logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना सैंथल में छात्रों का थाना भ्रमण, पुलिस ने कानून, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की दी जानकारी दौसा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत थाना सैंथल में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता एवं थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना तथा उनमें कानून के प्रति विश्वास और जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, जनसेवा, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को थाने के विभिन्न कार्यालयों, मालखाना, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को गुड टच–बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, सड़क सुरक्षा नियमों तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नैतिक मूल्यों, संविधान और कानून के प्रति सम्मान रखने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया। पुलिस विभाग ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस से जोड़ना, उनमें सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में कानून के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करना है।

1 hr ago
user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
RIVENDRA KUMAR SHARMA
Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
1 hr ago

थाना सैंथल में छात्रों का थाना भ्रमण, पुलिस ने कानून, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की दी जानकारी दौसा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत थाना सैंथल में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता एवं थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना तथा उनमें कानून के प्रति विश्वास और

2569b03b-e188-4003-87b3-7c8112708a79

जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, जनसेवा, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को थाने के विभिन्न कार्यालयों, मालखाना, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को गुड टच–बैड टच, महिला एवं

f114a191-f40c-40af-9e45-174b73b8f0d0

बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, सड़क सुरक्षा नियमों तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नैतिक मूल्यों, संविधान और कानून के प्रति सम्मान

85ea0ce6-d364-4c74-81b9-7652091533e2

रखने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया। पुलिस विभाग ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस से जोड़ना, उनमें सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में कानून के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास* जी की 650 वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे *सामाजिक समरसता अभियान*का शुभारंभ जयपुर जिले के एस एम एस इंडोर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर 05 अगस्त 2026 को एस.एम.एस इंडोर स्टेडियम में* होने वाले *कलश वंदन रथ यात्रा का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके रथ यात्रा का प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, व अन्य भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे पर संत रविदास जिंदाबाद के नारे लगाए जय श्री राम जय श्री राम भारत माता की जय से गूंजा मंच सत्ता ओर संगठन एक ही मंच पर मौजूद सत्ता ओर संगठन एक साथ शांति का आज आज ही मंच पर करेंगे सम्मान इस मौके पर काफी दूर दराज से आए गुरु, साधु संत महात्मा व भाजपा के सभी पदाधिकारी गण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
    4
    *संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास* जी की 650 वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे *सामाजिक समरसता अभियान*का शुभारंभ 

