किशनगढ़ बास में कचरा डंपिंग का विरोध, ग्रामीणों ने पालिका की गाड़ियां रोकी, मेगा हाईवे जाम की चेतावनी किशनगढ़ बास। कस्बे से सटे गांव बासड़ा में नगरपालिका किशनगढ़ बास द्वारा लगातार शहर का कचरा डाले जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को ग्रामीणों ने नगरपालिका की कचरा परिवहन करने वाली गाड़ियों को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया और सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बनाए गए डंपिंग यार्ड में लगातार शहर का कचरा डाला जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मक्खियों के कारण गांव में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है और लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि नगरपालिका ने गांव में कचरा डालना बंद नहीं किया और डंपिंग यार्ड की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया, तो वे अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे को जाम कर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गांव की आबादी के बीच बने डंपिंग यार्ड को तत्काल बंद कर शहर के कचरे के निस्तारण के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए, ताकि गांव के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
किशनगढ़ बास में कचरा डंपिंग का विरोध, ग्रामीणों ने पालिका की गाड़ियां रोकी, मेगा हाईवे जाम की चेतावनी किशनगढ़ बास। कस्बे से सटे गांव बासड़ा में नगरपालिका किशनगढ़ बास द्वारा लगातार शहर का कचरा डाले जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को ग्रामीणों ने नगरपालिका की कचरा परिवहन करने वाली गाड़ियों को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया और सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बनाए गए डंपिंग यार्ड में लगातार शहर का कचरा डाला जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मक्खियों के कारण गांव में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है और लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि नगरपालिका ने गांव में कचरा डालना बंद नहीं किया और डंपिंग यार्ड की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया, तो वे अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे को जाम कर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गांव की आबादी के बीच बने डंपिंग यार्ड को तत्काल बंद कर शहर के कचरे के निस्तारण के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए, ताकि गांव के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
- Rajesh SharmaAlwar, Rajasthan😤10 hrs ago
- करनीकोट में स्टेट हाईवे-59 पर झाड़ियों का अंबार: हादसों और जलभराव के खतरे पर PWD से सफाई की मांग करनीकोट (खैरथल-तिजारा): सोडावास-अजर्का मार्ग स्थित ग्राम पंचायत करनीकोट क्षेत्र में रावविकास स्कूल से लेकर , माजरि मोड़ तक स्टेट हाईवे-59 के दोनों ओर बड़ी-बड़ी घास, झाड़ियां और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने बताया कि: दुर्घटनाओं की संभावना: सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन एक्सीडेंट का खतरा मंडराता रहता है। जलभराव से सड़क को नुकसान: झाड़ियों और मलबे के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही रुक जाता है, जिससे डामर की सड़क उखड़ने और टूटने लगी है। भीमराज यादव ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) मुंडावर के सहायक अभियंता (AEn) को लिखित शिकायत सौंपकर मांग की है कि राव् विकास स्कूल से माजरि र्मोड़ तक रोड के दोनों तरफ JCB मशीन लगाकर तुरंत सफाई करवाई जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।1
- एसडीएम लक्ष्मी नारायण फिरोजपुर झिरका कांवड़ यात्रियों के स्वास्थ्य को में रखते हुए प्लास्टिक सामग्री का इस्तेमाल पर पूर्णतया रोक लगा दी है। समय समय पर शिविरों को चैक किया जाएगा। कमियां मिलने पर शिविर की परमीशन भी रद्द की जा सकती है। एसडीएम लक्ष्मी नारायण फिरोजपुर झिरका कांवड़ यात्रियों के स्वास्थ्य को में रखते हुए प्लास्टिक सामग्री का इस्तेमाल पर पूर्णतया रोक लगा दी है। समय समय पर शिविरों को चैक किया जाएगा। कमियां मिलने पर शिविर की परमीशन भी रद्द की जा सकती है।1
- अरावली पहाड़ की खदान में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत, गांव सीलखो में पसरा मातम नूंह मेवात लियाकत अली : नूंह जिले के गांव सीलखो गांव में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जुबेर पुत्र असलुप निवासी सीलखो के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में मातम का माहौल है। जुबेर अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। वह पेशे से ड्राइवर था। ग्रामीण सरपंच अब्दुल रऊफ, शाहिद व जाकिर आदि के अनुसार सोमवार को अवकाश होने के कारण जुबेर घर पर ही था। दोपहर के समय वह गांव के निकट अरावली पहाड़ क्षेत्र में स्थित पुरानी पत्थर खदान की ओर चला गया। बरसात के चलते खदान में काफी पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोग और बच्चे अक्सर वहां नहाने के लिए जाते हैं। बताया जाता है कि उस समय भी कई युवक और बच्चे पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान जुबेर पानी में उतर गया, लेकिन कुछ समय बाद वह नजर नहीं आया। काफी देर तक जब उसका पता नहीं चला तो आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में पानी में नहा रहे एक बच्चे के पैर से उसका शव टकराया, जिसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय युवकों ने उसे बाहर निकाला। बाहर निकालने पर वह मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी पर शक या संदेह जताया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जुबेर की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।1
