर्मराज सिंह एवं डॉ. मंगला सिंह के दवाखाने पर किया गया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के संरक्षक दीनानाथ सिंह, नवीन सिंह एवं सुदीप कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित मरीजों का आभार व्यक्त किया।1
- उत्तर प्रदेश पीलीभीत टनकपुर रोड पोस्ट पिपरिया गुरु ग्राम खरोसा कि यह वीडियो है प्रधान से बोल गांव के की यह नाली बनवा दो तो प्रधान जी बोले कि हमारा बस्तर जमा हो गया है आज 28 तारीख है🙏 भाई हाथ जोड़कर आप लोगों से विनती है अगर किसी का भाई है कोई भी अधिकारी हो तो कृपया करके उन्हें दिखाओ😈 अभी तीन-चार साल तक नहीं हुए हैं1
- इस्तीफा के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा सांसदों ने तालियों से किया उनका स्वागत नई दिल्ली: भारी विरोध के बाद इस्तीफा देने के बाद संसद भवन में पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भाजपा सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान भाजपा सांसदों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया, वहीं संसद परिसर में कई सांसदों ने उनसे मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। संसद भवन में हुआ यह घटनाक्रम राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा का विषय बन गया। तो वही विपक्षी दलों के सांसदों ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।1
- बसपा की 2027 में जमानत जब्त होगी, चारों सीटों पर भाजपा की जीत तय: विनोद राय भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी विनोद राय ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जमानत जब्त हो जाएगी, जबकि भाजपा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विनोद राय ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटा है। उन्होंने दावा किया कि यदि पार्टी के विधायक जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को लेकर सिर्फ अपनी पीठ थपथपा दें, तो जनपद की चारों विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। इसी आधार पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। हालांकि, यह बयान भाजपा नेता विनोद राय का राजनीतिक दावा है। चुनाव परिणाम का फैसला मतदाता अपने मतदान के माध्यम से करेंगे।1
- आजमगढ़: पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़, दो घायल समेत चार गिरफ्तार; तीन भैंस और वाहन बरामद आजमगढ़: जिले में चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के सख्त निर्देशन में बरदह और दीदारगंज थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। मुठभेड़ का विवरण 1. दीदारगंज थाना क्षेत्र: 27/28 जुलाई की रात दीदारगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध वाहन क्षेत्र से गुजरने वाला है। पुलिस ने शारदा नहर स्थित सुघरपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राशिद पुत्र महबूदिल (निवासी हंसवर, अंबेडकरनगर) घायल हो गया। उसके साथी अशफाक उर्फ मोनू (निवासी अहरौला, आजमगढ़) को भी पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि, एक अन्य आरोपी उमर अली उर्फ नन्हकू मौके से फरार होने में सफल रहा। बरामदगी: मौके से एक देशी तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और अशफाक की निशानदेही पर चोरी की एक भैंस बरामद की गई है। 2. बरदह थाना क्षेत्र: इसी रात बरदह थाना पुलिस ने ग्राम कोदहरा के पास पशु चोरों की घेराबंदी की। पुलिस को अपनी ओर आते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फिरोज पुत्र खदेरु (निवासी अकबरपुर, अंबेडकरनगर) घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी जुबैर पुत्र शोएब (निवासी गम्भीरपुर, आजमगढ़) को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि रिंकू यादव नामक आरोपी फरार हो गया। बरामदगी: पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस बेचने से मिले ₹7 हजार नकद, एक मोटरसाइकिल और जुबैर की निशानदेही पर चोरी की दो भैंसें बरामद की हैं। संगठित तरीके से देते थे घटनाओं को अंजाम पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनpदों में पहले रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय भैंसों की चोरी कर उन्हें व्यापारियों के माध्यम से बेच दिया करते थे। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, इस गिरोह ने बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों सहित कुल पांच पशु चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की है।1