जयपुर जिले के एस एम एस इंडोर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर  05 अगस्त 2026 को एस.एम.एस इंडोर स्टेडियम में* होने वाले *कलश वंदन रथ यात्रा का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके रथ यात्रा का प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, व अन्य भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे पर संत रविदास जिंदाबाद के नारे लगाए जय श्री राम जय श्री राम भारत माता की जय से गूंजा मंच सत्ता ओर संगठन एक ही मंच पर मौजूद सत्ता ओर संगठन एक साथ शांति का आज आज ही मंच पर करेंगे सम्मान  इस मौके पर काफी दूर दराज से आए गुरु, साधु संत महात्मा व भाजपा के सभी पदाधिकारी गण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
    4
    लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण
लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • E20 Fuel पर केजरीवाल के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार E20 Fuel को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। त्रिवेदी ने केजरीवाल पर बिना तथ्य और शोध के भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। जानिए इस पूरे मामले में उन्होंने क्या कहा।
    1
    E20 Fuel पर केजरीवाल के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार
E20 Fuel को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। त्रिवेदी ने केजरीवाल पर बिना तथ्य और शोध के भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। जानिए इस पूरे मामले में उन्होंने क्या कहा।
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पिता एवं बडे भाई द्वारा माता एवं छोटे भाई को प्रताड़ित एवं मारपीट कर घर से बाहर निकाला। अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के ग्राम खोह दरीबा में पिता एवं पुत्र द्वारा माता और भाई को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश मे आया है। सुशीला देवी पत्नी श्री रामबाबू शर्मा निवासी खोह-दरीबा ने टहला थाने मे रिपोर्ट पेश कर बताया की वह और उनका छोटा बेटा नीरज को उसके पति रामबाबू और बडे पुत्र सोनू तथा रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल पुत्रगण प्रभाती लाल, महावीर पुत्र लक्ष्मीकान्त और महावीर मिश्रा। तथा आरोपी पिछले छ: महीने से उसके और उसके छोटे बेटे नीरज को घर से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं तथा गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।दिनांक 01.08.2026 को सुबह पति रामबाबू और बड़े बेटे सोनू ने गाली-गलौज व मारपीट की।उसी दिन रात्रि करीब साढे दस बजे के बीच रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल और महावीर घर आए और सभी ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की।और रात करीब बारह बजे जबरन घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि दोबारा आने पर जान से मार देंगे। महावीर मिश्रा द्वारा भी रास्ते में रोककर नीरज के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
    3
    पिता एवं बडे भाई द्वारा माता एवं छोटे भाई को प्रताड़ित एवं मारपीट कर घर से बाहर निकाला।
अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के ग्राम खोह दरीबा में पिता एवं पुत्र द्वारा माता और भाई को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश मे आया है।
सुशीला देवी पत्नी श्री रामबाबू शर्मा निवासी खोह-दरीबा ने टहला थाने मे रिपोर्ट पेश कर बताया की  वह और उनका छोटा बेटा नीरज को उसके पति रामबाबू और बडे पुत्र सोनू तथा रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल पुत्रगण प्रभाती लाल, महावीर पुत्र लक्ष्मीकान्त और महावीर मिश्रा।
तथा आरोपी पिछले छ: महीने से उसके और उसके छोटे बेटे नीरज को घर से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं तथा गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।दिनांक 01.08.2026 को सुबह पति रामबाबू और बड़े बेटे सोनू ने गाली-गलौज व मारपीट की।उसी दिन रात्रि करीब साढे दस बजे के बीच रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल और महावीर घर आए और सभी ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की।और रात करीब बारह बजे जबरन घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि दोबारा आने पर जान से मार देंगे।
महावीर मिश्रा द्वारा भी रास्ते में रोककर नीरज के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • क्या इन सबको सजा होगी या नहीं? शामिल तो सब हे नेता गवर्नमेंट अधिकारी ओर टेंडर लेने वाला दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में करीब ₹650 से ₹700 करोड़ का एक बड़ा मेडिकल खरीद घोटाला (CPA स्कैम) सामने आया है। यह कथित घोटाला दिल्ली सरकार के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के लिए दवाइयाँ और उपकरण खरीदने वाली नोडल एजेंसी सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के ज़रिए हुआ है। घोटाले का मुख्य तरीका (Modus Operandi)अत्यधिक बढ़ी हुई कीमतें: कम दाम के सामानों को कई गुना अधिक कीमतों पर खरीदा गया। दवाइयों की स्थानीय खरीद: ई-टेंडरिंग के नियमों को ताक पर रखकर 'लोकल केमिस्ट' टेंडर के जरिए महंगे दामों पर दवाइयाँ खरीदी गईं। पसंदीदा सप्लायर्स को फायदा: टेंडर की तकनीकी शर्तें इस तरह बदली गईं ताकि चुनिंदा सप्लायर्स या कार्टेल को ही ठेका मिल सके। कीमतों में धांधली के मुख्य उदाहरणORS पैकेट: ₹2.5 मूल्य का पैकेट लगभग ₹15 में खरीदा गया। अस्पताल की चादरें: ₹150 की बेडशीट ₹450 प्रति यूनिट की दर से ली गई। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन: ₹10 लाख की मशीन को ₹33 लाख प्रति यूनिट में खरीदा गया। सी-आर्म रेडियोलॉजिकल इक्विपमेंट: ₹25 लाख के उपकरण ₹1.10 करोड़ में खरीदे गए। अब तक हुई कार्रवाईमुख्य गिरफ्तारियां: दिल्ली पुलिस की ACB ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) की पूर्व डायरेक्टर डॉ. वत्सला अग्रवाल, CPA के पूर्व हेड डॉ. विनोद कुमारंगा और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। निलंबन और केस दर्ज: उपराज्यपाल के निर्देश पर डॉ. वत्सला अग्रवाल को निलंबित किया गया। इसके अलावा आंतरिक जांच के बाद 5 फार्मासिस्ट और 2 CPA अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। FIR: विजिलेंस की शिकायत के बाद 2 जून को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।इस मामले को लेकर दिल्ली की राजनीति में भारी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जहां मुख्य विपक्षी दल इसे लेकर सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठा रहे हैं।
    1
    क्या इन सबको सजा होगी या नहीं?
शामिल तो सब हे नेता गवर्नमेंट अधिकारी ओर टेंडर लेने वाला
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में करीब ₹650 से ₹700 करोड़ का एक बड़ा मेडिकल खरीद घोटाला (CPA स्कैम) सामने आया है। यह कथित घोटाला दिल्ली सरकार के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के लिए दवाइयाँ और उपकरण खरीदने वाली नोडल एजेंसी सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के ज़रिए हुआ है।
