logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हरदोई में सामूहिक विवाह समारोह में जा रही दुल्हन का पिकप डाला पलटा, 9 घायल* *हरदोई में सामूहिक विवाह समारोह में जा रही दुल्हन का पिकप डाला पलटा, 9 घायल* हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही दुल्हन का पिकप डाला नेशनल हाईवे पर पलट गया। हादसे में दुल्हन समेत कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सण्डीला निवासी रचना की आज सामूहिक विवाह समारोह में शादी होनी थी। परिवार और रिश्तेदार पिकप डाला में सवार होकर हरदोई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटियामऊ के पास एक ढाबे के निकट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। शादी की खुशियां पल भर में चीखपुकार में बदल गईं। घायलों में दुल्हन रचना, उसके भाई राजेश, बहन रीना, पिता रामचंद्र, मां रीता, चाचा रामप्रसाद, चाची रजनी, रिश्तेदार सुमन और नीलम शामिल हैं। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी है और घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

16 hrs ago
user_Chandan singh Kushwaha
Chandan singh Kushwaha
Citizen Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

*हरदोई में सामूहिक विवाह समारोह में जा रही दुल्हन का पिकप डाला पलटा, 9 घायल* *हरदोई में सामूहिक विवाह समारोह में जा रही दुल्हन का पिकप डाला पलटा, 9 घायल* हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही दुल्हन का पिकप डाला नेशनल हाईवे पर पलट गया। हादसे में दुल्हन समेत कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सण्डीला निवासी रचना की आज सामूहिक विवाह समारोह में शादी होनी थी। परिवार और रिश्तेदार पिकप डाला में सवार होकर हरदोई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटियामऊ के पास एक ढाबे के निकट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। शादी की खुशियां पल भर में चीखपुकार में बदल गईं। घायलों में दुल्हन रचना, उसके भाई राजेश, बहन रीना, पिता रामचंद्र, मां रीता, चाचा रामप्रसाद, चाची रजनी, रिश्तेदार सुमन और नीलम शामिल हैं। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी है और घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रत्येक राशन कार्ड का सत्यापन होना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि कौन पात्र है कौन अपात्र सबसे ज्यादा चारपहिया वाहन, सरकारी नौकर, पेंशनर, अत्यधिक भूमि ,jst भरने वाले , आदि के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनपर कार्यवाही की जाए एवं पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके
    1
    प्रत्येक राशन कार्ड का सत्यापन होना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि कौन पात्र है कौन अपात्र सबसे ज्यादा चारपहिया वाहन, सरकारी नौकर, पेंशनर, अत्यधिक भूमि ,jst भरने वाले , आदि के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनपर कार्यवाही की जाए एवं पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके
    user_Chandan singh Kushwaha
    Chandan singh Kushwaha
    Citizen Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंदिर में पेशाब किया
    1
    मंदिर में पेशाब किया
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • हरदोई खेत में काम कर रही महिला की निर्मम हत्या, सुबह चाय पीकर खेत गई थी महिला, गेहूं के खेत में मिला महिला का सर कुचला हुआ शव, महिला की निर्मम हत्या से फैली दहशत,मचा ह्ड़कंप, शाहाबाद कोतवाली के अमिरता गाँव का मामला,
    3
    हरदोई खेत में काम कर रही महिला की निर्मम हत्या,
सुबह चाय पीकर खेत गई थी महिला,
गेहूं के खेत में मिला महिला का सर कुचला हुआ शव,
महिला की निर्मम हत्या से फैली दहशत,मचा ह्ड़कंप,
शाहाबाद कोतवाली के अमिरता गाँव का मामला,
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • अमृतपुर कस्बे में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग स्थित पुराने बस स्टॉप के पास एक बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर को काटकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर पर पड़ी, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि ट्रांसफार्मर से केवल 11000 की लाइन जुड़ी हुई थी। यह ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पूर्व ही कस्बे में बढ़ते बिजली के भार को देखते हुए लगाया गया था। इससे अभी एलटी लाइन नहीं जुड़ी हुई थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उनका आरोप है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे सरकारी उपकरण भी सुरक्षित नहीं हैं। घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    3
    अमृतपुर कस्बे में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग स्थित पुराने बस स्टॉप के पास एक बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर को काटकर वारदात को अंजाम दिया।
सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर पर पड़ी, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि ट्रांसफार्मर से केवल 11000 की लाइन जुड़ी हुई थी। यह ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पूर्व ही कस्बे में  बढ़ते बिजली के भार को देखते हुए लगाया गया था। इससे अभी एलटी लाइन नहीं जुड़ी हुई थी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उनका आरोप है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे सरकारी उपकरण भी सुरक्षित नहीं हैं।
घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाल श्रम मुक्त फर्रुखाबाद की ओर बढ़े कदम, जिला स्तरीय कार्यशाला में 2026 तक लक्ष्य पूरा करने का संकल्प फर्रुखाबाद ब्यूरो फर्रुखाबाद। जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘उत्तर प्रदेश में बाल श्रम उन्मूलन हेतु राज्य कार्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिला कार्य योजना को अंतिम रूप देने’ के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन श्रम विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह, राज्य समन्वयक श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश सैयद रिजवान अली, स्टेट कोऑर्डिनेटर (एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन), व्यापार मंडल अध्यक्ष, एएचटी थाना प्रभारी समेत अन्य अतिथियों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की विधिवत शुरुआत हुई। जिलाधिकारी ने दिलाई बाल श्रम उन्मूलन की शपथ कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में शिक्षा और संस्कार ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। यदि इस अवस्था में बच्चे को शिक्षा से वंचित किया गया तो उसका भविष्य अंधकारमय हो सकता है। जिलाधिकारी ने वर्ष 2026 तक फर्रुखाबाद को बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए सभी विभागों, संगठनों और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल श्रम उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक ने जताई सख्त प्रतिबद्धता पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बाल श्रम दंडनीय अपराध है और इससे समाज तथा व्यापार दोनों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिनकी कहीं सुनवाई नहीं होती, पुलिस उनके साथ खड़ी है और बाल श्रम के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश को 2027 तक बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य राज्य समन्वयक सैयद रिजवान अली ने बताया कि वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों को बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि चयनित आकांक्षी जनपदों को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त किया जाना है। उन्होंने ईंट-भट्टों और श्रम प्रधान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया। एक्शन प्लान पर हुई समूह चर्चा कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटकर बाल श्रम हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान, रेस्क्यू अभियान, पुनर्वास, स्कूल नामांकन और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर चर्चा कराई गई। अंत में जिला स्तरीय एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने विभागीय कन्वर्जेंस को और मजबूत करने तथा बाल श्रम प्रभावित क्षेत्रों में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में आईआईए अध्यक्ष रोहित गोयल, जरदोजी व्यापार मंडल अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी, समाजसेवी आकिल खों, असलम अंसारी, अजमा अजीज, डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. संजीव गंगवार, सदानंद शुक्ला, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल संरक्षण अधिकारी, कौशल विकास केंद्र सहित विभिन्न विभागों व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद
    3
    बाल श्रम मुक्त फर्रुखाबाद की ओर बढ़े कदम, जिला स्तरीय कार्यशाला में 2026 तक लक्ष्य पूरा करने का संकल्प
फर्रुखाबाद ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘उत्तर प्रदेश में बाल श्रम उन्मूलन हेतु राज्य कार्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिला कार्य योजना को अंतिम रूप देने’ के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन श्रम विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह, राज्य समन्वयक श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश सैयद रिजवान अली, स्टेट कोऑर्डिनेटर (एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन), व्यापार मंडल अध्यक्ष, एएचटी थाना प्रभारी समेत अन्य अतिथियों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की विधिवत शुरुआत हुई।
जिलाधिकारी ने दिलाई बाल श्रम उन्मूलन की शपथ
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में शिक्षा और संस्कार ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। यदि इस अवस्था में बच्चे को शिक्षा से वंचित किया गया तो उसका भविष्य अंधकारमय हो सकता है। जिलाधिकारी ने वर्ष 2026 तक फर्रुखाबाद को बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए सभी विभागों, संगठनों और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल श्रम उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक ने जताई सख्त प्रतिबद्धता
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बाल श्रम दंडनीय अपराध है और इससे समाज तथा व्यापार दोनों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिनकी कहीं सुनवाई नहीं होती, पुलिस उनके साथ खड़ी है और बाल श्रम के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश को 2027 तक बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य
राज्य समन्वयक सैयद रिजवान अली ने बताया कि वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों को बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि चयनित आकांक्षी जनपदों को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त किया जाना है। उन्होंने ईंट-भट्टों और श्रम प्रधान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया।
एक्शन प्लान पर हुई समूह चर्चा
कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटकर बाल श्रम हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान, रेस्क्यू अभियान, पुनर्वास, स्कूल नामांकन और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर चर्चा कराई गई। अंत में जिला स्तरीय एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने विभागीय कन्वर्जेंस को और मजबूत करने तथा बाल श्रम प्रभावित क्षेत्रों में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में आईआईए अध्यक्ष रोहित गोयल, जरदोजी व्यापार मंडल अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी, समाजसेवी आकिल खों, असलम अंसारी, अजमा अजीज, डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. संजीव गंगवार, सदानंद शुक्ला, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल संरक्षण अधिकारी, कौशल विकास केंद्र सहित विभिन्न विभागों व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    1
    Post by फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    Interior designer फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के द्वारा तटबंध बनवाने के समर्थन में कढहल से विशाल जन चेतना पदयात्रा के प्रथम दिवस का शुभारंभ ।
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के द्वारा तटबंध बनवाने के समर्थन में कढहल से विशाल जन चेतना पदयात्रा के प्रथम दिवस का शुभारंभ ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • *बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :-* *ताजा अपडेट :-* 👇👇👇👇👇👇👇 *अज्ञात कारणों से व्यक्ति की गोली मारकर एवं ईंट पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर आरोपी मौके से फरार* *लोनार/हरदोई :-* आपको बताते चलें कि *नीशू सिंह भदोरिया* निवासी ग्राम बाजपुर नकटौरा (पुलिया चौराहा) जिनकी आज दोपहर करीब 3:30 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर एवं ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई है, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सूचना पर लोनार पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि *नीशू सिंह भदोरिया* आज हमारे बीच नहीं रहे जो कि बहुत ही सरल और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे जो कि छोटे, बड़े, बच्चो, बुजुर्गों आदि सभी का सम्मान करते थे। *नीशू सिंह भदोरिया का बाजपुर नकटौरा (पुलिया चौराहे) पर गेस्ट हाउस, पेंट हाउस एवं टेंट हाउस का कारोबार मौजूद है।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️ सह संपादक चंदन सिंह
    1
    *बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :-*
*ताजा अपडेट :-*
👇👇👇👇👇👇👇
*अज्ञात कारणों से व्यक्ति की गोली मारकर एवं ईंट पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर आरोपी मौके से फरार*
*लोनार/हरदोई :-*
आपको बताते चलें कि *नीशू सिंह भदोरिया* निवासी ग्राम बाजपुर नकटौरा (पुलिया चौराहा) जिनकी आज दोपहर करीब 3:30 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर एवं ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई है, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
सूचना पर लोनार पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची।
समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका था।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि *नीशू सिंह भदोरिया* आज हमारे बीच नहीं रहे जो कि बहुत ही सरल और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे जो कि छोटे, बड़े, बच्चो, बुजुर्गों आदि सभी का सम्मान करते थे।
*नीशू सिंह भदोरिया का बाजपुर नकटौरा (पुलिया चौराहे) पर गेस्ट हाउस, पेंट हाउस एवं टेंट हाउस का कारोबार मौजूद है।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
सह संपादक चंदन सिंह
    user_Chandan singh Kushwaha
    Chandan singh Kushwaha
    Citizen Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.