logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र पंचायत समिति पावटा में आयोजित साधारण सभा की बैठक में नवनियुक्त प्रधान श्रीमती मुकेशी देवी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक में पंचायत समिति पावटा के जनप्रतिनिधिगण, उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में सरपंचगण व पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए बिजली पानी एवं सड़कों के निमार्ण से संबंधित लंबित कार्यों को शिघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मौजूद अधिकारियों को आमजन के कल्याण के समर्पित जनकल्याणकारी योजनाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कौताही नही बरतनें के लिए निर्देशित किया

1 hr ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
1 hr ago

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र पंचायत समिति पावटा में आयोजित साधारण सभा की बैठक में नवनियुक्त प्रधान श्रीमती मुकेशी देवी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक में पंचायत समिति पावटा के जनप्रतिनिधिगण, उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में सरपंचगण व पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए बिजली पानी एवं सड़कों के निमार्ण से संबंधित लंबित कार्यों को शिघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मौजूद अधिकारियों को आमजन के कल्याण के समर्पित जनकल्याणकारी योजनाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कौताही नही बरतनें के लिए निर्देशित किया

More news from Jaipur and nearby areas
  • विराटनगर विधानसभा क्षेत्र पंचायत समिति पावटा में आयोजित साधारण सभा की बैठक में नवनियुक्त प्रधान श्रीमती मुकेशी देवी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक में पंचायत समिति पावटा के जनप्रतिनिधिगण, उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में सरपंचगण व पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए बिजली पानी एवं सड़कों के निमार्ण से संबंधित लंबित कार्यों को शिघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मौजूद अधिकारियों को आमजन के कल्याण के समर्पित जनकल्याणकारी योजनाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कौताही नही बरतनें के लिए निर्देशित किया
    1
    विराटनगर विधानसभा क्षेत्र पंचायत समिति पावटा में आयोजित साधारण सभा की बैठक में नवनियुक्त प्रधान श्रीमती मुकेशी देवी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक में पंचायत समिति पावटा के जनप्रतिनिधिगण, उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक में सरपंचगण व पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए बिजली पानी एवं सड़कों के निमार्ण से संबंधित लंबित कार्यों को शिघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मौजूद अधिकारियों को आमजन के कल्याण के समर्पित जनकल्याणकारी योजनाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कौताही नही बरतनें के लिए निर्देशित किया
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    1 hr ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा। ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के अध्यक्ष मुकेश खुडानिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में आवारा सांडों एवं बंदरों के बढ़ते आतंक से आमजन को हो रही परेशानियों के संबंध में नगर परिषद आयुक्त तनुजा सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आवारा सांड और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के माहौल में आवागमन करने को मजबूर हैं। बंदर घरों एवं दुकानों में घुसकर खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि आवारा सांड सड़कों पर विचरण करने से यातायात प्रभावित हो रहा है और जन-धन की हानि का खतरा बना हुआ है। सांय के बाद रात्रि तक महिलाएं बच्चियों अपने घर पर जाती है तो मोहल्ला व रोड पर आवारा कुत्तों जमावड़ा लगा रहता है कुत्तो द्वारा काटने की बहुत घटनाये हो रही है आवारा कुत्तों को भी नगर परिषद द्वारा पकड़ा जाना चाहिए ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश खुडानिया ने कहा शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों का आतंक कितना बढ़ गया राह चलती महिलाओं व बच्चियों को बंदरों द्वारा काटने की शिकायत आम हो गई स्कूल व कॉलेज जाने वाली बच्चियों राह चलते वक्त अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती उनमें बंदरों को लेकर भय का माहौल रहता है और सांड मार्केट बाजार व सडको पर इस तरह लड़ते हैं जिससे कई लोग तो उनके मरने से घायल अवस्था में इस कदर है कि आज भी बेड पर जिंदगी काट रहे हैं रोड पर खड़े वाहनों का नुकसान कर