खोर्रा कलां–दांतली सड़क बदहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन,जल्द मरम्मत नहीं हुई तो हाईवे जाम की चेतावनी दौसा, 5 अगस्त। ग्राम पंचायत कालोता के खोर्रा कलां गांव से दांतली तक जाने वाला करीब 1.25 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर होने से ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एजेंसी और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई। स्थानीय निवासी गिर्राज गुर्जर ने बताया कि खोर्रा कलां पेट्रोल पंप से दांतली गांव तक जाने वाली सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी और संबंधित एजेंसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण रघुवीर सिंह राजावत ने बताया कि यह मार्ग सैंथल, बिशनपुरा, काली पहाड़ी, दांतली, सिंहपुरा सहित सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस सड़क का निर्माण करीब 25 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन तब से अब तक एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार भारी वाहन फंस जाने से जाम की स्थिति भी बन जाती है। सुबह-शाम टहलने वाले लोग और दौड़ लगाने वाले बच्चे भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का पुनर्निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो मजबूर होकर दौसा–बांदीकुई स्टेट हाईवे जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। प्रदर्शन में नाथू सिंह नरुका, रामनारायण गुर्जर, रामहेत पटेल, बहादुर सिंह गुर्जर, धीर सिंह राजावत, हरि सिंह राजावत, महावीर गुर्जर, राकेश, अंकित गुर्जर, महेश, हनुमान, निहाल, रोहित, हरज्ञान सिंह गुर्जर, भीम सिंह गुर्जर, मुन्नी देवी, बादाम देवी, राजू कंवर, बीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
खोर्रा कलां–दांतली सड़क बदहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन,जल्द मरम्मत नहीं हुई तो हाईवे जाम की चेतावनी दौसा, 5 अगस्त। ग्राम पंचायत कालोता के खोर्रा कलां गांव से दांतली तक जाने वाला करीब 1.25 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर होने से ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एजेंसी और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा शीघ्र सड़क निर्माण की मांग
उठाई। स्थानीय निवासी गिर्राज गुर्जर ने बताया कि खोर्रा कलां पेट्रोल पंप से दांतली गांव तक जाने वाली सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी और संबंधित एजेंसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण रघुवीर सिंह राजावत ने बताया कि यह मार्ग सैंथल, बिशनपुरा, काली पहाड़ी, दांतली, सिंहपुरा सहित सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क
मार्ग है। इस सड़क का निर्माण करीब 25 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन तब से अब तक एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार भारी वाहन फंस जाने से जाम की स्थिति भी बन जाती है। सुबह-शाम टहलने वाले लोग और दौड़ लगाने वाले बच्चे भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क
का पुनर्निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो मजबूर होकर दौसा–बांदीकुई स्टेट हाईवे जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। प्रदर्शन में नाथू सिंह नरुका, रामनारायण गुर्जर, रामहेत पटेल, बहादुर सिंह गुर्जर, धीर सिंह राजावत, हरि सिंह राजावत, महावीर गुर्जर, राकेश, अंकित गुर्जर, महेश, हनुमान, निहाल, रोहित, हरज्ञान सिंह गुर्जर, भीम सिंह गुर्जर, मुन्नी देवी, बादाम देवी, राजू कंवर, बीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- *संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास* जी की 650 वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे *सामाजिक समरसता अभियान*का शुभारंभ जयपुर जिले के एस एम एस इंडोर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर 05 अगस्त 2026 को एस.एम.एस इंडोर स्टेडियम में* होने वाले *कलश वंदन रथ यात्रा का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके रथ यात्रा का प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, व अन्य भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे पर संत रविदास जिंदाबाद के नारे लगाए जय श्री राम जय श्री राम भारत माता की जय से गूंजा मंच सत्ता ओर संगठन एक ही मंच पर मौजूद सत्ता ओर संगठन एक साथ शांति का आज आज ही मंच पर करेंगे सम्मान इस मौके पर काफी दूर दराज से आए गुरु, साधु संत महात्मा व भाजपा के सभी पदाधिकारी गण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे4
- लालसोट : एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत संस्कृत महाविद्यालय में 511 पौधों का रोपण उपखंड के महाराजपुरा तलावगांव स्थित श्री कृष्ण शास्त्री राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 511 पौधे लगाए गए। सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ के सहयोग और प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में परिसर को हरित बनाने का अभियान लगातार जारी है। महाविद्यालय में पहले से 2500 पौधे विकसित हो चुके हैं तथा आगामी वर्षा ऋतु में 1100 औषधीय पौधे लगाने की योजना है।3
- हेलीकाप्टर मे घूम रहे मुख्यमंत्री के बच्चे और हमारे बच्चे😢😢😢 *नेता के बच्चों के लिए उड़ान, युवाओं के लिए पेपर लीक और बिकती नौकरियां!* ❌ एक तरफ हेलीकॉप्टर की सैर और शाही ठाठ-बाठ है… तो दूसरी ओर झारखंड का युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और लाठियों का सामना कर रहा है। जमीन बेचकर पढ़ने वाले छात्र आज बारिश में अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। *हेमंत सोरेन जी, झारखंड का युवा अब चुप नहीं बैठेगा — हिसाब लेकर रहेगा।* ✊🏻1