- 11 अगस्त को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित होगी जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तैयारी रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को लघु सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर भूकंप, बाढ़ तथा औद्योगिक दुर्घटनाओं जैसी परिस्थितियों में जिला प्रशासन की तैयारियों का परीक्षण करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।1
- नूंह पुलिस अधीक्षक ने किया कावड़ रूट का निरीक्षण, कावड़ शिविरों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा नूंह। कावड़ यात्रा के मद्देनजर जिले से गुजरने वाले कावड़ रूट पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को नूंह के पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान में उतरे और कावड़ रूट व विभिन्न कावड़ शिविरों में पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कावड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कावड़ियों के जिले से गुजरने के दौरान विभिन्न पीसीआर और राइडर सहित करीब ढाई सौ से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इन जवानों को थाना रोजका मेव, नूंह सदर, नूंह शहर, आकेड़ा, नगीना, फिरोजपुर झिरका सदर और शहर, पिनगवां, पुनहाना शहर, पुनहाना सदर, तावडू शहर और तावडू सदर सहित यातायात प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों और डिवाइडिंग रोड पर तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है। सम्पूर्ण व्यवस्था की निगरानी डीएसपी अभिमन्यु लोहान, डीएसपी सुरेंद्र कौर और डीएसपी हरदीप सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कावड़ियों के लिए लगाए गए शिविरों में पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन का कहना है कि जिले में कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और कावड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।4
- मुंडावर से हरिद्वार के लिए 15वीं डाक कावड़ यात्रा रवाना; सोनू गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 11 तारीख को चढ़ेगा गंगाजल मुंडावर से हरिद्वार के लिए 15वीं डाक कावड़ यात्रा रवाना; सोनू गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 11 तारीख को चढ़ेगा गंगाजल खैरथल तिजारा मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र से हरिद्वार के लिए 15वीं विशाल डाक कावड़ यात्रा भक्तिमय माहौल और गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। इस अवसर पर सोनू गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर डाक कावड़ यात्रा को हरिद्वार के लिए रवाना किया। "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के गगनभेदी जयकारों तथा डीजे पर गूंजते भजनों के बीच शिव भक्तों का दल आगे बढ़ा। आयोजकों ने बताया कि यह मुंडावर क्षेत्र की 15वीं डाक कावड़ यात्रा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर यह डाक कावड़ यात्रा आगामी 11 तारीख को पुनः मुंडावर पहुंचेगी, जहाँ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु कावड़ यात्रा की रवानगी के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर शिवभक्त झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र का वातावरण शिवभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। यात्रा में यह रहे मौजूद: इस 15वीं डाक कावड़ यात्रा के रवानगी कार्यक्रम में सोनू गुर्जर, हिमांशु मोखरी, अशोक पटेल, कापू सावरिया, सचिन चंदेला, भुवी दायमा, मंजेश सावरिया, सोनू मीणा, शिवा पंडित, राकेश चंदेला, टीटू गुर्जर, प्रिंस जांगिड़, धर्मेंदर सावरिया और संपत गुर्जर सहित अनेक शिवभक्त उपस्थित रहे।1
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के मुख्य अथिति के नेतृत्व में एवं विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रातावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सागर महावर ने संगठन विस्तार,बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने,जनसंपर्क अभियान को गति देने की बात कही। इस बैठक में मुझे भी आंतेला व तेवड़ी मंडल प्रभारी के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। बैठक में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया1
- बल्लभगढ़ में आज दीपक यादव पार्षद एवं पवन यादव गिरफ्तारी देने जा रहे हैं सिटी थाने। कुछ समय पहले नगर निगम के कर्मचारी काम न करने के विरोध में दीपक यादव व पवन यादव ने नगरनिगम में ताला जड़ दिया था। उसके बाद नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर चले हुए थे कि पार्षदों की गिरफ्तारी हो तो काम करेंगे । जनता के हित में हजारों की संख्या में गिरफ्तारी देने पहुंचे पार्षद ।1
- Kalyug ke Pita ne apne bete aur beti aur Patni ko Maar kar ki Hatya Revadi Haryana1