देते हैं शाहपुरा परिषद क्षेत्र में बंद पड़ी सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करवाई शाहपुरा में जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे मौसम बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया ब्लॉक कांग्रेस सचिव बोदूराम सैनी ने कहा आवारा कुत्ते गलियों में मॉलों में झुंड बनाकर घूमते हैं जिससे छोटे बच्चों का घर के बाहर निकलना दुश्वार हो गया है छोटे बच्चों पर कुत्ते व बंदरों द्वारा काटने के मामले खूब हो रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आवारा सांडों एवं बंदरों को शीघ्र पकड़वाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके तथा नगर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो। नगर परिषद आयुक्त ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व उपसभापति राजेंद्र सारण रामेश्वर वर्मा पूर्व पार्षद असलम कुरैशी वकील खान परमेश्वर सैनी ओम प्रकाश गुर्जर बोदूराम वर्मा प्रभु अटल शाहरुख खान राजू सैनी हेमंत वर्मा राकेश गुर्जर अक्षय सैनी राजेंद्र शर्मा बाबूलाल खुडानिया रामचंद्र रेगर राजकुमार सैनी राम अवतार यादव हेमचंद नवल किशोर सुरेश जाजोरिया वसीम काजी नदीम खान पवन शर्मा राजेश सैनी जगदीश धानका सुरेश जाट कालूराम सैनी हंसराज बुनकर हंसराज गुर्जर राहुल सैनी सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा।  ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के अध्यक्ष मुकेश खुडानिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में आवारा सांडों एवं बंदरों के बढ़ते आतंक से आमजन को हो रही परेशानियों के संबंध में नगर परिषद आयुक्त तनुजा सोलंकी  को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आवारा सांड और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के माहौल में आवागमन करने को मजबूर हैं। बंदर घरों एवं दुकानों में घुसकर खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि आवारा सांड सड़कों पर विचरण करने से यातायात प्रभावित हो रहा है और जन-धन की हानि का खतरा बना हुआ है। सांय के बाद रात्रि तक महिलाएं बच्चियों अपने घर पर जाती है तो मोहल्ला व रोड पर आवारा कुत्तों जमावड़ा लगा रहता है कुत्तो द्वारा काटने की बहुत घटनाये हो रही है आवारा कुत्तों को भी नगर परिषद द्वारा पकड़ा जाना चाहिए ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश खुडानिया ने कहा शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों का आतंक कितना बढ़ गया राह चलती महिलाओं व बच्चियों को बंदरों द्वारा काटने की शिकायत आम हो गई स्कूल व कॉलेज जाने वाली बच्चियों राह चलते वक्त अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती उनमें बंदरों को लेकर भय का माहौल रहता है  और सांड मार्केट बाजार व सडको पर  इस तरह लड़ते हैं जिससे कई लोग तो उनके मरने से घायल अवस्था में इस कदर है कि आज भी बेड पर जिंदगी काट रहे हैं रोड पर खड़े वाहनों का नुकसान कर देते हैं शाहपुरा परिषद क्षेत्र में बंद पड़ी सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करवाई शाहपुरा में जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे मौसम बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया ब्लॉक कांग्रेस सचिव बोदूराम सैनी ने कहा आवारा कुत्ते गलियों में मॉलों में झुंड बनाकर घूमते हैं जिससे छोटे बच्चों का घर के बाहर निकलना दुश्वार हो गया है छोटे बच्चों पर कुत्ते व  बंदरों द्वारा काटने के मामले खूब हो रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आवारा सांडों एवं बंदरों को शीघ्र पकड़वाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके तथा नगर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो।
नगर परिषद आयुक्त ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व उपसभापति राजेंद्र सारण  रामेश्वर वर्मा पूर्व पार्षद  असलम कुरैशी वकील खान परमेश्वर सैनी ओम प्रकाश गुर्जर बोदूराम वर्मा प्रभु अटल शाहरुख खान राजू सैनी हेमंत वर्मा राकेश गुर्जर अक्षय सैनी राजेंद्र शर्मा बाबूलाल खुडानिया रामचंद्र रेगर राजकुमार सैनी राम अवतार यादव हेमचंद नवल किशोर सुरेश जाजोरिया वसीम काजी नदीम खान पवन शर्मा राजेश सैनी जगदीश धानका सुरेश जाट कालूराम सैनी हंसराज बुनकर हंसराज गुर्जर राहुल सैनी सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    10 hrs ago
  • कोटपूतली -बहरोड़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के मुख्य अथिति के नेतृत्व में एवं विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रातावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सागर महावर ने संगठन विस्तार,बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने,जनसंपर्क अभियान को गति देने की बात कही। इस बैठक में मुझे भी आंतेला व तेवड़ी मंडल प्रभारी के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। बैठक में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया
    1
    कोटपूतली -बहरोड़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के मुख्य अथिति के नेतृत्व में एवं विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रातावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सागर महावर ने संगठन विस्तार,बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने,जनसंपर्क अभियान को गति देने की बात कही। इस बैठक में मुझे भी आंतेला व तेवड़ी मंडल प्रभारी के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। बैठक में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उभरते भारत की यह तस्वीर ग्राम पंचायत भजेड़ा के ग्राम इंदपुरा-भजेड़ा (चित्तोष) की है आज भी मासूम स्कूली बच्चे रोज़ाना कीचड़ और जलभराव से भरे इस रास्ते से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। विकास के दावों के बीच यह सड़क ग्रामीणों और विद्यार्थियों की कठिनाइयों की सच्चाई बयां करती है। संबंधित प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि इस सड़क का शीघ्र निर्माण कर बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।"
    4
    उभरते भारत की यह तस्वीर ग्राम पंचायत भजेड़ा के ग्राम इंदपुरा-भजेड़ा (चित्तोष) की है
आज भी मासूम स्कूली बच्चे रोज़ाना कीचड़ और जलभराव से भरे इस रास्ते से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। विकास के दावों के बीच यह सड़क ग्रामीणों और विद्यार्थियों की कठिनाइयों की सच्चाई बयां करती है। संबंधित प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि इस सड़क का शीघ्र निर्माण कर बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।"
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • करनीकोट में स्टेट हाईवे-59 पर झाड़ियों का अंबार: हादसों और जलभराव के खतरे पर PWD से सफाई की मांग करनीकोट (खैरथल-तिजारा): सोडावास-अजर्का मार्ग स्थित ग्राम पंचायत करनीकोट क्षेत्र में रावविकास स्कूल से लेकर , माजरि मोड़ तक स्टेट हाईवे-59 के दोनों ओर बड़ी-बड़ी घास, झाड़ियां और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने बताया कि: दुर्घटनाओं की संभावना: सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन एक्सीडेंट का खतरा मंडराता रहता है। जलभराव से सड़क को नुकसान: झाड़ियों और मलबे के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही रुक जाता है, जिससे डामर की सड़क उखड़ने और टूटने लगी है। भीमराज यादव ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) मुंडावर के सहायक अभियंता (AEn) को लिखित शिकायत सौंपकर मांग की है कि राव् विकास स्कूल से माजरि र्मोड़ तक रोड के दोनों तरफ JCB मशीन लगाकर तुरंत सफाई करवाई जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।
    1
    करनीकोट में स्टेट हाईवे-59 पर झाड़ियों का अंबार: हादसों और जलभराव के खतरे पर PWD से सफाई की मांग


करनीकोट (खैरथल-तिजारा):
सोडावास-अजर्का मार्ग स्थित ग्राम पंचायत करनीकोट क्षेत्र में   रावविकास स्कूल से लेकर ,   माजरि मोड़ तक स्टेट हाईवे-59 के दोनों ओर बड़ी-बड़ी घास, झाड़ियां और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने बताया कि:
दुर्घटनाओं की संभावना: सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन एक्सीडेंट का खतरा मंडराता रहता है।
जलभराव से सड़क को नुकसान: झाड़ियों और मलबे के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही रुक जाता है, जिससे डामर की सड़क उखड़ने और टूटने लगी है।
भीमराज यादव ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) मुंडावर के सहायक अभियंता (AEn) को लिखित शिकायत सौंपकर मांग की है कि राव् विकास स्कूल से माजरि र्मोड़ तक रोड के दोनों तरफ JCB मशीन लगाकर तुरंत सफाई करवाई जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    54 min ago