घोटाले का मुख्य तरीका (Modus Operandi)अत्यधिक बढ़ी हुई कीमतें: कम दाम के सामानों को कई गुना अधिक कीमतों पर खरीदा गया।
दवाइयों की स्थानीय खरीद: ई-टेंडरिंग के नियमों को ताक पर रखकर 'लोकल केमिस्ट' टेंडर के जरिए महंगे दामों पर दवाइयाँ खरीदी गईं।
पसंदीदा सप्लायर्स को फायदा: टेंडर की तकनीकी शर्तें इस तरह बदली गईं ताकि चुनिंदा सप्लायर्स या कार्टेल को ही ठेका मिल सके। 
कीमतों में धांधली के मुख्य उदाहरणORS पैकेट: ₹2.5 मूल्य का पैकेट लगभग ₹15 में खरीदा गया।
अस्पताल की चादरें: ₹150 की बेडशीट ₹450 प्रति यूनिट की दर से ली गई।
पोर्टेबल एक्स-रे मशीन: ₹10 लाख की मशीन को ₹33 लाख प्रति यूनिट में खरीदा गया।
सी-आर्म रेडियोलॉजिकल इक्विपमेंट: ₹25 लाख के उपकरण ₹1.10 करोड़ में खरीदे गए।
अब तक हुई कार्रवाईमुख्य गिरफ्तारियां: दिल्ली पुलिस की ACB ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) की पूर्व डायरेक्टर डॉ. वत्सला अग्रवाल, CPA के पूर्व हेड डॉ. विनोद कुमारंगा और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार किया है।
निलंबन और केस दर्ज: उपराज्यपाल के निर्देश पर डॉ. वत्सला अग्रवाल को निलंबित किया गया। इसके अलावा आंतरिक जांच के बाद 5 फार्मासिस्ट और 2 CPA अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
FIR: विजिलेंस की शिकायत के बाद 2 जून को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।इस मामले को लेकर दिल्ली की राजनीति में भारी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जहां मुख्य विपक्षी दल इसे लेकर सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठा रहे हैं।
    user_Karan Ginwariya
    Karan Ginwariya
    Jaipur, Rajasthan•
    18 min ago
  • आरयूआईडीपी संवाद में शहर के विकास पर मंथन, 19.76 करोड़ की परियोजनाओं पर नागरिकों से मांगे सुझाव दौसा, 5 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के तहत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता खेमराज मीणा ने बताया कि परियोजना के तहत 8.93 करोड़ रुपये से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, 4.51 करोड़ रुपये से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज सुधार तथा 6.32 करोड़ रुपये से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, विरासत संरक्षण, पर्यटन विकास एवं शहरी परिवहन नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा। संवाद के दौरान नागरिकों ने शहर के प्रमुख नालों को एनएचएआई से जोड़ने, सीएंडडी वेस्ट प्लांट स्थापित करने, जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत करने तथा नीलकंठ महादेव मंदिर, प्राचीन बावड़ियों और गेटोलाव के पर्यटन विकास जैसे सुझाव रखे। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि यह परियोजना दौसा के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और जनसहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकेगा। वहीं अधीक्षण अभियंता खेमराज मीणा ने भरोसा दिलाया कि उपयोगी सुझावों को परियोजना में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम में दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल व कल्पना जैमन, पंचायत समिति प्रधान प्रहलाद मीणा, सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा, यूआईटी सचिव गंगाधर मीणा, नगर परिषद आयुक्त कैलाश चंद मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    आरयूआईडीपी संवाद में शहर के विकास पर मंथन, 19.76 करोड़ की परियोजनाओं पर नागरिकों से मांगे सुझाव
दौसा, 5 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के तहत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता खेमराज मीणा ने बताया कि परियोजना के तहत 8.93 करोड़ रुपये से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, 4.51 करोड़ रुपये से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज सुधार तथा 6.32 करोड़ रुपये से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, विरासत संरक्षण, पर्यटन विकास एवं शहरी परिवहन नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा।
संवाद के दौरान नागरिकों ने शहर के प्रमुख नालों को एनएचएआई से जोड़ने, सीएंडडी वेस्ट प्लांट स्थापित करने, जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत करने तथा नीलकंठ महादेव मंदिर, प्राचीन बावड़ियों और गेटोलाव के पर्यटन विकास जैसे सुझाव रखे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि यह परियोजना दौसा के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और जनसहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकेगा। वहीं अधीक्षण अभियंता खेमराज मीणा ने भरोसा दिलाया कि उपयोगी सुझावों को परियोजना में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे।
कार्यक्रम में दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल व कल्पना जैमन, पंचायत समिति प्रधान प्रहलाद मीणा, सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा, यूआईटी सचिव गंगाधर मीणा, नगर परिषद आयुक्त कैलाश चंद मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में हटाया रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना को आने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर बताया कि मंदिर के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क के बारे मे व पार्किंग की व्यवस्था अन्य कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना द्वारा मंगलवार को मौके पर ही मंदिर के आसपास जो भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उनको जे सी बी की सहायता से हटवाया इसी के साथ ही राम जानकी मंदिर के पास भी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जेसीबी की सहायता से जो बीच में पत्थर पड़े हुए थे उनको साइड में करवाया क्यों कि हर वर्ष सावन माह के मेले में राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जो कि दो दिवसीय चलता है इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज व बालाजी मित्र मंडल टीम के सदस्यों द्वारा बीच में से पत्थर हटाने के बारे में उपखंड अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया था कि यहां पर हर वर्ष सावन के मेले के दौरान दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, सीताराम पंचोली,अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने मौके पर ही जाकर जे सी बी की सहायता से पत्थर को हटवाया जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल,रामनारायण कोटोत्या,शंभुदयाल जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत अन्य लोग मौजूद थे इस मौके पर मेले की व्यवस्था को लेकर नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी विभाग को अवगत करा दिया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो
    1
    नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में हटाया 