- उभरते भारत की यह तस्वीर ग्राम पंचायत भजेड़ा के ग्राम इंदपुरा-भजेड़ा (चित्तोष) की है आज भी मासूम स्कूली बच्चे रोज़ाना कीचड़ और जलभराव से भरे इस रास्ते से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। विकास के दावों के बीच यह सड़क ग्रामीणों और विद्यार्थियों की कठिनाइयों की सच्चाई बयां करती है। संबंधित प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि इस सड़क का शीघ्र निर्माण कर बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।"4
- कुंजेला गांव और मलिक सराय में बारिश कितनी खतरनाक हो रही है देखो कुंजेला और मालिक सराय के बीच में कितनी बरसात हो रही है देखो भाई कितनी खतरनाक हो रही है बंदे के भीतर इतनी बरसात हो रही है और देखिए मिल्क सर में काफी ज्यादा बरसात है1
- आरयूआईडीपी के 28.05 करोड़ के विकास कार्यों पर हुआ संवाद, शहरवासियों से लिए सुझाव,अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा: सीवरेज समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित करें, आमजन को न हो असुविधा सवाई माधोपुर, 5 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण में सवाई माधोपुर शहर में प्रस्तावित 28.05 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर बुधवार को जिला परिषद सभागार में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभागीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने कहा कि सीवरेज कार्यों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं संबंधित विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें तथा संवाद में प्राप्त उपयोगी सुझावों को परियोजना क्रियान्वयन में शामिल करें। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) की नियमित निगरानी, प्रभावी संचालन एवं विकसित परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना का पूरा लाभ आमजन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में इस प्रकार किए जाएं कि निर्माण के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने संवाद के दौरान शहरवासियों से सीवरेज संबंधी समस्याओं की अधिकता को देखते हुए सीवरेज समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित कर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतों को रजिस्टर में संधारण करवाने एवं प्राथमिकता से सभी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया को दिए। अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग पर रहेगा फोकस:- संवाद में बताया गया कि आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में सवाई माधोपुर शहर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से संबंधित लगभग 28.05 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। वर्तमान में स्थापित सीवरेज लाइनों को दुरस्त किया जाएगा। सीवरेज लाइन से वंचित कॉलोनियों में लगभग 31 किलोमीटर नई लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, आवश्यकतानुसार सूरवाल एसटीपी ट्रीटमेंट प्लान्ट की 9 एमएलडी क्षमता बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा। इनसे शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ पर्यावरणीय निरंतरता एवं बेहतर सेवा गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता अरविन्द तोमर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कैप आरयूआईडीपी जयपुर के परियोजना समन्वयक सर्वेश गुप्ता द्वारा आरयूआईडीपी का अब तक का सफर एवं फेज 5 में किये जाने वाले कार्याे को एक वृत्तचित्र के माध्यम से दर्शाया गया तथा खुले सत्र में प्रतिभागियों की सीवरेज एवं प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान कर सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में प्रदेश के 84 शहरों में लगभग 9,500 करोड़ रुपये के शहरी आधारभूत विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें एशियन डेवलपमेंट बैंक वित्तपोषित ‘राजस्थान अरबन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट’ (रूलिप) के 6,009 करोड़ रुपये तथा विश्व बैंक वित्तपोषित ‘सस्टेनेबल अरबन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलेरेटेड’ (सूत्रा) के 3,492 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधिशाषी अभियंता शिवकेश मीणा, सहायक अभियंता अमरसिंह मीना, कनिष्ठ अभियंता मनोज मीणा सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, महिलाएं एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।2
- थाना सैंथल में छात्रों का थाना भ्रमण, पुलिस ने कानून, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की दी जानकारी दौसा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत थाना सैंथल में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता एवं थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना तथा उनमें कानून के प्रति विश्वास और जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, जनसेवा, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को थाने के विभिन्न कार्यालयों, मालखाना, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को गुड टच–बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, सड़क सुरक्षा नियमों तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नैतिक मूल्यों, संविधान और कानून के प्रति सम्मान रखने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया। पुलिस विभाग ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस से जोड़ना, उनमें सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में कानून के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करना है।4
- लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।4
- E20 Fuel पर केजरीवाल के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार E20 Fuel को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। त्रिवेदी ने केजरीवाल पर बिना तथ्य और शोध के भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। जानिए इस पूरे मामले में उन्होंने क्या कहा।1