  • खोर्रा कलां–दांतली सड़क बदहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन,जल्द मरम्मत नहीं हुई तो हाईवे जाम की चेतावनी दौसा, 5 अगस्त। ग्राम पंचायत कालोता के खोर्रा कलां गांव से दांतली तक जाने वाला करीब 1.25 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर होने से ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एजेंसी और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई। स्थानीय निवासी गिर्राज गुर्जर ने बताया कि खोर्रा कलां पेट्रोल पंप से दांतली गांव तक जाने वाली सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी और संबंधित एजेंसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण रघुवीर सिंह राजावत ने बताया कि यह मार्ग सैंथल, बिशनपुरा, काली पहाड़ी, दांतली, सिंहपुरा सहित सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस सड़क का निर्माण करीब 25 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन तब से अब तक एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार भारी वाहन फंस जाने से जाम की स्थिति भी बन जाती है। सुबह-शाम टहलने वाले लोग और दौड़ लगाने वाले बच्चे भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का पुनर्निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो मजबूर होकर दौसा–बांदीकुई स्टेट हाईवे जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। प्रदर्शन में नाथू सिंह नरुका, रामनारायण गुर्जर, रामहेत पटेल, बहादुर सिंह गुर्जर, धीर सिंह राजावत, हरि सिंह राजावत, महावीर गुर्जर, राकेश, अंकित गुर्जर, महेश, हनुमान, निहाल, रोहित, हरज्ञान सिंह गुर्जर, भीम सिंह गुर्जर, मुन्नी देवी, बादाम देवी, राजू कंवर, बीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    खोर्रा कलां–दांतली सड़क बदहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन,जल्द मरम्मत नहीं हुई तो हाईवे जाम की चेतावनी
दौसा, 5 अगस्त। ग्राम पंचायत कालोता के खोर्रा कलां गांव से दांतली तक जाने वाला करीब 1.25 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर होने से ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एजेंसी और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई।
स्थानीय निवासी गिर्राज गुर्जर ने बताया कि खोर्रा कलां पेट्रोल पंप से दांतली गांव तक जाने वाली सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी और संबंधित एजेंसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीण रघुवीर सिंह राजावत ने बताया कि यह मार्ग सैंथल, बिशनपुरा, काली पहाड़ी, दांतली, सिंहपुरा सहित सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस सड़क का निर्माण करीब 25 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन तब से अब तक एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार भारी वाहन फंस जाने से जाम की स्थिति भी बन जाती है। सुबह-शाम टहलने वाले लोग और दौड़ लगाने वाले बच्चे भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का पुनर्निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो मजबूर होकर दौसा–बांदीकुई स्टेट हाईवे जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।
प्रदर्शन में नाथू सिंह नरुका, रामनारायण गुर्जर, रामहेत पटेल, बहादुर सिंह गुर्जर, धीर सिंह राजावत, हरि सिंह राजावत, महावीर गुर्जर, राकेश, अंकित गुर्जर, महेश, हनुमान, निहाल, रोहित, हरज्ञान सिंह गुर्जर, भीम सिंह गुर्जर, मुन्नी देवी, बादाम देवी, राजू कंवर, बीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    52 min ago
  • Dausa 6 अगस्त को नांदरी में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल.... दौसा, 5 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी, 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास, 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
    1
    Dausa 6 अगस्त को नांदरी में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल....
दौसा, 5 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी, 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास, 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विराटनगर उपखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी लालाराम यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त का ब्लॉक स्तरीय मुख्य समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विराटनगर में आयोजित होगा। समारोह में ध्वजारोहण, परेड, पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा राज्य स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। उपखंड अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनिवार्य रूप से समारोह में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
    1
    विराटनगर उपखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी लालाराम यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त का ब्लॉक स्तरीय मुख्य समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विराटनगर में आयोजित होगा। समारोह में ध्वजारोहण, परेड, पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा राज्य स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। उपखंड अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनिवार्य रूप से समारोह में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.