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता 


बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में  उपखंड अधिकारी दीपक खटाना को आने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर बताया कि मंदिर के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क के बारे मे व पार्किंग की  व्यवस्था अन्य कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना द्वारा  मंगलवार को मौके पर ही मंदिर के आसपास जो भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उनको जे सी बी की सहायता से हटवाया 
इसी के साथ ही राम जानकी मंदिर के पास भी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जेसीबी की सहायता से जो बीच में पत्थर पड़े हुए थे उनको साइड में करवाया क्यों कि हर वर्ष सावन माह के मेले में राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जो कि दो दिवसीय चलता है इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज व बालाजी मित्र मंडल टीम के सदस्यों द्वारा बीच में से पत्थर हटाने के बारे में उपखंड अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया था कि यहां पर हर वर्ष सावन के मेले के दौरान दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, सीताराम पंचोली,अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने मौके पर ही जाकर जे सी बी की सहायता से पत्थर को हटवाया जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की  परेशानी न हो इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल,रामनारायण कोटोत्या,शंभुदयाल जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत अन्य लोग मौजूद थे
इस मौके पर मेले की व्यवस्था को लेकर नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी विभाग को अवगत करा दिया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना
विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • विदिशा में शिक्षा का रास्ता बना जानलेवा, उफनते स्टॉप डैम को पार कर स्कूल पहुंच रहे मासूम विदिशा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करना पड़ रहा है। बारिश के बीच यह रास्ता बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सुरक्षित पुल या वैकल्पिक मार्ग की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ऐसे में हर दिन बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। यदि इस दौरान कोई बच्चा फिसलकर पानी में बह जाए, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यह सवाल अब प्रशासन और सरकार के सामने खड़ा है। एक ओर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए सुरक्षित आवागमन जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को सुधारा जा सके.
    1
    विदिशा में शिक्षा का रास्ता बना जानलेवा, उफनते स्टॉप डैम को पार कर स्कूल पहुंच रहे मासूम

विदिशा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करना पड़ रहा है। बारिश के बीच यह रास्ता बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सुरक्षित पुल या वैकल्पिक मार्ग की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ऐसे में हर दिन बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है।
यदि इस दौरान कोई बच्चा फिसलकर पानी में बह जाए, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यह सवाल अब प्रशासन और सरकार के सामने खड़ा है।
एक ओर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए सुरक्षित आवागमन जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को सुधारा जा सके.
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.