Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटपूतली -बहरोड़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के मुख्य अथिति के नेतृत्व में एवं विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रातावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सागर महावर ने संगठन विस्तार,बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने,जनसंपर्क अभियान को गति देने की बात कही। इस बैठक में मुझे भी आंतेला व तेवड़ी मंडल प्रभारी के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। बैठक में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया
Kotputli-Behror
कोटपूतली -बहरोड़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के मुख्य अथिति के नेतृत्व में एवं विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रातावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सागर महावर ने संगठन विस्तार,बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने,जनसंपर्क अभियान को गति देने की बात कही। इस बैठक में मुझे भी आंतेला व तेवड़ी मंडल प्रभारी के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। बैठक में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के मुख्य अथिति के नेतृत्व में एवं विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रातावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सागर महावर ने संगठन विस्तार,बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने,जनसंपर्क अभियान को गति देने की बात कही। इस बैठक में मुझे भी आंतेला व तेवड़ी मंडल प्रभारी के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। बैठक में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया1
- शाहजहांपुर टोल पर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, टोल शुल्क में राहत की मांग रिपोर्टर संदीप यादव शाहजहांपुर (कोटपूतली-बहरोड़)। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने महंगे टोल शुल्क और लोकल पास की बढ़ी हुई दरों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आसपास के गांवों के ग्रामीण, वाहन चालक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे रोजमर्रा के कार्यों, नौकरी, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा संबंधी जरूरतों के लिए प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन प्रत्येक बार टोल शुल्क का भुगतान करना उनके लिए आर्थिक बोझ बनता जा रहा है। उनका आरोप है कि स्थानीय वाहनों के लिए बनाए गए लोकल पास की दरें भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हैं। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने स्थानीय वाहनों को टोल शुल्क से छूट देने अथवा लोकल पास की दरों में कमी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मामले में प्रशासन एवं टोल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। संबंधित पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- विराटनगर विधानसभा क्षेत्र पंचायत समिति पावटा में आयोजित साधारण सभा की बैठक में नवनियुक्त प्रधान श्रीमती मुकेशी देवी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक में पंचायत समिति पावटा के जनप्रतिनिधिगण, उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में सरपंचगण व पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए बिजली पानी एवं सड़कों के निमार्ण से संबंधित लंबित कार्यों को शिघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मौजूद अधिकारियों को आमजन के कल्याण के समर्पित जनकल्याणकारी योजनाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कौताही नही बरतनें के लिए निर्देशित किया1
- जयपुर जिले के शाहपुरा। ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के अध्यक्ष मुकेश खुडानिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में आवारा सांडों एवं बंदरों के बढ़ते आतंक से आमजन को हो रही परेशानियों के संबंध में नगर परिषद आयुक्त तनुजा सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आवारा सांड और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के माहौल में आवागमन करने को मजबूर हैं। बंदर घरों एवं दुकानों में घुसकर खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि आवारा सांड सड़कों पर विचरण करने से यातायात प्रभावित हो रहा है और जन-धन की हानि का खतरा बना हुआ है। सांय के बाद रात्रि तक महिलाएं बच्चियों अपने घर पर जाती है तो मोहल्ला व रोड पर आवारा कुत्तों जमावड़ा लगा रहता है कुत्तो द्वारा काटने की बहुत घटनाये हो रही है आवारा कुत्तों को भी नगर परिषद द्वारा पकड़ा जाना चाहिए ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश खुडानिया ने कहा शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों का आतंक कितना बढ़ गया राह चलती महिलाओं व बच्चियों को बंदरों द्वारा काटने की शिकायत आम हो गई स्कूल व कॉलेज जाने वाली बच्चियों राह चलते वक्त अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती उनमें बंदरों को लेकर भय का माहौल रहता है और सांड मार्केट बाजार व सडको पर इस तरह लड़ते हैं जिससे कई लोग तो उनके मरने से घायल अवस्था में इस कदर है कि आज भी बेड पर जिंदगी काट रहे हैं रोड पर खड़े वाहनों का नुकसान कर देते हैं शाहपुरा परिषद क्षेत्र में बंद पड़ी सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करवाई शाहपुरा में जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे मौसम बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया ब्लॉक कांग्रेस सचिव बोदूराम सैनी ने कहा आवारा कुत्ते गलियों में मॉलों में झुंड बनाकर घूमते हैं जिससे छोटे बच्चों का घर के बाहर निकलना दुश्वार हो गया है छोटे बच्चों पर कुत्ते व बंदरों द्वारा काटने के मामले खूब हो रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आवारा सांडों एवं बंदरों को शीघ्र पकड़वाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके तथा नगर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो। नगर परिषद आयुक्त ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व उपसभापति राजेंद्र सारण रामेश्वर वर्मा पूर्व पार्षद असलम कुरैशी वकील खान परमेश्वर सैनी ओम प्रकाश गुर्जर बोदूराम वर्मा प्रभु अटल शाहरुख खान राजू सैनी हेमंत वर्मा राकेश गुर्जर अक्षय सैनी राजेंद्र शर्मा बाबूलाल खुडानिया रामचंद्र रेगर राजकुमार सैनी राम अवतार यादव हेमचंद नवल किशोर सुरेश जाजोरिया वसीम काजी नदीम खान पवन शर्मा राजेश सैनी जगदीश धानका सुरेश जाट कालूराम सैनी हंसराज बुनकर हंसराज गुर्जर राहुल सैनी सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद1
- पुराना इंटरव्यू फिर वायरल, कंगना रनौत के बयान पर चर्चा पुराना इंटरव्यू फिर वायरल, कंगना रनौत के बयान पर चर्चा अभिनेत्री कंगना रनौत का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कंगना कथित तौर पर कहती नजर आती हैं कि उन्हें लगभग 30 वर्ष का पाकिस्तानी दूल्हा पसंद होगा। साथ ही वह सामान्य जीवन जीने और अपने कुकिंग शौक का भी जिक्र करती हैं। हालांकि यह एक पुराना इंटरव्यू है और वीडियो किस संदर्भ में दिया गया था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।1
- SC/ST किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन खैरथल । अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि SC/ST वर्ग के अनेक किसान वर्षों से गैर खातेदारी भूमि पर खेती कर रहे हैं, लेकिन खातेदारी अधिकार नहीं मिलने के कारण उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इससे वे सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ऐसे किसानों को शीघ्र खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उनकी भूमि पर वैधानिक अधिकार सुनिश्चित हो सके और वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ), रामुतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार तथा कामरेड सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ज्ञापन में राज्य सरकार से आग्रह किया गया कि SC/ST किसानों के लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मुद्दे का शीघ्र समाधान कर उन्हें खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं।1
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।1
- महेंद्रगढ़ की कुख्यात गुलेल गैंग की सरकना, इगानी काली और उर्फ संतरो गिरफ्तार। रेवाडी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचारl1